Twitter में एलन मस्क In, सीईओ पराग अग्रवाल Out

टेस्ला के CEO एलन मस्क ने ट्विटर डील को पूरा कर लिया हैं।

ट्विटर पर नियंत्रण करते ही मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाल दिया हैं।

मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और नीति एवं ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे भी ट्विटर से निकाले गए हैं।

आपको बता दे कि ट्विटर का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को में हैं।

मस्क 27 अक्टूबर को ट्विटर के मुख्यालय में पहली बार पहुंचे थे।

एलन मस्क ने करीब 44 अरब डॉलर की डील में ट्विटर को ख़रीदा है।

मस्क ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किया हैं।

अब उन्होंने अपने प्रोफाइल में ट्विट प्रमुख लिखा है और अपना स्थान भी ट्विटर मुख्यालय कर लिया है।