उपवास के दिन हो और अगर साबूदाने की बात न हो यह हो ही नहीं सकता। लेकिन हर महीने में दो से तीन उपवास करने वालों के लिए हर बार साबूदाने की खिचड़ी खाना एक बोरिंग एहसास होता है।
लेकिन आप अगर चाहे तो साबूदाने से बनी दूसरी डिश भी बना सकते है। इन्ही डिश में से एक है Sabudana Vada। यह उपवास में लगने वाली भूख को तो मिटाता है ही, साथ ही साथ आपको एक अलग और बेहतरीन स्वाद भी प्रदानं करेगा।
आपमें से बहुत से लोग इस डिश को बनाना जानते होगे, यह काफी आसान डिश है। अगर आप इस डिश को बनाना नहीं जानते और चाहते है कि यह बिलकुल बाजार में मिलने वाले साबूदाना वडा की तरह बने तो हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए ही है।
जहां हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है की साबूदाना खिचड़ी कैसे बनाए वहीं आज हम आपको जानकारी देंगे Sabudana Vada Recipe के बारे में।

Table of Contents
Sabudana Vada के बारे में
आपको बता दे कि साबूदाना वडा एक भारतीय डिश है। इस डिश को मुख्यतः उपवास के दौरान बनाया जाता है। यह उत्तर भारत और मध्य भारत में खाई जाने वाली मुख्य फलहार डिश में से एक है।
इस डिश को हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस डिश को नॉर्मल ब्रेकफास्ट रूप में भी खाया जाता है। इसके पीछे का कारण इस डिश का काफी हेवी होना है, जिससे लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है।
यह डिश भारत के साथ साथ कई अन्य देश जैसे, बांग्लादेश, श्री लंका, नेलाप आदि में भी काफी पसंद की जाती है।

Sabudana Vada बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
हर डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष सामग्री और मसालों की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह साबूदाना वडा बनाने के लिए भी कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है।
आइये टेबल के माध्यम से जानते है, साबूदाना वडा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री।
आवश्यक सामग्री
साबूदाना | 1 कप |
सेंधा नमक | 1 छोटा चम्मच |
काली मिर्च पाउडर | ½ छोटा चम्मच |
बारीक कटी हरी मिर्च | 4-5 |
बारीक कटी धनियापत्ती | 1 बड़ा चम्मच |
मूंगफली | 1 कटोरी |
उबले हुए आलू | 3 |
तेल | तलने के लिए |
कड़ाही | 1 |
Sabudana Vada बनाने की विधि
- सबसे पहले आपको कड़ाई को गैस पर मंदी आंच पर रखना है।
- अब इसमें मूंगफली को डालकर भून ले और मूंगफली को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा कर लें।
- ठंडी हो जाने के बाद मूंगफली से छिलके हटाकर उसे दरदरा कूट लें।
- बड़े बर्तन में साबूदाने, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, धनियापत्ती, मूंगफली और हरी मिर्च को डालकर अच्छी तरह मिला कर रख लें।
- अब इस मिश्रण में आलू को अच्छी तरह से मैश करके मिला ले।
- इस मिश्रण की छोटी लोइया लेकर वडे बना लें।
- अब कड़ाही में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म होने दे।
- तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें एक बार में 4 से 5 वडे डालकर उन्हें सुनहरा होने तक तलें।
- इसी तरह से बाकी वड़ों को तल लें और अपनी मनपसंद चटनी से खाएं।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे की Sabudana Vada कैसे बनाएं।
ये भी पढ़िए
- Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी
- Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- Aloo Paratha कैसे बनाएं, जानिए आलू के पराठे की पूरी जानकारी
- चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी
FAQ
Sabudana Vada किस चीज से बनता है ?
Sabudana Vada मुख्यतः साबूदाना से बनने वाली डिश है।
Sabudana Vada कहां ज्यादा पसंद किया जाता है?
Sabudana Vada उत्तर भारत और मध्य भारत में विशेषतौर पर पसंद किया जाता है।