Diwali Special - क्यों विशेष होता है दिवाली का त्यौहार

दीपावली, जिसे दीवाली भी कहा जाता है भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है।

दिवाली को दीपो का उत्सव कहा जाता है, इस दिन घरों को दीपों से सजाया जाता हैं।

दीपावली का त्यौहार इसलिए ख़ास है क्योंकि इस त्यौहार में चारो और जगमगाहट दिखती है।

मान्यता है कि दीपावली के दिन भगवान श्रीराम, रावण वध कर अयोध्या लौटे थे।

श्रीराम जी के अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने पूरी नगरी को दीपों और रंगोलियों से सजाया था।

दिवाली पर नए परिधान पहनने, विशेष पकवान बनाने और रंगोली बनाने का चलन हैं।

इस त्यौहार में आपको चारों और आतिशबाजी भी सुनने को मिलती है।

हर व्यक्ति दिवाली को हर्ष और उल्लास के साथ में मनाता है।