इन दिनों युवाओं में एक यूट्यूबर बनने का क्रेज काफी बढ़ गया है। आज कल युवा Youtube Channel बनाकर उस पर वीडियो अपलोड कर लाखो में कमाई कर रहे है।
हालांकि आप केवल Youtube Channel बनाकर है पैसा नहीं कमा सकते, इसके लिए आपके पास कंटेंट भी दमदार होना चाहिए। कई ऐसे लोग है जिन्होंने अपने करियर प्रोफेशन के रूप में यूट्यूब को ही चुन लिया है।
Youtube Channel आपको एक मंच प्रदान करता है, जिससे आप अपनी प्रतिभा लोगों के सामने ला सकते हो। आज हम अपने आर्टिकल में आपको यू ट्यूब चैनल बनाने के बारे में जानकारी देंगे।

Table of Contents
Youtube Channel के लिए जरूरी है गूगल अकाउंट
अगर आप भी यह चाहते है कि आप अपना खुद का एक Youtube Channel स्टार्ट करें, तो उसके लिए आपके पास में एक एक्टिव गूगल अकाउंट होना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास में गूगल अकाउंट नहीं है, तो सबसे पहले आपको गूगल अकाउंट बनाना होगा।
जैसे है आपका गूगल अकाउंट बन गया आप यूट्यूब पर गूगल अकाउंट से साइन इन करने के बाद Youtube Channel बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं। वैसे यह काफी आसान प्रक्रिया है।

ये भी पढ़िए
ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, जानिए Online Study के बारे में पूरी जानकारी
Youtube Channel कैसे बनाए
यूट्यूब पर चैनल बनाने के लिए आपको youtube अकाउंट के थंबनेल पर क्लिक करना होगा। यहां आपके सामने एक टैब ओपन होगा। इस टैब में आप यूट्यूब सेटिंग में जाए।
यहां क्रिएटर स्टूडियो के पास दिए गए गियर आइकॉन पर जाकर उसे सिलेक्ट करें। जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आप साइड अकाउंट सेटिंग पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। यहां आप क्रिएट ए चैनल को सिलेक्ट कर सकते हैं।
अब आपके सामने एक नाय बॉक्स खुलेगा जहां आपको अपने यूट्यूब चैनल का नाम डालना होगा। इसके साथ ही आपको अपने चैनल की कैटेगरी को भी सिलेक्ट करना होगा।
इसके साथ ही आपसे youtube की टर्म और कंडीशन पर अपनी सहमति के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक कर आगे बढ़ना होगा। ऐसा करते है आपका Youtube Channel बन जाएगा।

ये भी पढ़िए
पाव भाजी कैसे बनाते हैं, जानिए Pav Bhaji बनाने की पूरी जानकारी
Youtube Channel से जुड़े कुछ और फीचर
वैसे तो आपका यूट्यूब चैनल बन चुका है, लेकिन आपको अब अपने चैनल से जुड़े कुछ अन्य फीचर भी मिलते है, जिनमें आपका प्रोफाइल फोटो, बैकग्राउंड आर्ट, या चेनल आइकॉन शामिल है। इसके साथ ही चैनल में आप अपना आकर्षक और मजेदार डिस्क्रिप्शन भी डाल सकते है।
आप ये सभी जानकारी कुछ इस तरह से रखे जिससे आपके चैनल के बारे में लोगों को पता चले, उदाहरण के लिए अगर आप एक स्टेंडअप कॉमेडियन है, तो आपको अपने वीडियो के लिए कॉमेडी कैटेगरी को चुनना होगा।
इसके साथ ही आपको अपनी प्रोफाइल फोटो को मजेदार रखना होगा, साथ ही आपका बैकग्राउंड, आपका डिस्क्रिप्शन भी फनी होना चाहिए।
इन सभी जानकारियों के साथ आप अपनी कुछ पर्सनल जानकारी जैसे नाम पता, फोन न. या ईमेल नंबर भी यहां बता सकते है। अब आप चैनल में वीडियो अपलोड के विकल्प पर जाकर अपना वीडियो भी अपलोड कर सकते है।

ये भी पढ़िए
अपने Switch off Mobile को कैसे ढूंढे, जानिए पूरी जानकारी
Youtube Channel से कमाई कैसे होती है
अब तक आपने यूट्यूब चैनल बनाने के बारे में जानकारी प्राप्त करी, लेकिन जिस उद्देश्य से आप चैनल बना रहे है उसके बारे में भी जानना जरूरी है। हम बात कर रहे है कि आखिर यूट्यूब से कमाई कैसे होती है।
तो आपको बता दे यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आपको इसकी कुछ शर्तों का पालन करना होगा। जैसे आपके 12 महीने में 1000 सब्सक्राइबर होना चाहिए, इसके साथ ही आपके चैनल पर व्यूज टाइम करीब 4000 घंटे होना चाहिए। वहीं साल भर में आपके चैनल के लगभग 10 हजार व्यूज होना चाहिए।
इन नियमों का पालन करने के बाद आपके चैनल Monetization हो सकेगा। इसके बाद है आप पैसे कमा सकते है। वहीं आप एक वीडियो पर कितने पैसे कमा सकते है यह तो आपके व्यूज पर ही निर्भर करेगा।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। तथा आप जान गए होंगे कि Youtube Channel कैसे बनाएं।
ये भी पढ़िए
- दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी, जानिए Divya Bharti के बारे में पूरी जानकारी
- एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं, जानिए Weight Gain टिप्स
- 12th के बाद IAS की तैयारी कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
- 2021 में भारत के टॉप 5 Best Air Cooler कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट
FAQ
Youtube चैनल Monetization के लिए कितने सब्सक्राइबर होना चाहिए?
Youtube चैनल Monetization के लिए 12 महीने में 1000 सब्सक्राइबर होना चाहिए।
Youtube Channel के लिए सबसे जरूरी क्या होता है?
Youtube Channel के लिए आपका गूगल अकाउंट सबसे जरुरी होता है, यदि आपका गूगल अकाउंट नहीं है तो आप अपन यूट्यूब चैनल नहीं बना सकते।