Torrent क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी

बीते दिनों दुनिया भर में कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों पर रहना पड़ा। इस बीच लोगों ने मनोरंजन के कई साधनों का उपयोग अपने टाइमपास के लिए किया। इन्ही साधनों में से मूवी देखना लोगों के मनोरंजन का सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय साधन बन गया था।

कई लोगों ने तो दिन दिन भर बैठकर कई फ़िल्में  और वेब शो को देख डाला। इसी दौरान फिल्मों को डाउनलोड करने के लिए Torrent काफी उपयोग किया गया। इसका उपयोग लॉकडाउन में इतना बढ़ गया कि हर कोई इसके बारे में जानने लगा।

लेकिन क्या आप जानते है कि पायरेटेड सॉफ्टवेयर या कॉपीराइट मूवी डाउनलोड करने के लिए उपयोग किया जाने वाला Torrent है क्या तथा यह कैसे काम करता है। तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि आखिर Torrent क्या हिया तथा यह किस तरह से काम करता है। 

Torrent क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी
Torrent क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी

क्या है Torrent 

आपने फिल्मों और वेब सीरीजों को डाउनलोड करने के लिए Torrent का उपयोग तो किया होगा, लेकिन आप उसके बारे में नहीं जानते होंगे। ऐसे में आपको बता दे कि Torrent इंटरनेट से डाउनलोड करने का एक साधन या जरिया है। जिसके माध्यम से आप किसी भी मूवी या फ़ाइल को डाउनलोड कर सकते है।

हालांकि टोरेंट से किसी भी फ़ाइल या मूवी को डाउनलोड करने का तरीका अलग होता है। क्योंकि Torrent से डाउनलोड की गई फ़ाइल सर्वर पर स्टोर न होकर Peers पर स्टोर होती है।

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा की आखिर Peers क्या होता है, तो आपको बता दे कि Peers वे लोग होते है जिनके पास फ़ाइल या फ़ाइल के कुछ पार्ट होते है। ऐसे में आप जब भी किसी फ़ाइल को डाउनलोड करते है तो आप उसे सर्वर से डाउनलोड न करके किन्ही दूसरे लोगों से डाउनलोड करते हैं। 

Torrent
Torrent 

ये भी पढ़िए

गाड़ी के नंबर से Owner का नाम कैसे पता करे, जानिए पूरी जानकारी

महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी


कैसे काम करता है Torrent 

आपने अब तक यह तो जान लिया कि आखिर Torrent क्या होता है। अब हम जानेंगे कि टोरेंट काम कैसे करता है, तो आपको बता दे कि एक नार्मल डाउनलोड में आप किसी फ़ाइल या मूवी को वेबसाइट के सर्वर से डाउनलोड करते है। वहीं Torrent में आप एक क्लाइंट से टोरेंट डाउनलोड करते है।

बता दे कि U Torrent सबसे फेमस टोरेंट क्लाइंट है, जिसके माध्यम से आप टोरेंट को डाउनलोड कर सकते है। इस क्लाइंट में ।torrent एक्सटेंशन की छोटी सी फ़ाइल होती है, जिसे डाउनलोड करने के बाद आपको ओपन करना होता है।

ओपन करते ही यह आपको जानकारी देता है कि आप जिस फ़ाइल को डाउनलोड करना चाहते है वह किस किस के पास है। बताते चले कि यह फ़ाइल एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर डाउनलोड होती है। इस डाउनलोड में सर्वर का कोई काम नहीं होता है। 

U Torrent
U Torrent

ये भी पढ़िए

जानिए दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Whatsapp पर बिना नंबर सेव करे New Friend कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकरी


टोरेंट में किस तरह की फ़ाइल होती है

अब तक आपने यह जान लिया कि टोरेंट क्या है और यह कैसे काम करता है। लेकिन आपको एक और बात जानना जरूरी है कि आखिर टोरेंट में जो फाइलें होती है वे किस तरह की फ़ाइल होती है।

तो आपको बता दे कि टोरेंट से अधिकतर वे है फ़ाइल डाउनलोड होती है, जो सर्वर से डाउनलोड नहीं हो सकती। इन फाइलों में कॉपीराइट मूवी और पायरेटेड सॉफ्टवेयर शामिल होते है।

ग़ौरतलब है कि Torrent में एक बार फ़ाइल के अपलोड हो जाने के बाद उसे हटाया नहीं जा सकता, क्योंकि वह फ़ाइल सर्वर पर डाउनलोड न होकर सीधे कंप्यूटर पर डाउनलोड की जाती है। साथ ही साथ यह एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर फ़ैल जाती है। इसी कारण टोरेंट से डाउनलोड की गई फ़ाइल को हटाना काफी मुश्किल होता है। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह भी जान गए होंगे कि आखिर Torrent क्या है और यह किस तरह से काम करता है। 


ये भी पढ़िए

  1. Electricity Bill को अपने मोबाइल पर कैसे चेक करे
  2. Mp3 Song में कैसे लगाए अपना फोटो, जानिए पूरी जानकारी
  3. Phishing क्या है, जानिए फिशिंग अटैक से कैसे बचे

FAQ

Torrent में फ़ाइल कहां डाउनलोड होती है

Torrent में फ़ाइल सर्वर पर डाउनलोड न होकर सीधे कंप्यूटर पर डाउनलोड की जाती है। साथ ही साथ यह एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर भेजी जाती है।

सबसे फेमस Torrent क्लाइंट कौन सा है?

U Torrent सबसे फेमस टोरेंट क्लाइंट है, जिसके माध्यम से आप टोरेंट को डाउनलोड कर सकते है।

Spread the love

Leave a Comment