नई वस्तुओं की खरीदी के लिए पुष्य नक्षत्र क्यों है ख़ास

पुष्य नक्षत्र का अर्थ होता है स्थाई नक्षत्र, ऐसे में मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक चलती है।

यह नक्षत्र हर माह में आता है, लेकिन कार्तिक मास में आने वाले पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्त्व है।

पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा कहा जाता है।

भारत में इस नक्षत्र का विशेष महत्त्व है।

लोग इस नक्षत्र पर बाजारों से नई वस्तुओं की खरीदी करते हैं।

इस नक्षत्र पर बाजारों में लोगों की भीड़ देखते ही बनती है।

इस दिन सोना, चांदी, लोहे से बनी वस्तुएं खरदीने का विशेष महत्त्व हैं।