साल 2020 वैसे तो आम लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। जहां कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे विश्व में लोग अपने घरों में बंद थे, कई लोगों ने इस समय अपने नौकरी धंधों से हाथ भी धोया। लेकिन इसी बीच कुछ लोगों के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहा।
हम बात कर रहे है उन लोगों की जिन्होंने चाइनीज ऐप Tik Tok के कारण लोकप्रियता हासिल करी। बता दे कि कोरोना वायरस महामारी के समय Tik Tok भारत के साथ पूरी दुनिया में लोकप्रिय था।
इस ऐप की लोकप्रियता इतनी थी की कई बड़ी सेलेब्रिटीज भी इस ऐप का उपयोग करने लगे टगे। वहीं आम लोगों के बीच भी यह ऐप काफी पॉपुलर रहा। इस ऐप की लोकप्रियता कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में अपने चरम पर रही। इस ऐप ने कई आम लोगों को एक सेलिब्रिटी बना दिया।
आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताने वाले है कि 2022 में Tik Tok पर सबसे ज्यादा followers किसके है। लेकिन उससे पहले आपको Tik Tok में जानना जरुरी है।

Table of Contents
Tik Tok के बारे में
जैसा कि हमने अपने आर्टिकल में आपको बताया कि Tik Tok चायना का ऐप है। ऐसे में यह सबसे ज्यादा चाइना में यूज किया जाता है। बता दे कि Tik Tok सबसे पहले चीन के लोगों के लिए ही बनाया गया है। लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे साल 2016 में इसे अन्य देशों के लिए भी लॉन्च कर दिया गया।
यह काफी कम समय में काफी लोकप्रिय हो गया। वर्तमान में इस ऐप के यूज़र्स की संख्या अरबों में है। इस लोग को अब तक 5 अरब से भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।
इतना ही नहीं इसे Google प्ले स्टोर पर 4.4 की रेटिंग भी मिली हुई है। आपको बता दे कि टिक टोक पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक के वीडियो अपलोड किया जा सकते है। इसमें आप कॉमेडी, सिंगिंग, ऐक्टिंग आदि के वीडियों बना सकते है।
गौरतलब है कि शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप में Tik Tok सबसे लोकप्रिय ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप एक सेलेब्रिटी बन सकते है तथा पैसे भी कम सकते है। इस ऐप को यूज करके कई लोगों ने अपने फ़ॉलोअर्स की संख्या मिलियन में कर ली है।

ये भी पढ़िए
Worldfree4u 2021 से फ्री में हॉलीवुड और बॉलीवुड मूवी कैसे डाउनलोड करे
टिक टोक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किसके है
टिक टोक वैसे तो चाइना का ऐप है इसलिए इस ऐप में सबसे ज्यादा यूज़र्स भी चाइना के ही है। ऐसे में Tik Tok पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स टिक टोक के ऑफिसियल अकाउंट के ही है। इस अकाउंट पर टिक टोक अपने अपडेट से जुडी जानकारी अपने यूज़र्स के साथ में शेयर करता है।
अगर बात करे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 10 यूज़र्स की तो इसमें भारत के दो यूज़र्स रियाज़ अली और फैशल शैख़ का नाम आता है।
हमने नीचे दी टेबल के माध्यम से टिक टोक के सबसे ज्यादा फ़ॉलो किये जाने वाले टॉप 10 यूज़र्स की लिस्ट दी है। जहां हमने आपको उन यूज़र्स के नाम, उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या और उनके देश का नाम बताया है।

सबसे ज्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले Top 10 Tik Tok यूज़र्स
नाम | फॉलोअर्स | देश |
---|---|---|
चार्ली डीअमेलिओ | 50.6 मिलियन | USA |
लोरेन ग्रे | 42.5 मिलियन | USA |
जेक किंग | 41.5 मिलियन | USA |
टिक टोक | 39.3 मिलियन | चीन |
रियाज अली | 36.2 मिलियन | भारत |
एडिसन रे | 35.4 मिलियन | USA |
बेबी अरियल | 32.3 मिलियन | USA |
स्पेंसर पोलेंको नाईट | 28.4 मिलियन | USA |
फैजल शेख | 27.2 मिलियन | भारत |
गिल्महर क्रोएस | 26.3 मिलियन | ABW |
भारत में Tik Tok पर लगा बैन
साल 2020 में चीन द्वारा अपनी विस्तारवादी नीति के तहत भारतीय सीमा के कुछ इलाके पर अपना कब्ज़ा कर लिया गया। जिसके बाद भारत और चीन कि सेना आमने सामने हो गई।
इस लड़ाई में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने भी चीन के 40 से 50 सैनिकों को मार गिराया। इसके बाद भारत सरकार ने चीनी ऐप्स से भारत के लोगों के पर्सनल डेटा को चुराने से बचाने और डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 200 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया।
इन ऐप्स में टिक टोक का भी नाम शामिल था। भारत द्वारा अपने ऐप्स पर बैन लगाने के चलते Tik Tok को करोड़ों का नुकसान भी हुआ।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जान गये होंगे कि 2022 में Tik Tok पर सबसे ज्यादा फ़ॉलोअर्स किसके है।
ये भी पढ़िए
- USA किस देश का गुलाम था और यह आजाद कैसे हुआ, जानिए पूरी जानकारी
- भारत का सबसे ज्यादा अमीर राज्य कौन सा है, जानिए पूरी जानकारी
- 2021 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है,जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Tik Tok के मालिक का नाम क्या है?
Tik Tok कंपनी के मालिक का नाम Zhang Yiming है। उन्होंने साल 2012 में इस ऐप को बनाने वाली कंपनी ByteDance की स्थापना चीन में की थी।
TikTok किस देश में प्रतिबंधित है ?
चाइनीज ऐप Tik Tok भारत के साथ पकिस्तान, अमेरिका और इंडोनेशिया जैसे कई अन्य देश में प्रतिबंधित है।