खाली समय में हर किसी ने Youtube पर वीडियो जरूर देखे होंगे। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन बन चुके Youtube पर रोज करोड़ो वीडियो सर्च किये जाते है और देखे जाते है। 2007 में गूगल के द्वारा ख़रीदा जा चुका Youtube वर्तमान समय विश्व की नंबर 1 ऑनलाइन वीडियो साइट बन चुका है।
अगर आपके पास स्मार्टफोन है और उस स्मार्टफोन में नेट है तो आप यूट्यूब जरूर चलाते होंगे। Youtube ने अपने आप को केवल वीडियो देखने वाले प्लेटफॉर्म के रूप में ही सिमित नहीं रखा है।
बल्कि वर्तमान में यह एक बिज़नेस के रूप में उभरा है। इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके लोग लाखों रूपए कम रहे है। यह एक ऐसी प्लेटफॉर्म है जहां पर आप वीडियो अपलोड करके पैसे भी कम सकते है। Youtube की यही यही खासियत उसे लगातार लोकप्रिय बनाती जा रही है।
Youtube पर आपको कई तरह के वीडियो मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी मोबाइल गेलेरी या डेस्कटॉप में डाउनलोड करना चाहते होंगे। लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाते होंगे। आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे की आखिर Youtube से वीडियो कैसे डाउनलोड करें।

Table of Contents
Youtube से वीडियो कैसे डाउनलोड करे
यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने के वैसे तो तीन तरीके है। जहां पहला तरीका यूट्यूब वीडियो के नीचे दिखे वाले डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके।
ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से और तीसरा मोबाइल ऐप के द्वारा। आइए जानते है इन तीनों तरीकों से यूट्यूब से वीडियो कैसे डाउनलोड करे।
यूट्यूब के डाउनलोड ऑप्शन के द्वार
अगर आप अपने मोबाइल पर इंटरनेट के बिना यूट्यूब वीडियो को देखना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आप यूट्यूब के ऑफिसियल ऐप या वेबसाइट पर जाए।
- यहां आप उस Youtube वीडियो सिलेक्ट करे जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है।
- जैसे ही आप उस वीडियो को सिलेक्ट करेंगे आपको वीडियो के नीचे कई सारे ऑप्शन दिखेंगे।
- यहां आपको Download वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
आपको बता दे कि यहां पर वीडियो केवल आपके यूट्यूब ऐप और वेब में ही डाउनलोड होगा। इसे वीडियो को आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी देख सकते है। लेकिन यह वीडियो आपको आपकी मोबाइल गैलरी या फिर डेस्कटॉप पर दिखाई नहीं देगा।
अगर आप उस वीडियो को अपनी गैलरी या डेस्कटॉप में डाउनलोड करना चाहते है तो, आपको नीचे दिए गए तरीके अपनाना होंगे।

ये भी पढ़िए
2021 में Tik Tok पर सबसे ज्यादा फ़ॉलोअर्स किसके है, जानिए पूरी जानकारी
ऑनलाइन वेबसाइट से Youtube वीडियो कैसे डाउनलोड करे
अगर आप अपने डेस्कटॉप पर यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करना चाहते है तो आपको इसके लिए एक वेबसाइट का उपयोग करना होगा। हम जिस ऑनलाइन वेबसाइट की बात कर रहे है उसका नाम है savefrom.net है।
इस वेबसाइट की मदद से आप किसी भी यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर सकते हो। यह वेबसाइट आपको उस वीडियो को हर साइज में उपलब्ध कराती है। जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार जिस साइज में डाउनलोड करना चाहते है कर सकते है। इस वेबसाइट से यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने कि प्रक्रिया।
- सबसे पहले गूगल क्रोम पर savefrom.net सर्च करे।
- आप अपने Youtube वीडियो की URL में WWW. से आगे SS जोड़ कर भी इस वेबसाइट पर सीधे पहुंच सकते है।
- अब आपको यहां आपका वीडियो दिखाई देगा, जिसे आप वीडियो क्वालिटी के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हो।

ये भी पढ़िए
USA किस देश का गुलाम था और यह आजाद कैसे हुआ, जानिए पूरी जानकारी
ऐप के माध्यम से Youtube वीडियो कैसे डाउनलोड करे
अगर आप अपने मोबाइल फोन में Youtube वीडियो डाउनलोड करना चाहते है तो आपको Snaptube नाम के ऐप को डाउनलोड करना होगा। यह एक पायरेटेड ऐप है। इस कारण यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा।
इसलिए आपको इस ऐप को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड करना पड़ेगा। आइए जानते है ऐप के माध्यम से Youtube वीडियो डाउनलोड करने की प्रकिया।
- अपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर Sanptube ऐप डाउनलोड कर ले।
- अब इस ऐप को अपने फोन में इंस्टाल कर ले।
- आप जिस भी वीडियो को डाउनलोड करना चाहते है उसे Youtube app में प्ले कर ले।
- वीडियो के प्ले होने के बाद आपको नीचे दिख रहे शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने कई ऑप्शन दिखेंगे, जिनमें से आपको Download with Snaptube पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने अब Mp3 ऑडियो फ़ाइल और वीडियो फ़ॉर्मेट के ढेर सारी क्वालिटी में ऑप्शन आ जाएंगे।
- अब आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी क्वालिटी में वीडियो को डाउनलोड कर सकते है।
- आखिर में आपको फ़ॉर्मेट पर क्लिक करके गाने का नाम लिखना होगा और डाउनलोड पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते है आपका Youtube वीडियो गैलरी में सेव हो जाएगा।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जान गए होंगे कि Youtube से वीडियो कैसे डाउनलोड करें।
ये भी पढ़िए
- भारत का सबसे ज्यादा अमीर राज्य कौन सा है, जानिए पूरी जानकारी
- 2021 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है,जानिए पूरी जानकारी
- Worldfree4u 2021 से फ्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी कैसे डाउनलोड करे
FAQ
Youtube का मालिक कौन है ?
वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube गूगल की कंपनी है, जिसे साल 2007 में गूगल द्वारा खरीद लिया गया था।
Youtube की शुरुआत कब हुई थी?
Youtube, की शुरूआत 14 फरवरी 2005 को यानि वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। इसे तीन दोस्त स्टीव चैन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने बनाया था।