बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा भारत में Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत भारत सरकार छोटी बचत को प्रोत्साहन देते हुए बालिकाओं के लिए विशेष जमा की सुविधा देती है।
इस योजना के तहत 10 साल से कम आयु की किसी भी बालिका के लिए बचत खाता खुलवाया जा सकता है। इस योजना का सबसे बढ़ा लाभ यह है कि इस योजना में निवेश से आपको इनकम टैक्स बचाने में भी मदद मिलती है।
जहां हम अपनेपिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme In Hindi क्या है। वहीं आज हम आपको जानकारी देंगे कि Sukanya Samriddhi Yojana In Hindi क्या है।

Table of Contents
Sukanya Samriddhi Yojana In Hindi
जैसा कि हम आपको जानकारी दे चुके है कि सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से बालिकाओ के लिए शुरू की गई योजना है। इस योजना के माध्यम से 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए बचत खाता खुलवाया जा सकता है।
यह योजना बालिकाओं की उच्च शिक्षा और शादी के लिए बचत के लिहाज से एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत आप लड़की के जन्म लेने के बाद से 10 साल तक की उम्र में कम से कम 250 रूपए के जमा के साथ में खाता खोला जा सकता है।
वहीं एक चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.5 लाख रूपए जमा कराये जा सकते है।

Sukanya Samriddhi Yojana में खाता कैसे खुलवाएं
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी है कि कोई भी व्यक्ति जिसके घर लड़की का जन्म हुआ है, वह उस बालिका का उसके जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा सकता है।
इस योजना में कम से कम 250 रूपए और अधिकतम 1.5 लाख रूपए तक एक चालू वित्त वर्ष में जमा किये जा सकते है। आप अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस, सरकारी बैंक की किसी भी ब्रांच या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाका में खुलवा सकते है।
योजना में आप खाता खोलने के दिन से 15 साल तक रकम जमा कर सकते है। इसके बाद आप यह रकम बालिका की 21 वर्ष तक की आयु के बाद में ही निकाल सकते है। बता दे कि आपके द्वारा जमा की गई राशि पर आपको 7.6 फीसदी की दर से ब्याज भी मिलता है।

Sukanya Samriddhi Yojana के लाभ
यह भारत सरकार द्वारा गर्ल चाइल्ड के लिए चलाई जा रही एक योजना है। जिसके तहत छोटी बचत के माध्यम से बालिका की उच्च शिक्षा और शादी के लिए बचत की जाती है।
इस योजना को एक फायदे की योजना माना जाता है। ऐसे में आईये जानते है योजना के कुछ लाभ।
- यह गर्ल चाइल्ड की उच्च शिक्षा और विवाह की एक बचत योजना है।
- इस योजना में अन्य बचत खातों और योजनाओं से अधिक ब्याज मिलता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी जमा रकम पर करीब 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है।
- इस योजना में आप 250 रूपए से भी अपने खाते को खोल सकते है।
- इस योजना में एक वित्त वर्ष में अधिकतम रकम 1.5 लाख रूपए जमा की जा सकती है।

Sukanya Samriddhi Yojana के लिए जरूरी डॉक्युमेंट
इस योजना के तहत अगर आप अपनी बेटी का अकाउंट खुलवाना चाहते है, तो आपको सबसे पहले इसके लिए पात्र होना जरूरी है।
सबसे पहले इस योजना का जो नियम है उसके हिसाब से बालिका के जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक इस अकाउंट को खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जो इस प्रकार है-
- बालिका का जन्म प्रमाणपत्र
- बच्ची के अभिभावक का पहचान पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- बालिका का आधार कार्ड
- अभिभावक का आधार कार्ड

Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में अन्य जानकारी
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटी का अकाउंट खुलवाने जा रहे है, तो आपको सबसे पहले इस योजना के विषय में पूरी जानकारी होना चाहिए।
आप चाहे तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस के बारे में भी विस्तार से जानकारी ले सकते है तथा सभी दस्तावेज के होने पर आसानी से अकाउंट ओपन करा सकते है। यह भारत सरकार की बेटी बचाओं अभियान के तहत शुरू की गई एक योजना है, जो छोटी बचत के साथ बेटी के भविष्य को उज्जवल बनाने की एक योजना है।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Sukanya Samriddhi Yojana In Hindi क्या है।

ये भी पढ़िए
- Kisan Credit Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- Bhamashah Card कैसे बनाये, जानिए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी
- Aadhaar Card में कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर है 2 मिनट में कैसे चेक करे
- Fake Aadhaar Card कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Sukanya Samriddhi Yojana में मिलने वाला ब्याज कितना है?
सुकन्या समृद्धि योजना में करीब 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है।
Sukanya Samriddhi Yojana की मैच्योरिटी कब होती है?
Sukanya Samriddhi Yojana की मैच्योरिटी 21 वर्ष की आयु में होती है।
Sukanya Samriddhi Yojana में कितने वर्षो तक रकम जमा करनी होती है?
सुकन्या समृद्धि योजना में करीब 15 वर्षो तक रकम जमा करनी होती है।