हर किसी के मन में यह ख़याल आता है कि उसकी त्वचा थोड़ी और Fair होती। लेकिन भगवान ने जो रंग दिया है उसे बदला तो नहीं जा सकता। हां अगर आप पहले से गोरे हो और आपका रंग काला पड़ रहा है तो आप अपने गोरे रंग को पुनः प्राप्त कर सकते है।
साथ ही अगर आपके चेहरे से चमक भी गायब हो गई है तो भी आप अपने रंग को निखार सकते है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के विषय में जानकारी देंगे, जिससे आपकी त्वचा Fair हो जाएगी।
जनसंख्या में दूसरे नंबर पर काबिज भारत में घरेलू उपायों पर कुछ ज्यादा ही भरोषा किया जाता है, लेकिन इनका उपयोग करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर ले ले। क्योंकि कभीकभी इस तरह के घरेलू नुस्खे आपको रिएक्शन भी कर सकते हैं तथा आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ साकता है।

Table of Contents
गोरे होने के तरीके
हमारे आयुर्वेद में भी कई सारी घरेलू वस्तुओं के उपयोग के माध्यम से अपने चेहरे की रंगत को बढ़ाने के उपाय बताए गए है। अगर आपको अपनी त्वचा की लिए सही उपचार पता हो तो आप भी घरेलू उपायों की मदद से Fair हो सकते है।
दरअसल आज के युग में लोग भागदौड़ भरी जिन्दगी में अपने खान पान को संतुलित नहीं रख पाते। साथ ही अपने चेहरे के लिए कई कैमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करने से भी परहेज नहीं करते। इन कैमिकल युक्त प्रोडक्ट के लगातार उपयोग से त्वचा खराब होने लगती है और काली पड़ जाती है।
ऐसे में अगर आप घरेलू उपायों को अपनाएंगे तो आपका रंग साफ़ हो जाएगा और आप गोरे हो जाएंगे। आइए जानते है Fair होने के घरेलू उपाय।

ये भी पढ़िए
बॉलीवुड Actor बनने के लिए क्या करें, जानिए अभिनेता बनने की पूरी जानकारी
सपने में Lion अर्थात शेर देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी
भाप के द्वारा
अगर आपका चेहरा धीरे-धीरे काला पड़ने लगा है तथा आपकी त्वचा की चमक धीरे-धीरे ख़त्म हो रही है तो, इसके पीछे का करान आपकी त्वचा की मृत कोशिकाएं भी हो सकती है। दरअसल मृत कोशिकाएं त्वचा से चिपकी होती है, जिससे वह काली होने लगती है।
ऐसे में आप एक बर्तन में गरम पानी कर उसमें से निकलने वाली भाप को अपने चेहरे पर लेंगे तो आपकी मृत कोशिकाएं खुलने लगेंगी और आपका चेहरा Fair हो जाएगा। जब भी आप अपने चेहरे पर गर्म पानी की भाप ले, तो अपने साथ में रूप जरूर रखे तथा बार-बार अपने चेहरे को रुई से साफ़ करते रहे आको त्वचा गोरी होने लगेगी।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को एक आयुर्वेदिक औषधि कहा जाता है। यह त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और लाभदायक है। इसके माध्यम से आप अपने चेहरे की खोई चमक को वापस ला सकते है। साथ ही यह आपके चेहरे की रंगत को नेचुरल तरीके से निखारता है।
ऐसे में आप जब भी मुल्तानी मिट्टी को लगाए, तो उससे पहले उसमें पानी के साथ एलोवेरा व बेसन मिलाले। ऐसा करने से आपका चेहरा Fair हो जाएगा और आपको प्राकृतिक ग्लो मिलेगा।

हल्दी का प्रयोग
हल्दी को रोगों के उपचार में बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसके साथ ही हल्दी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी मानी जाती है। अगर आप अपने चेहरे को Fair करना चाहते है तो आप हल्दी में थोडा सा निम्बू का रस और नारियल का तेल मिलकर लगाएंगे तो आपके चेहरे का रूखापन तो दूर होगा है, साथ ही आपके चेहरे की रंगत भी बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़िए
NCB क्या है तथा यह क्या कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी
BSC क्या है तथा BSC का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
आइसोप्रोपिल अल्कोहल
कुछ लोगों को अपनी त्वचा से अक्सर शिकायत रहती है कि उसपर तेल जमा हो जाता है। यह तेल कभी कभी त्वचा के अन्दर तक चला जाता हैं, जिस्मने मिट्टी या धूल मिल जाने के चलते आपका चेहरा ज्यादा काला दिखने लगता है।
ऐसे में आप अपने चेहरे से तेल हटाने और धूल और मिट्टी से आराम दिलाने के लिए आप आइसोप्रोपिल अल्कोहल नामक दवा का उपयोग कर सकते है। इस दवाको लगाने के बाद चेहरे को रुई से साफ़ करले।
लेकिन यह दवा आप कभी कभी ही उपयोग करें, क्योंकि यह आपके चेहरे पर तेल हो हटाने के साथ मृत कोशिकाओं को भी हटा देता है।

