भारत सरकार ने देश के नागरिकों के डाटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 200 से अधिक चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इन बैन किये गए मोबाइल ऐप्स की लिस्ट में Tik Tok , यूसी ब्राउजर और Likee जैसे लोकप्रिय ऐप का भी नाम था।
इन ऐप्स की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन ऐप्स के बैन होते ही इन चाइनीज App कंपनियों को करोड़ो का नुकसान हुआ।
इतना ही नहीं कंपनी भारत में इन ऐप्स को शुरू करने के लिए अपने सर्वर और मुख्यालय को भी दूसरे देश में परिवर्तित करने की योजना बनाने लगी। बैन हुए ऐप की लिस्ट में शामिल हुए TIk Tok का क्रेज तो कुछ ऐसा था की भारत में इसके लाखों लोग दीवाने थे।
आज हम आपको हमारे आर्टिकल में टिकटॉक ऐप के जैसे 5 Indian App के बारे में जानकारी देंगे। जिनकी मदद से आप Tik Tok की कमी को पूरा कर सकते है।

क्र. | App का नाम | रेटिंग | डाउनलोड |
---|---|---|---|
1. | Roposo App | 4.2 | 50 मिलियन |
2. | Chingari App | 4.0 | 10 मिलियन |
3. | Moj App | 4.4 | 10 मिलियन |
4. | Bolo Indya App | 4.2 | 1 मिलियन |
5. | Josh App | 3.8 | 100K |
Table of Contents
Roposo App
हमारी लिस्ट में पहला नाम जिस ऐप का आता है वो है, रोपोसो ऐप। यह ऐप बिलकुल टिकटॉक की तरह ही है। इसके माध्यम से आप शॉर्ट वीडियो बनाकर उसे पोस्ट कर सकते हैं। इस वीडियो ऐप में आपको कई आकर्षक फीचर और केटेगरी दी हुई है।
इन केटेगरी की सहायता से आप अपना वीडियो बनाकर उसे पोस्ट कर सकते है। अगर बात करें गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग की, तो इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.2 रेटिंग मिली हुई है।
वहीं अब तक इस ऐप को 50 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस ऐप की ख़ास बात यह है कि यह इंडियन ऐप होने के साथ आपके डाटा को पुर्णतः सुरक्षित रखता है तथा किसी भी थर्ड पार्टी के साथ आपके डाटा को शेयर नहीं करता है।
चिंगारी ऐप
हमारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिस ऐप का नाम आता है वो है चिंगारी ऐप। यह ऐप टिक टॉक के बैन हो जाने के बाद काफी लोकप्रिय हुआ है। 10 मिलियन ऐ अधिक बार डाउनलोड हो चुके चिंगारी ऐप की गूगल प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.0 है।
वहीं ऐप कंपनी का दावा है कि यह ऐप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग इस ऐप पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं।
Moj ऐप
हमारी इस लिस्ट में जो ऐप तीसरे नंबर पर है उसका नाम मोज ऐप है। हालांकि यह कंपनी का नया ऐप है, इससे पहले कंपनी का Sharechat ऐप चाइनीज ऐप्स को कड़ी टक्कर देता रहा है।
लेकिन जब भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स को भारत में बैन करने का फैसला किया तब कंपनी द्वारा मोज ऐप को लॉन्च कर दिया गया। अगर बात करे मोज ऐप की रेटिंग की तो गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 है तथा करीब 10 मिलियन से अधिक बार यह ऐप डाउनलोड किया जा चुका हैं।
बोलो इंडिया
SynergyByte Media प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गाया बोलो ऐप हमारी लिस्ट में चौथे नंबर पर है। करीब 1 मिलियन लोगो द्वारा डाउनलोड किया जा चुका बोलो ऐप काफी मजेदार फीचर के साथ आता है।
इस ऐप में आप अपनी पसंद के अनुसार भाषा का चुनाव भी कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 रेटिंग वाला यह ऐप काफी कम समय में लोकप्रियता हासिल कर चुका है।
Josh App
हमारी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर जिस ऐप का नाम है उसके बारे में आप टीवी पर आने वाले विज्ञापनों के माध्यम से जान चुके होंगे। लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि यह न्यूज़ एप्लीकेशन में टॉप डेलीहंट का ऐप है। जोश ऐप गूगल प्ले स्टोर पर नया App है इसलिए अभी तक इसके कुल 100k डाउनलोड है।
वहीं इसकी रेटिंग 3.8 है, जो कि ई एवरेज रेटिंग है। उम्मीद है कि आपको हमारे आर्टिकल के द्वारा टिक टॉक जैसे इंडियन ऐप्स के बारे मे जानकरी मिल गई होगी।
ये भी पढ़िए
- चाइना के App कौन-कौन से है, जानिए 2021 की लिस्ट
- Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
- कौन है Google का मालिक तथा यह किस देश की कंपनी है
FAQ
Josh App किसका ऐप्लीकेशन है?
जोश ऐप न्यूज़ एप्लीकेशन में टॉप डेलीहंट का ऐप है। जोश ऐप गूगल प्ले स्टोर पर नया App है इसलिए अभी तक इसके कुल 100k डाउनलोड है।
Bolo App किसके द्वारा बनाया गया है?
Bolo App SynergyByte Media प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गाया है।