बीते दिनों जब COVID-19 के चलते भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन लगा, तो उस समय लोगों के मनोरंजन के साधन के रूप में TIK TOK ने विशेष लोकप्रियता हासिल की।
भारत में इस ऐप की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है, कि यहां पर इसके बिलियंस में डाउनलोड्स हैं। आप ने भी कभी न कभी इस ऐप को डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल किया होगा।
लेकिन क्या आप जानते है, इस ऐप के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है? तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में, टिक टॉक और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे।

Table of Contents
TIK TOK का मालिक कौन है
आपने टिक टॉक जैसे मजेदार ऐप का उपयोग तो किया होगा, पर क्या आप जानते है कि TIK TOK का मालिक कौन है ? लेकिन यह जानने से पहले आपको इस ऐप के बारे में जानना होगा। दरअसल इस ऐप का नाम पहले म्यूजिक ली था जिसको संघाई के रहने वाले एलेक्स झु और लुयु यांग ने बनाया था।
अपने लॉन्च के कुछ साल बाद ही यह ऐप दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो गया तथा इसकी लोकप्रियता को देखते हुए चीन की कम्पनी बाइटडांस ने साल 2017 में इसे खरीद लिया।
कम्पनी ने इस सौदे के बाद ऐप का नाम बदलकर TIK TOK कर दिया। अपने नए नाम के साथ भी इस ऐप ने दुनियाभर में खूब धूम मचाई और लोगों के स्मार्टफोन में अपना स्थान बनाया।
जानिए Jio फोन में VidMate को कैसे चलाएं
1 मिनट में SIM का PUK Code कैसे पता करें
TIK TOK किस देश का ऐप है
जैसा कि हमने आपको बताया कि TIK TOK का निर्माण चीन के संघाई के दो दोस्तों ने मिलकर किया था तथा बाद में इसे एक चीनी कंपनी द्वारा खरीद लिया गया। ऐसे में यह तो साफ़ होता है कि टिक टॉक चीन का एप्लीकेशन है।
लेकिन हाल ही में भारत और अमेरिका द्वारा इस ऐप पर कुछ समय के लिए बैन लगाया गया था, जिसके बाद कंपनी के मालिक ने टिक टॉक का ग्लोबल हेडक्वार्टर अमेरिका में स्थापित करने की बात कही थी। अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि टिक टॉक किस देश का ऐप है।
ये भी पढ़िए
महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी
Whatsapp पर बिना नंबर सेव करे New Friend कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकरी
कैसे करे TIK TOK को डाऊनलोड
- टिक टॉक को डाऊनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च बार में जाकर TIK TOK लिखना होगा।
- अब आपको टिक टॉक के ऑफिसियल ऐप को डाऊनलोड करना होगा।
- टिक टॉक डाऊनलोड हो जाने के बाद आप इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टाल कर ले।
TIK TOK पर वीडियों कैसे बनाए
जैसा कि हमने आपको बताया कि टिक टॉक को डाऊनलोड करने के बाद आपको इसे इंस्टाल करना होगा। अब आप इसे जरुरी परमिशन के लिए अलाऊ करदे। अब आपको अपना एक यूजर नेम बनाना होगा, जहां आपसे आपकी कुछ डिटेल ली जाएंगी।
अब आप इस ऐप पर 15 सैकंड, 30 सैकंड और 1 मिनट तक के वीडियों बना सकते हैं। टिक टॉक आपको कॉमेडी, डांस, जैसे कुछ केटेगरी भी देता है, जिन्हें आप अपने कंटेंट के अनुसार चुन सकते हैं।
ये भी पढ़िए
Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
KYC क्या होती है तथा क्यों होती है यह जरुरी, जानिए पूरी जानकारी
TIK TOK से पैसे कैसे कमाएं
टिक टॉक वैसे मनोरंजन के लिए बनाया गया ऐप है, लेकिन इसके कुछ फायदे भी है, जैसे इसपर वीडियों डालकर आप कुछ ही समय में पॉपुलर हो सकते है। कई TIK TOK स्टार ऐसे भी है जिनकी लोकप्रियता इतनी हो गई कि उन्हें म्यूजिक वीडियों और टीवी शो में काम तक मिलने लगा।
ऐसे में आप भी इस ऐप के माध्यम से लोकप्रिय हो सकते हैं। इसके साथ ही यदि टिक टॉक पर आपके फॉलोअर्स की संख्या काफी अधिक है, तो आप किसी ब्रांड का प्रमोशन करके पैसे भी कम सकते हैं। हालांकि जहां इसके फायदे है, वहीं इस ऐप के नुकसान भी है।
लोग दिन-दिन भर इसपर वीडियों बनाकर अपने समय की बर्बादी भी करते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आप टिक टोक के बारे में पूरी तरह जान गए होंगे।
ये भी पढ़े
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
- वर्तमान में भारत में कितने जिले है
- भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
- Youtube से वीडियो कैसे डाउनलोड करें, जानिए पूरी जानकारी
- Jio की Internet Speed 2 मिनट में कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
TIK TOK को किसने डेवलप किया था?
संघाई के रहने वाले एलेक्स झु और लुयु यांग ने बनाया था। अपने लॉन्च के कुछ साल बाद ही यह ऐप दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हो गया तथा इसकी लोकप्रियता को देखते हुए चीन की कम्पनी बाइटडांस ने साल 2017 में इसे खरीद लिया।
कम्पनी ने इस सौदे के बाद ऐप का नाम बदलकर TIK TOK कर दिया।
TIK TOK किस देश का ऐप है?
TIK TOK चीन का ऐप है।