भारत की जनसंख्या वर्तमान में 135 करोड़ गई, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या यूथ की है। अगर कहे कि विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में है तो यह बेमानी नहीं होगी। ऐसे में अगर यूथ की संख्या ज्यादा है तो, स्टूडेंट की संख्या भी भारत में ज्यादा होगी।
अगर स्टूडेंट का जिक्र होगा हो उनकी शिक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का जिक्र होना भी लाजमी है। मार्कशीट की तरह TC भी एक स्टूडेंट की लाइफ का बेहद ही अहम हिस्सा है। जिसकी जरूरत एक स्टूडेंट को बार बार पड़ती ही रहती है। आप ने भी कभी न कभी अपने विद्यालय में इस शब्द के बारे में सुना होगा।
बहुत से लोगों ने इसके लिए आवेदन भी किया होगा। लेकिन क्या आप TC का फुल फॉर्म जानते है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि TC क्या है तथा इसे कैसे प्राप्त किया जाता है।

Table of Contents
TC का फुल फॉर्म
अगर आप जानना चाहते है कि TC क्या है तो आपको सबसे पहले इसके फुल फॉर्म और इसके अर्थ को जानना होगा। बता दे कि TC का फुल फॉर्म Transfer Certificate होता है।
जिसे हिंदी भाषा में स्थानांतरण प्रमाण पत्र कहा जाता है। हालांकि टीसी शब्द का उपयोग कई अन्य शब्दों के शॉर्ट फॉर्म के लिए किया जाता है। जैसे रेलवे से जुड़ी एक पोस्ट को भी टीसी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है Ticket Collector।
आपने रेल में सफर के दौरान देखा होगा कि एक कर्मचारी काला कोट काली टाई और सफ़ेद शर्ट पहनकर टिकट की चैकिंग करने के लिए आता है, यही कर्मचारी TC कहलाता है। वैसे इस शब्द के अन्य अर्थ Ticket Checker और Transmission Collector होते है। उम्मीद है आपको TC की फुल फॉर्म समझ में आई होगी।

ये भी पढ़िए
VDO Officer कैसे बने, जानिए VDO के विषय में पूरी जानकारी
TC क्या है
आपने अब तक TC के फुल फॉर्म को तो जान लिया, अब हम TC क्या है उसके बारे में जानेंगे। दरअसल जब किस व्यक्ति को उसके कार्यक्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है या फिर कोई विद्यार्थी किसी विद्यालय में अपनी पढ़ाई को पूरा कर दूसरे विद्यालय में पढने के लिए जाता है तो उसे एक सर्टिफिकेट दिया जाता है।
इसी सर्टिफिकेट को ट्रांसफर सर्टिफिकेट कहा जाता हैं। आपको बता दे कि ट्रांसफर सर्टिफिकेट तभी मान्य होता है जब उसपर संबंधित क्षेत्र से जुड़े उपयुक्त अधिकारी के हस्ताक्षर होते है।
जैसे किसी विद्यालय से TC मिलती है तो उसपर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होने चाहिए। वहीं अगर किसी व्यक्ति का तबादला होता है, तो उस व्यक्ति के ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर संबंधित विभाग के अधिकारी के हस्ताक्षर होते है।
आपको बता दे कि स्कूल से मिलने वाले ट्रांसफर सर्टिफिकेट अर्थात TC की ओरिजनल कॉपी आपके पास तभी रहेगी जब आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हो, या फिर पढ़ाई छोड़ चुके हों। अगर आप किसी विद्यालय या कॉलेज में प्रवेश लेते है तो आपको TC को ओरिजनल कॉपी जमा करना होती है।

ये भी पढ़िए
BC क्या है तथा इसका क्या मतलब होता है, जानिए पूरी जानकारी
TC क्यों जरुरी है
आपने TC के बारे में यह तो जान लिया कि इसका अर्थ क्या होता है, अब हम जानेंगे कि TC क्यों जरूरी है। दरअसल TC कई सारे कामों के लिए जरूरी मानी गई है। अगर आप किसी विद्यालय से TC लेते है तो आपका उस विद्यालय से संबंध ख़त्म हो जाता है।
इसके साथ ही यह आपके दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए भी बेहद जरुरी होती है। वहीं यह आपके व्यवहार की जानकारी भी देती है। टीसी के माध्यम से यह पता चलता है कि आपका पिछले विद्यालय में व्यहवार कैसा था तथा इसमें आपसे जुड़ी कई सारी जानकारियां भी होती है।
आपकी टीसी के आधार पर ही नया विद्यालय इस बात का निर्धारण करता है कि आप उस विद्यालय में पढ़ने योग्य है या नहीं।

ये भी पढ़िए
PUBG गेम की लत को काबू कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
TC डुप्लीकेट कॉपी कैसे प्राप्त करें
जैसा कि हमने आपको बताया कि किसी विद्यालय में या किसी कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आपको टीसी की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में यह कह सकते है कि अपनी पढ़ाई को निरंतर रखने के लिए आपको TC की जरूरत पड़ती है।
लेकिन यदि किसी कारण TC घूम जाए और आपको इसकी जरूरत हो तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपके मन में सवाल उठता होगा कि क्या डुप्लीकेट टीसी प्राप्त की जा सकती है। तो आपको बता कि सरकार द्वारा डुप्लीकेट टीसी उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है।
इसके लिए आप संबंधित कार्यालय, विद्यालय या विभाग से संपर्क करके, वहां बताए गए दिशानिर्देशों का पालन करके डुप्लीकेट टीसी प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि TC का मतलब क्या होता है तथा इसे कैसे प्राप्त किया जाता है।
ये भी पढ़िए
- FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे, जानिए पूरी जानकारी
- B.Ed क्या है और B.Ed का कोर्स कैसे करें, जाने पूरी जानकारी
- बिना इंटरनेट के PUBG की फाइल कैसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी जानकारी
- मध्य प्रदेश में कितने जिले है, जानिए Madhya Pradesh के जिलों के नाम
FAQ
TC का फुल फॉर्म क्या होता है?
TC का फुल फॉर्म Transfer Certificate होता है। जिसे हिंदी में स्थानांतरण प्रमाण पत्र कहा जाता है।