दूध का प्रयोग
दूध की गुणवत्ता से वैसे तो सभी वाकिफ होंगे। आयुर्वेद में भी दूध को विशेष महत्व दिया गया है। साहित्यों और ग्रंथों में भी दूध की गुणवत्ता पर कई किताबें लिखी जा चुकी है।
अगर आप त्वचा को गोरा करना चाहते है तो, आप दूध को गर्म कर उसे ठंडा कर ले तथा दूध में पड़ने वाली मलाई को अपने हाथों से अपने पूरे चेहरे पर लगा ले। इससे आपके चेहरा मुलायम तो होगा ही, साथ ही में आपके कील मुंहासों की परेशानी भी दूर हो जाएगी।
अगर आप बेहतर परिणाम चाहते है तो, मलाई में हल्दी मिलाकर लगाए, इससे आपका चेहरा कुछ ही दिनों में गोरा हो जाएगा।

केले का प्रयोग करें
केले को स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभप्रद माना जाता है। यह न केवल आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है, बल्कि आपको सुन्दर त्वचा देने में भी सहायक होता है।
अगर आप अपनी त्वचा को गोरा करना चाहते है तो आप एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मसलकर उसमें थोड़ी मलाई और थोड़ी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक घिसते रहें। ऐसा करने से आपका चेहरा बेदाग और सुंदर हो जाएगा।

ये भी पढ़िए
Bhamashah Card कैसे बनाये, जानिए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी
कैसे बने Singer तथा बॉलीवुड सिंगर बनने के लिए क्या करें, जानिए पूरी जानकारी
चंदन का उपयोग
चंदन को हमारे आयुर्वेद में काफी उपयोगी माना गया है। यह मंदिरों में उपयोग के साथ स्वास्थ्य से जुड़े उपायों में भी काम आता है। इसके साथ साथ यह चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
आप चंदन को किसी पूजा पाठ की दुकान या मेडिकल से आसानी से खरीद सकते है। आप थोड़े से चंदन में हल्दी, बेसन, थोड़ी मात्र में दही मिलकर उसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते है। इससे आपका चेहरा बहुत ही कम समय में गोरा हो जाएगा।

गुलाब की पंखुड़ी
आपने लोगों से सुना होगा कि वे अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाते है, इससे उनका चेहरा हमेशा ग्लो करता है। ऐसे में आप गुलाब जल के साथ, गुलाब की पंखुड़ियों का भी उपयोग अपने चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए कर सकते है।
अगर आप गोरे होना चाहते है, तो आप गुलाब की 4-5 पंखुड़ियों को बारीक पीसकर उसमे थोडा निम्बू कर रस और शहद मिलकर 10 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगायेंगे तो आपके चेहरे का रूखापन दूर होगा तथा आपकी स्कीन Fair हो जाएगी।

कच्चे पपीते का उपयोग
पपीते को पाचन तंत्र दुरुस्त करने के लिए सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसी के साथ अगर आप इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा के लिए करेंगे तो भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
इसके लिए आपको एक कच्चे पपीते को कई पिस में बाटकर बारीक करना होगा तथा इससे बने लेप को अपने चेहरे पर लगाना होगा। ऐसा करने से आपके चेहरे पर होने वाले पिंपल्स ठीक हो जाएंगे। साथ ही साथ आपको त्वचा पर निखार आ जाएगा।

ये भी पढ़िए
ACC का फुल फॉर्म क्या है, जानिए ACC से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी
सपने में बंदर देखने का अर्थ क्या होता है,जानिए Monkey से जुड़ी पूरी जानकारी
टमाटर व ककड़ी
ककड़ी को खीरे के नाम से भी जाना जाता है, जो कि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप टमाटर और खीरे को काटकर अपने चेहरे पर रोजाना 10 से 15 मिनट तक मलते रहेंगे तो आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी और आपका चेहरा Fair होने लगेगा।

बादाम का तेल
बादाम को बड़े गुणों वाला माना गया है। इसमें विटामिन बी3 मौजूद रहता है। यह चेहरे के लिए बेहद जरूरी और उपयोगी माना जाता है।
ऐसे में आप रोज इस तेल अपने चेहरे पर लगाएंगे तो आपके चेहरे की रंगत बढ़ जाएगी और आप गोरे हो जाएंगे। इसके साथ ही यह अन्य कई बीमारियों से आपके चेहरे को बचाएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि त्वचा को गोरा करने के घरेलू उपाय क्या है।
ये भी पढ़िए
- BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी
- Online Complaint कैसे दर्ज करें, जानिए ऑनलाइन शिकायत करने की पूरी जानकारी
- ANM और GNM क्या होता है तथा कैसे किए जाते है यह कोर्स, जानिए पूरी जानकारी
- CO Officer क्या होता है और कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी
- TC का मतलब क्या होता है तथा इसे कैसे प्राप्त किया जाता है, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
बादाम का तेल में क्या गुण होते है?
बादाम के तेल में विटामिन B3 होता है, जो कि त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है।
Fair Skin के लिए किस तरह का पपीता काम आता है?
Fair Skin के लिए कच्चे पपीते का उपयोग किया जाता है। साथ है यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के काम भी आता है।