Saree कैसे पहने, जानिए साड़ी पहनने के बारे में पूरी जानकारी

कहा जाता है कि महिला कोई भी परिधान पहन ले लेकिन वह सबसे सुंदर Saree में लगती है। हालांकि सबकी अपनी अपनी पसंद होती है। लेकिन साड़ी परंपरागत परिधान और भारतीय संस्कृति का प्रतिक मानी जाती है। यह सबसे आकर्षक परिधान होने के साथ साथ सबसे आरामदायक वस्त्र भी होता है।

हालांकि वर्तमान परिदृश्य में कामकाजी महिलाओं को साड़ी पहनना किसी बड़े काम से कम नहीं लगता। साथ ही ऑफिस या घर के काम करते समय साड़ी को संभालना आज कि युवा पीढ़ी के लिए के झंझट की तरह है। लेकिन फिर भी शादी विवाह में साड़ी को पहनना हर महिला और युवती पसंद करती है।

जहां हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि MC किसे कहते है तथा इसके लक्षण क्या होते है। वहीं आज हम आपको जानकारी देंगे कि Saree कैसे पहने।

Saree कैसे पहने, जानिए साड़ी पहनने के बारे में पूरी जानकारी
Saree कैसे पहने, जानिए साड़ी पहनने के बारे में पूरी जानकारी

Saree क्या है 

साड़ी कैसे पहने इसके विषय में जानने से पहले आपको यह जनना होगा कि साड़ी क्या होती है। आपको बता दे कि साड़ी एक भारतीय परिधान है। जिसे आम भारतीय महिलाएं अपने वस्त्र के रूप में उपयोग में लाती है।

साड़ी की लंबाई सामान्य तौर पर 6 गज होती है। लेकिन पहनने वाले की ऊंचाई के अनुसार यह कम और ज्यादा भी हो सकती है। वर्तमान में जहां शहरों में आपको साड़ी काफी कम चलन में दिखेगी वहीं भारतीय गांवो में आज भी महिलाओं का मुख्य परिधान साड़ी ही है। 

Saree क्या है
Saree क्या है 

ये भी पढ़िए

Unwanted Pregnancy से बचने के लिए क्या करें, जानिए पूरी जानकारी

Haemoglobin की कमी को कैसे दूर करें, जानिए पूरी जानकारी

CCTV Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में


Saree पहनने के लिए जरूरी बात

साड़ी पहनना काफी सरल है, लेकिन साड़ी के साथ में दो अन्य वस्त्रो की आवश्यकता होती है। इनमें पेटीकोट और ब्लाउज शामिल है। जहां पेटीकोट एक स्कर्ट जैसा लंबा वस्त्र होता है, जो कि साड़ी के नीचे कमर से बांधा जाता है।

पेटीकोट की लंबाई टखने तक होती है। वहीं ब्लाउज महिला अपनी छाती पर पहनती है, यह मुख्य रूप से शरीर के ऊपरी हिस्से को ढकने के लिए होता है। आपको बता दे कि साड़ी पहनते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि ब्लाउज और पेटीकोट का रंग आपकी साड़ी के रंग से मिलता जुलता होना चाहिए। 

Saree पहनने के लिए जरूरी बात
Saree पहनने के लिए जरूरी बात

ये भी पढ़िए

Emeset 4 MG Tablet के साइड इफेक्ट क्या है, जानिए पूरी जानकारी

Love Making क्या है तथा इसे कैसे करें, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी

CA Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में


Saree पहनने की विधि

  1. सबसे पहले आपको साड़ी को पूरा खोलना है। 
  2. अब साड़ी को लंबाई का ध्यान रखते हुए उसके एक सिरे को अपनी कमर के पास अपने पेटीकोट से अटका देना है। 
  3.  साड़ी के ऊपरी सिरे को अपने सीधे हाथ में पकडकर अपनी कमर पर एक बार लपेटना है। 
  4. यहां आपको साड़ी की लंबाई पर ध्यान देना है, याद रहे अपकी साड़ी आपके टखनो से थोड़ी निचे रहे और आपका पेटीकोट ढक जाए। 
  5. आपको अब अपने साड़ी के ऊपरी हिस्से को अपने पेटीकोट में दबाना है। 
  6. अब आपको अपने सामने आ रही साड़ी की पटली  बनना है। 
  7. इसके लिए आपको उलटे हाथ से साड़ी पकड कर अपने सीधे हाथ का उपयोग करना है। 
  8. अब अपने सीधे हाथ की बीच वाली उंगली से साड़ी को आगे पीछे करते हुए पटली बनाए। 
  9. आपको यहां कम से कम 8 से 10 पटली डालना है और इन्हें अपनी उंगलियों में पकड़ कर रखना है। 
  10. पटली बनाने के बाद साड़ी को व्यवस्थित करें और सभी पटली को एक लंबाई पर लाकर पेटीकोट के सामने की ओर अटका लें। 
  11. पटली को पेटीकोट पर अटकाने के बाद इन्हें एक बार सीधा कर लें। 
  12. अब बचे हुए साड़ी के हिस्से को अपनी बायी तरफ कमर के पीछे की तरफ ले जाकर अपने बाजुओं के नीचे से अपने कंधे तक ले जाना है। 
  13. अब आपको पल्लू को अपने हिप्स और कमर से खींचते हुए टाइट करना होगा।
  14. आखिर में साड़ी के पल्लू को आपको अपनी छाती से ले जाकर अपने सिर को ढकना है। आप चाहे तो कंधे पर भी इस पल्लू को छोड़ सकती है या और किसी तरीके से इसे डाल सकती है।  
Saree पहनने की विधि
Saree पहनने की विधि

