ट्विटर से बाहर होने पर भी पराग की हो गई बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 346 करोड़

ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल अब ट्विटर का हिस्सा नहीं हैं।

ट्विटर का नियंत्रण मिलते ही एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर कर दिया है।

कंपनी से बाहर होने के एवज में पराग को करीब 346 करोड़ रूपये मिलेंगे।

पराग का जन्म 21 मई 1984 को राजस्थान के बाड़मेर में हुआ था।

पराग ने अपने बीटेक की पढाई IIT बॉम्बे से की थी।

बीटेक करने के बाद पराग ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में PHD की।

पराग ने करीब 11 सालों तक ट्विटर के साथ काम किया।

पराग ट्विटर से पहले Yahoo और माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप कर चुके हैं।