केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
हादसे में पायलट सहित 7 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है।
हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ।
हादसे के बाद करीब 2 घंटे तक मलबे से लपटे उठती रही।
सभी यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
मरने वाले यात्रियों में गुजरात के 3, कर्नाटक, तमिलनाडु, मुम्बई और झारखंड के एक-एक यात्री थे।
हादसे के बाद केदारनाथ में सभी हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।