अक्सर लोगों से आपने सुना होगा कि उन्होंने सपने में शेर(Lion) देखा या सपने में सांप देखा। इतना ही नहीं ये लोग सपने में जानवरों, जीवों या फिर किसी वस्तु के दिखने पर चिंतित भी रहते है।
कुछ लोगों का सपने में दिखने वाली वस्तुओं, जीवों और जानवरों के लेकर अपने अलग अलग अर्थ होते है। कुछ लोग सपनों में जानवरों के दिखने को शुभ संकेत के रूप में मानते है वहीं कुछ लोग इसे अशुभ बताते है।लेकिन इसके पीछे का लॉजिक क्या होता है यह आज तक पता नहीं चला।
साइंस सपनों का संबंध हमारे दैनिक जीवन की घटनाओं से मानता है। जिसके अनुसार हम जो दिनभर देखते, सुनते या बोलते है वहीं हमारे ध्यान में रह जाता है और हमें सपनों में दिखाई देता है। हमने अपने पिछले आर्टिकल में आपको बताया था कि सपने में बंदर देखने का क्या अर्थ होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सपने में शेर (Lion) देखने का क्या अर्थ होता है।

Table of Contents
सपने में शेर देखने का अर्थ
अगर आपने सपने में शेर देखा हो तो इसके कई अलग अलग अर्थ होते है अर्थात यह Lion की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है, जैसे शेर सोते हुए दिखा, अकेले दिखा या किसी के साथ में दिखा।
अगर आपने सपने में शेर को देखा है तो यह आपके लिए एक तरह से शुभ संकेत है। दरअसल शेर को हिंदु धर्म में पूजनीय माना गया है, यह कई हिंदु देवी-देवताओं की सवारी होता है।
अगर आपने शेर को सपने में देखा है तो यह इस बात का संकेत देता है कि भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या का सामना आप बेहद आसानी से करेंगे। इसके अलावा शेर से जुड़ी विभिन्न प्रतिक्रियाओं के विषय में हम आपको बताएंगे।

ये भी पढ़िए
VDO Officer कैसे बने, जानिए VDO के विषय में पूरी जानकारी
सपने में शेर-शेरनी की जोड़ी देखना
जैसा कि हमने आपको बताया कि सपने में Lion दिखने की अलग अलग प्रतिक्रियाएं अलग अलग संकेत देती है, उसी प्रकार अगर आपने अपने सपने में शेर-शेरनी की जोड़ी को देखा है तो यह आपके लिए काफी शुभ संकेत है।
इस सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में बहुत ही जल्दी अच्छा समय आने वाला है। यह समय आपके लिए बेहद फलदायक होगा। इस समय में आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आएंगी। सपने में शेर-शेरनी के जोड़े को देखना अच्छे दिन के आने की निशानी माना गया है।

ये भी पढ़िए
BC क्या है तथा इसका क्या मतलब होता है, जानिए पूरी जानकारी
सपने में सोते हुए शेर को देखना
वैसे कुछ लोगों के मन में सपने में सोते हुए Lion को देखने को लेकर ग़लतफहमी है। लोग सपने में सोते हुए शेर को देखना अशुभ मानते है। लेकिन इस तरह का सपना बिलकुल भी अशुभ संकेत देने वाला नहीं है।
बल्कि यह शुभ संकेत की निशानी है। इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सपने में सोते हुए Lion को देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में आपको सफलता मिलने वाली है।
अगर आप अपने कार्य क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके साथ ही आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है, इस प्रकार का सपना नए कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना का संकेत माना जाता है।

ये भी पढ़िए
PUBG गेम की लत को काबू कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
शेर के ऊपर स्त्री देखना
हमने आपको हमारे आर्टिकल में ऊपर बताया कि हिंदु धर्म में शेर को पूजनीय माना गया है, क्योकि यह कई देवी देवताओं की सवारी होता है। अगर आपको सपने में शेर के ऊपर स्त्री दिखाई देती है तो यह शुभ संकेत की निशानी होती है।
इसका अर्थ होता है कि आपने अपने सपने में दुर्गा माता को देखा है। दुर्गा माता को शेरोवाली माँ भी कहते है। उनका वाहन शेर है, ऐसे में अगर आपने सपने में Lion पर स्त्री को देखा है तो समझिए आपने साक्षात किसी देवी के दर्शन किये है। जो कि एक शुभ संकेत है।
अर्थात आपके ऊपर देवी प्रसन्न है और आपके सारे रूके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे। अगर आपको ऐसा सपना दिखे तो आपको अपनी कुल देवी को प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

उम्मीद है आपके हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि सपने में शेर देखने का क्या अर्थ है।
ये भी पढ़िए
- BSC क्या है तथा BSC का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
- कैसे बने Singer तथा बॉलीवुड सिंगर बनने के लिए क्या करें, जानिए पूरी जानकारी
- TC का मतलब क्या होता है तथा इसे कैसे प्राप्त किया जाता है, जानिए पूरी जानकारी
- FM WhatsApp को कैसे डाउनलोड करे, जानिए पूरी जानकारी
- B.Ed क्या है और B.Ed का कोर्स कैसे करें, जाने पूरी जानकारी
FAQ
शेर (Lion) किस देवी देवता की सवारी है?
हिंदु धर्म के अनुसार शेर माता दुर्गा की सवारी है। माता दुर्गा को शेरावाली मां भी कहा जाता है।