ये भी पढ़िए

Spasmonil Tablet के साइड इफेक्ट क्या है, जानिए पूरी जानकारी

औषधीय गुण से भरपूर है Arjun ki Chhal, जानिए अर्जुन की छाल के फायदे


Saree पहनने की प्रमुख स्टाइल 

साड़ी महिलाओं का वह परिधान है जो उन्हें एक सुन्दर और आकर्षक लुक प्रदान करता है। शादी, पार्टी, त्यौहार या किसी अन्य प्रोग्राम में महिलाएं परिधान के रूप में साड़ी का ही चुनाव करती है।

यह एक ऐसा परिधान है जो हर मौके पर फिट बैठता है। आज कल साड़ी को कई तरह की स्टाइल में पहना जाता है जैसे मराठी स्टाइल, बंगाली स्टाइल, लहंगा स्टाइल, तितली स्टाइल और मुमताज स्टाइल।

Saree पहनने की प्रमुख स्टाइल
Saree पहनने की प्रमुख स्टाइल

मराठी स्टाइल 

यह साड़ी पहनने के मुख्य स्टाइलों में से एक है। लेकिन मराठी स्टाइल में साड़ी को पहनने के लिए आपको लंबी साड़ी की आवश्यकता होती है। क्योकि मराठी साड़ी अन्य साड़ियों की तुलना में लंबी होती है। इस तरह की स्टाइल में साड़ी पहनने वाली महिलाएं नीचे पेटीकोट नहीं पहनती। मराठी स्टाइल की साड़ी मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य में  पहनी जाती है। 

बंगाली स्टाइल 

यह साड़ी पहनने के सबसे पुराने और पारंपरिक तरीकों में से एक है। बंगाली स्टाइल में साड़ी पहने पर एक आकर्षक लुक मिलता है। इस तरह की स्टाइल में साड़ी को पहनकर उसे संभालना भी काफी आसान होता है।

जब भी कभी साड़ियों के स्टाइल की बात आती है, तो उनमें बंगाली स्टाइल का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह स्टाइल मुख्यतः पश्चिम बंगाल में अपनाया जाता है। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी इस स्टाइल को खूब पसंद किया जाता है।   


ये भी पढ़िए

पाचन क्रिया कैसे सुधारे, जानिए Digestive System को सुधारने से जुड़ी पूरी जानकारी

Japani Tel का उपयोग कैसे करें, जानिए जापानी तेल के बारे में पूरी जानकारी


लहंगा स्टाइल 

वर्तमान में साड़ियों के स्टाइल में सबसे ज्यादा चलन में लहंगा स्टाइल है। इस स्टाइल में साधारण साड़ी को लहंगे की तरह ही बनाया जाता है। आज कल महिलाओं में इस स्टाइल को पहनने का काफी क्रेज नजर आता है। विवाह हो या कोई और फंक्शन लहंगा स्टाइल सबसे ज्यादा चलन में है। 

तितली स्टाइल 

साड़ी का यह स्टाइल साड़ी को मोर्डन लुक देने वाला स्टाइल है। यह काफी सेंसेशनल स्टाइल है। इसमें साड़ी का पल्लू काफी ज्यादा पतला होता है। इसमें शादी को शिफॉन नेट के साथ में पहना जाता है।

इस मोर्डन स्टाइल में महिला साड़ी को पहने के पारंपरिक लूक से पूरी तरह भिन्न नजर आती है।  इस तरह का साड़ी का स्टाइल मेट्रो सिटिज में काफी प्रचलित है।

मुमताज स्टाइल 

आपको 80 के दशक की अभिनेत्री मुमताज तो याद होगी। उनके साड़ी को पहनने का अपना एक अलग स्टाइल था। उनका यह स्टाइल इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि आज भी महिलाएं इस स्टाइल में साड़ी को पहनना पसंद करती है।

साड़ी पहनने का यह स्टाइल आपको रेट्रो लूक देता है जिससे महिला का रूप और खूबसूरती निखर के बाहर आती है।उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Saree को कैसे पहने।


ये भी पढ़िए

  1. कैसे पता करें कि Abortion सफल हुआ था या नहीं, जानिए पूरी जानकारी
  2. Paracetamol 650 MG Tablet किस तरह काम करती है, जानिए पूरी जानकारी
  3. Norflox 400 MG Tablet किस तरह काम करती है, जानिए पूरी जानकारी
  4. Pregnancy Test कैसे करें, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
  5. मेथी दाना से हो सकता है गर्भपात, जानिए Methi Dana के बारे में पूरी जानकारी
  6. Liv 52 Syrup कैसे इस्तेमाल करें, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
  7. SDM Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  8. GPS Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
  9. URL Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

FAQ

Saree की सामान्य लंबाई कितनी होती है?

Saree की सामान्य लंबाई 6 गज होती है।

Saree पहनने का सबसे पुराना और पारंपरिक तरीका कौन सा है?

बंगाली स्टाइल Saree पहनने के सबसे पुराने और पारंपरिक तरीकों में से एक है। बंगाली स्टाइल में साड़ी पहने पर एक आकर्षक लुक मिलता है।

Spread the love

Leave a Comment