दुनिया के सात अजूबे अर्थात Seven Wonders of the World के बारे में तो आपने सुना ही होगा। Seven Wonders के बारे में आज विश्व में हर कोई जानता है। लेकिन सात अजूबे चुने कैसे गए, तथा ये कौन कौन से है, इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे।
बता दे कि अजूबों को चुनने का विचार आज से लगभग 2200 साल पहले हेरोडोटस और कल्लिमचुस को आया था। इन दोनों ने ही सबसे पहले विश्व के अजूबों की एक सूची तैयार की थी।
बताते चले कि इस सूची में विश्व के 7 अजूबे भी अर्थात Seven Wonders भी शामिल किए गए थे, किंतु समय के साथ कल्लिमचुस और हेरोडोटस द्वारा चुने गए अजूबे नष्ट हो गए।
हालांकि कुछ सालों पहले कुछ शोधकर्ताओं और इंजीनियरों ने नए आजुबों की सूची तैयार करने के बारे में सोचा, किंतु इन अजूबों को आधिकारिक सहमति नहीं मिली। बाद में एक विशेष प्रक्रिया के माध्यम से अजूबों को चुनने का काम किया गया। आज हम अपने आर्टिकल में आपको दुनिया के सात अजूबे के बारे में बताएंगे।

Table of Contents
दूनिया के सात अजूबे आखिर चुने कैसे गए
Seven Wonders चुनने का विचार 1999 में किया गया था, जिसके लिए स्विटज़रलैंड में एक पहल शुरू हुई। इस पहले के लिए एक फ़ाउंडेशन का निर्माण किया गया। इस फ़ाउंडेशन द्वारा एक साइट बनाई गई। इस वेबसाइट में विश्व की 200 धरोहरों की सूची बनाकर उनका एक पोल शुरू कराया है।
बता दे यह पोल मोबाइल और इंटरनेट के द्वारा शुरू किया गया था। इस पोल में लगभग 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वोट किया था। लम्बे समय तक चलने वाली इस वोटिंग के बाद वर्ष 2007 में इस पोल का रिजल्ट घोषित किया गया। इस रिजल्ट में विश्व के लोगों द्वारा चुने गए दुनिया के सात अजूबे (Seven Wonders) लोगों के सामने थे।
ये भी पढ़िए
Phishing क्या है, जानिए फिशिंग अटैक से कैसे बचे
Sevan Wonders ऑफ़ वर्ल्ड कौन से है
जैसा कि हमने आपको बताया, लंबी प्रकिया के बाद दुनिया के सात अजूबे चुने गए थे। ये Seven Wonders कौन से है तथा किस देश में मौजूद है उनकी लिस्ट हमने आपको दी हुई है। तथा एक एक करके इन अजूबों के बारे में जानकारी भी दी है।
क्र | Seven Wonders | देश |
---|---|---|
1 | चीन की दीवार | चीन |
2 | ताजमहल | भारत |
3 | पेट्रा | जॉर्डन |
4 | क्राइस्ट रिडीमर | ब्राजील |
5 | माचू पिच्चु | पेरू |
6 | कोलोजीयम | इटली |
7 | चिचेन इट्ज़ा | मैक्सिको |
चीन की दीवार (Great Wall of China)

दुनिया के Seven Wonders में चीन की दीवार का नाम आता है। यह दीवार चीन के अलग अलग राज्यों के शासकों द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के उद्देश्य से बनाई गई थी। बाद में धीरे धीरे करके इस दीवार को जोड़ दिया गया था। अंतरिक्ष से देखी जा सकने वाली इस दीवार की लंबाई 6400 किलोमीटर और ऊंचाई 35 फिट है।
7वी शताब्दी से 16वी शताब्दी तक निर्मित होने वाली इस दीवार की चौड़ाई इतनी है कि इस पर एक साथ 10 आदमी चल सकते है। उस समय लकड़ी, पत्थर, ईंट, मिट्टी आदि से बनाई गई इस दीवार के निर्माण में करीब 30 लाख लोगों ने अपना जीवन लगा दिया था।
ताजमहल (Taj Mahal)

भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल का नाम भी Seven Wonders में शामिल है। ताजमहल का निर्माण 1632 में मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में कराया था। अपनी खूबसूरत कलाकारी के लिए मशहूर ताजमहल के निर्माण में 15 साल का समय लगा था।
ताजमहल के निर्माण के लिए बादशाह शाहजहाँ ने विश्व भर से सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों को मंगाया था। यह पूरी तरह सुन्दर संगमरमर से बना हुआ है। इसके चारों हो बागीचे है तथा आगे एक छोटा सा पानी का तालाब है। ताजमहल इतना खूबसूरत है की इसको देखने के लिए देश और दुनिया से पर्यटक भारत आते है।
पेट्रा (Petra)

