जकार्ता के इस्लामिक सेंटर मस्जिद में लगी आग, ढह गया गुंबद

इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद में आग लग गई।

आग मस्जिद के विशाल गुंबद परिसर में लगी।

आग लगने के चलते विशाल गुंबद भरभराकर गिर गया।

हादसे में किसी भी जान-माल की हानि नहीं हुई है।

यह आग तब लगी जब मस्जिद परिसर के रिनोवेशन का काम हो रहा था।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार आग बुधवार सुबह 10 बजे लगी थी।

आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को भी भेजा गया था।