अक्सर ही हम सपने में नदी, तालाब या पानी (Water) से जुड़ी कुछ चीजों को देखते है। कुछ सपने तो बड़े ही अजीब होते है, जो अगली सुबह याद तक नहीं रहते। कहा जाता है कि अक्सर सपने में हमें वही दिखता है, जो हमने सुना, आँखों से देखा या जिसके बारे में बात की हो।
लेकिन कुछ लोगों का यह मानना होता है कि उन्होंने सपने में जो देखा वह वास्तविकता से बिलकुल अलग था। कुछ लोग सपने को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहते है।
वे सपने में दिखने वाली बातों को अपने आने वाले भविष्य के साथ में जोड़कर देखते है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में बात करने वाले है कि सपने में पानी (Water) देखने का क्या अर्थ होता है।

Table of Contents
सपने में पानी (Water) देखना
वैसे तो सपने में दिखने वाली हर चीज का अलग अलग अर्थ होता है, उसी तरह पानी का सपने में दिखना भी उसकी प्रक्रिया पर निर्भर करता है कि आपने पानी को कैसे देखा।
अर्थात सपने में पानी (Water) को अलग अलग तरीके से देखने का अलग-अलग अर्थ होता है। ऐसे में हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन सा संकेत शुभ होता है और कौन सा संकेत अशुभ।

ये भी पढ़िए
TV का आविष्कार किसने किया था, जानिए टेलीविजन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी
सपने में बहता पानी (Water) देखना
बहुत सी बार जब आप सपना देखते है तो आपको सपने में बहता हुआ पानी दिखाई देता है। आपको बता दे कि सपने में पानी को बहते हुए देखना अशुभ संकेत माना जाता है।
बहता हुआ पानी (Water) कठिन समय की ओर इशारा करता है। अर्थात आपके जीवन में बड़ा ही कठिन समय आने वाला है तथा आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आपको भगवान की उपासना करना चाहिए तथा अपने द्वारा किए जा रहे किसी भी काम को सोच समझकर करना चाहिए।

ये भी पढ़िए
DSP का फुल फॉर्म क्या होता है तथा DSP Officer कैसे बने, जानिए पूरी जानकारी
घर में पानी (Water) देखना
अगर आपने सोते हुए सपने में अपने घर में पानी देखा है तो समझ लीजिये आपके अच्छे दिन आने वाले है। दरअसल घर में पानी दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है।
अगर आपको भी अपने घर में किसी स्थान पर पानी (Water) भरा हुआ दिखाई देता है तो, आपको समझ लेना चाहिए कि आपको आपके भविष्य में कोई फायदा होने वाला है। अक्सर ही इस तरह के सपने दिखने पर फायदा होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

ये भी पढ़िए
Business Loan कैसे लेते है, इसमें लगने वाले दस्तावेज, इंटरेस्ट रेट और चार्ज
नल से पानी (Water) भरना
जिस तरह हमने बताया कि घर में पानी दिखाई देने को शुभ संकेत माना जाता है, उसी तरह नल से पानी भरने को भी शुभ संकेत ही माना जाता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको जल्द ही कोई फायदा मिलेगा।
हालांकि कई लोग इसे यात्रा के संकेत के तौर पर भी देखते हैं। अर्थात जब भी आपको नल से पानी भरने का सपना आये आप यात्रा के लिए तैयार रहे।

ये भी पढ़िए
EEE क्या है व EEE का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
पानी (Water) में डूबना
अक्सर लोग सपने में पानी में डूबता हुए अपने आप को देखते है और फिर जोर से चीखकर सपने से उठते है। ऐसे लोगों को बता दे कि सपने में पानी में डूबना शुभ संकेत होता है।
अर्थात यदि आप आगे कभी भी सपने में पानी (Water) में डूबते हुए दिखाई दे तो, समझ लीजिये आपको सफलता मिलने वाली है और आपको कोई बढ़ा फायदा होने वाला है। ऐसे में आप अपना व्यवसाय को बढ़ाने से जुड़े कार्य भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़िए
EWS फॉर्म क्या है तथा इसे डाउनलोड कैसे करते है, जानिए पूरी जानकारी
नदी का पानी (Water) पीते दिखना
अगर आप सपने में नदी का पानी पीते हुए दिखाई दें तो समझ लीजिये यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। दरअसल सपने में नदी का पानी पीना लाभ का सूचक माना गया है।
इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपको कोई सरकारी लाभ होने वाला है। साथ ही अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो तो आपको सफलता मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़िए
PMGSY की खराब सड़क की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
कुएं में पानी (Water) देखना
बहुत से लोगों को सपने में कुआं दिखाई देता है और उस कुएं में पानी नजर आता है। अगर आपको भी ऐसा कुछ दिखाई दे तो समझ लीजिये शुभ घड़ी आने वाली है।
अर्थात आपके भविष्य में आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है। बता दे कि कुएं में पानी (Water) का दिखना शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि ऐसा दिखाई देने पर आपको धन की प्राप्ति हो सकती है तथा आपके व्यापार में बढ़ोतरी की संभावना भी बनती दिखाई देती है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे की सपने में पानी (Water) देखने का क्या अर्थ होता है।
ये भी पढ़िए
- CPT क्या है तथा कैसे करें CPT का कोर्स, जानिए पूरी जानकरी
- BEP क्या होता है तथा इसकी गणना कैसे की जाती है, जानिए पूरी जानकारी
- IP Address क्या होता है और यह कैसे चेक करें, जानिए पूरी जानकारी
- ITI क्या है तथा ITI का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर पानी (Water) है?
पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी (Water) से ढका हुआ है। 1.6 प्रतिशत पानी ज़मीन के नीचे है और 0.001 प्रतिशत वाष्प और बादलों के रूप में है।