जॉर्डन के मआन प्रांत में बसी पेट्रा एक ऐतिहासिक नगरी है। यह नगरी पत्थरों और बड़ी-बड़ी चट्टानों से ताराशी गई इमारतों के लिए मशहूर है।
मशहूर पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाने वाली पेट्रा का निर्माण 1200 ई.पू. के आसपास हुआ था। युनिस्कों द्वारा विद्स्व धरोहर का दर्जा प्राप्त कर चुकी पेट्रा नगरी वर्ल्ड के Seven Wonders में शामिल है।
क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer)

ब्राजील के रियो डी जेनेरो में स्थित क्राइस्ट रिडीमर ईसा मसीह की के भव्य प्रतिमा है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में शामिल क्राइस्ट रिडीमर तिजुका फोरेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाड़ो पर्वत की चोटी पर स्थापित है। 94 फिट चौड़ी इस मूर्ति की ऊंचाई 130 फिट है।
1922 से 1931 के बीच निर्मित की गई इस मूर्ति का वजन करीब 635 टन है। फ़्रेंच के महान मूर्तिकार लेनदोव्सकी द्वारा बनाकर तैयार की गई इस मूर्ति का डिज़ाइन ब्राजील के सिल्वा कोस्टा द्वार किया गया है। ग़ौरतलब है कि क्राइस्ट रिडीमर मजबूत कॉन्क्रीट और सोपस्टोन से बनी है।
माचू पिच्चु (Machu Picchu)

Seven Wonders में से एक माचू पिच्चु दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित है। समुद्र तल से 2430 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल में कोलंबस पूर्व युग, इंका सभ्यता रहा करती थी।
कुज्को से 80 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित इस स्थल की खोज 1911 में अमेरिकी इतिहासकार हिरम बिंघम ने की थी। शोधकर्ताओं की माने तो इस स्थल का निर्माण 1400 के आसपास राजा पचाकुती के द्वारा करवाया गया था। लेकिन बाद में स्पेन द्वारा इसपर विजय प्राप्त कर ली गई थी।
लेकिन कुछ समय बाद स्पेन द्वारा इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि धीरे धीरे यहां की सभ्यता नष्ट हो गई।
कोलोजीयम (The Roman Colosseum)

इटली के रोम शहर में कोलोजीयम स्थित है। यह रोम शहर के मध्य में निर्मित एक विशाल स्टेडियम है। मान जाता है कि इस विशाल स्टेडियम का निर्माण कार्य 70-72वीं ईस्वी में तत्कालीन शासक वेस्पियन ने प्रारंभ कराया था तथा 80वीं ईस्वी में सम्राट टाइटस द्वारा इसके निर्माण को पूरा कराया गया था।
क्रंक्रिट पर रेट से निर्मित विश्व की सबसे पुरानी वस्तुकालाओं में से एक कोजोजियम को प्राकृतिक आपदा और भूकंप के चलते थोड़ी बहुत क्षति पहुंची है। 50 हजार से 80 हजार लोगों को एक साथ बैठाने की क्षमता रखने वाला यह स्टेडियम अपनी विशालता के चलते दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।
चिचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)

600 ईशा पूर्व निर्मित किया गया चिचेन इट्ज़ा मैक्सिको का सबसे प्राचीन विश्व प्रसिद्ध मायन मंदिर है। पिरामिड की आकृति वाला यह मंदिर 5 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। 79 फिट ऊंचे इस मंदिर में ऊपर जाने के लिए चारों और सीढ़ियां बनाई गई है।
इस मंदिर की ख़ास बात यह है कि इसकी हर दिशा में 91 सीढ़ियां बनाई गई है। अर्थात इस मंदिर में कुल मिलाकर 365 सीढ़ियां हैं, जो कि एक साल के 365 दिन की प्रतिक है। ग़ौरतलब है कि यह माया का सबसे बड़ा शहर है। अपनी इसी खूबी के चलते यह विश्व के Seven Wonders में शामिल है।
उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप वर्ल्ड के Seven Wonders के बारे में जान गए होंगे।
ये भी पढ़िए
- Torrent क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी
- Electricity Bill को अपने मोबाइल पर कैसे चेक करे
- Mp3 Song में कैसे लगाए अपना फोटो, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
ताजमहल भारत में कहां पर स्थित है?
ताजमहल भारत में उत्तरप्रदेश के आगरा में स्थित है। यह दुनिया के साथ अजूबों में शामिल है।
Seven Wonders में से एक क्राइस्ट रिडीमर क्या है?
क्राइस्ट रिडीमर ईसा मसीह की के भव्य प्रतिमा है जो ब्राजील के रियो डी जेनेरो में स्थित है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में शामिल क्राइस्ट रिडीमर तिजुका फोरेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाड़ो पर्वत की चोटी पर स्थापित है। 94 फिट चौड़ी इस मूर्ति की ऊंचाई 130 फिट है।