VDO Officer कैसे बने, जानिए VDO के विषय में पूरी जानकारी

बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरिज में सरकारी अफसरों के दमदार किरदार को देखकर आज कल की युवा पीढ़ी में भी सरकारी अफसर बनने को लेकर क्रेज बढ़ गया है।

हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरो को छोड़ दिया जाए तो हर शहर, हर गाँव के युवा विद्यार्थियों का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। इसके पीछे का कारण इस नौकरी की सिक्योरिटी है।

ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको  जानकारी दे रहे हैं कि VDO ऑफिसर कैसे बने। इससे पहले हम अपने आर्टिकल में आपको B.Ed क्या होता है और B.Ed का कोर्स कैसे करे इस विषय में जानकारी दे चुके हैं। 

VDO officer कैसे बने, जानिए VDO के विषय में पूरी जानकारी

VDO क्या होता है

आपको VDO क्या है उससे पहले इसका फुल फॉर्म जानना होगा। तो आपको बता दे कि VDO का फुल फॉर्म होता है Village Development Officer। जिसका हिंदी में अर्थ होता है ग्राम विकास अधिकारी।

यह एक आधिकारिक लेवल की पोस्ट होती है जिसका काम ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना होता है। वीडीओ ऑफिसर ही किसी ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति को राज्य सरकार तक पहुंचाता है। 

VDO को ग्राम प्रधान या सचिव की नाम से भी जाना जाता है। पहले वीडीओ को पंचायत का सेवक कहा जाता था, किन्तु अब इसे सचिव या ग्राम सेवक के नाम से जाना जाने लगा है। 

VDO क्या होता है

ये भी पढ़िए

B.Ed क्या है और B.Ed का कोर्स कैसे करें, जाने पूरी जानकारी


VDO के कार्य 

हमने आपको अब तक VDO क्या होता है इसका फुल फॉर्म क्या होता है, इसके बारे में जानकारी दी है। अब आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि आखिर ग्राम विकास अधिकारी के क्या कार्य है। तो आइए जानते है वीडीओ के प्रमुख कार्य-

  1. गांव में स्वच्छता की व्यवस्था करना।
  2. बाल कल्याण और मातृत्व कल्याण से जुड़े कार्यों को करना।
  3. खाद के भंडारण के लिए स्थानों का आवंटन करना।
  4. उद्योग और कृषि के विकास में सहायता करना।
  5. विवाह, जन्म और मृत्यु पंजीकरण करना और अन्य अभिलेखों का रखरखाव करना।
  6. ग्राम पंचायत की वार्षिक योजनाओं पर विचार विमर्श कर, उन योजनाओं को जिला परिषद के समक्ष प्रस्तुत करना। 
VDO के कार्य
VDO के कार्य 

ये भी पढ़िए

बिना इंटरनेट के PUBG की फाइल कैसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी जानकारी


VDO बनने के लिए योग्यता 

जैसे कि हर सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए कुछ योग्यताओं की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह वीडीओ बनने के लिए भी कुछ योग्यताओं की आवश्यकता होती है।

ग्राम विकास अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए आपका 12 कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही आपके पास CCC के कम्प्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

इस पद के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इस उम्र सीमा में ST/SC और OBC वर्ग के लोगों को छूट दी जाती है।

VDO बनने के लिए योग्यता
VDO बनने के लिए योग्यता 

ये भी पढ़िए

मध्य प्रदेश में कितने जिले है, जानिए Madhya Pradesh के जिलों के नाम


VDO की चयन प्रक्रिया

अगर बात की जाए VDO की चयन प्रक्रिया के बारे में तो, आपको प्रदेश के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में में सम्मिलित होना होगा।

इस पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को तीन मुख्य चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। जिनमें पहले लिखित परीक्षा होती है। इसमें एक घंटे 30 मिनट में 80 अंको का प्रश्नपत्र आता है।

इसके बाद वाले चरण में साक्षात्कार होता है, जो कि 20 अंकों का होता है। अंतिम चरण में शारीरिक योग्यता जांच परीक्षा पास करना होती है। इसके बाद ही आप ग्राम विकास अधिकारी बन सकते हो। 

VDO की चयन प्रक्रिया
VDO की चयन प्रक्रिया

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि VDO officer कैसे बने।


ये भी पढ़िए

  1. BC क्या है तथा इसका क्या मतलब होता है, जानिए पूरी जानकारी
  2. PUBG गेम की लत को काबू कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
  3. FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

VDO का फुल फॉर्म क्या होता है?

VDO का फुल फॉर्म होता है Village Development Officer। जिसका हिंदी में अर्थ होता है ग्राम विकास अधिकारी। यह एक आधिकारिक लेवल की पोस्ट होती है जिसका काम ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना होता है।

VDO के पद के लिए आयु सीमा क्या है?

VDO के पद पर आवेदन करने के लिए आपका 12 कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही आपके पास CCC के कम्प्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

इस पद के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इस उम्र सीमा में ST/SC और OBC वर्ग के लोगों को छूट दी जाती है।

Spread the love

Leave a Comment