साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाते है, जानिए Sabudana ki Khichdi बनाने की पूरी जानकारी

भारत एक त्योहारों का देश है, यहां हर दिन कोई ना कोई तीज-त्योहार जरूर होता है। इन तीज त्योहारों में से कुछ ऐसे भी होते है जिनमें महिलाएं और पुरुष उपवास रखते है।

ऐसे में उपवास के दिन फलाहार किया जाता है। ऐसे में साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana ki Khichdi) को भारतीय लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

यह व्रत या उपवास में खाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। इस व्यंजन को लोग बड़े चाव से खाते है।

लेकिन अक्सर लोगों की इस बात को लेकर शिकायत रहती है कि उनके द्वारा बनाई गई साबूदाना की खिचड़ी बाजार की तरह नहीं बनती। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको कचौड़ी बनाने की विधि के बारे में जानकरी दे चुके है, ऐसे में हम अपने आर्टिकल में आपको बताने जा रहे है कि साबूदाना की खिचड़ी कैसे बनाए। 

साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाते है, जानिए Sabudane ki Khichdi बनाने की पूरी जानकारी
साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाते है, जानिए Sabudane ki Khichdi बनाने की पूरी जानकारी

Sabudana ki Khichdi क्या है 

आपको बता दे कि साबूदाने की खिचड़ी एक इंडियन व्यंजन है, जो अक्सर व्रत या उपवास के दौरान खाई जाती है। यह भारत में व्रत के दौरान भोजन के रूप में ली जाने वाली सबसे लोकप्रिय डिश है।

इसके साथ ही लोग इसे आम दिनों में भी खाना काफी पसंद करते है। यह साबूदाना और मूंगफली दाना को मिलकर बनाई जाने वाली एक डिश है।

यह भारत समेत सभी एशियाई देशों में काफी लोकप्रिय है। लेकिन यह भारत के अलावा जनसंख्या की दृष्टि से छोटे से देश नेपाल में काफी पसंद की जाती है। आइये जानते है साबूदाने की खिचड़ी को बनाने सामग्री और विधि।

Sabudane ki Khichdi क्या है 

ये भी पढ़िए

Besan ke laddu कैसे बनाये, जानिए बेसन के लड्डू बनाने की पूरी जानकारी


Sabudana ki Khichdi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Sabudane ki Khichdi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Sabudane ki Khichdi बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

हम आपको साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में बता रहे है। हम अपने आर्टिकल में 2 लोगों के लिए साबूदाने की खिचड़ी बनाने की सामग्री और विधि को बता रहे है। आइये जानते है इसके लिए आवश्यक सामग्री कौन कौन सी है। 

सामग्री मात्रा 
साबूदाना 1 कप 
मूंगफली दाना ½ कप 
जीरा 1 छोटा चम्मच 
करी पत्ता 
हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
उबला हुआ आलू 
टमाटर बारीक़ कटा 
सेंधा नमक स्वादानुसार 
हरी धनिया बारीक कटा कुछ मात्रा में 
नींबू का रस आधे नींबू का 
घी 1 बड़ा चम्मच 


Sabudana ki Khichdi बनाने की विधि 

हम आपको अपने आर्टिकल में साबूदाने की खिचड़ी बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है। यहां आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बताई गई सारी सामग्री सही मात्रा में होना चाहिए। आइये जानते है साबूदाने की खिचड़ी बनाने की विधि-

  1. साबूदाने को साफ़ करके अच्छी तरह से धो लें।
  2. इसके बाद करीब एक घंटे के लिए साबूदाने को पानी में भिगोकर रख दें।
  3. मूंगफली दाने को मिक्सर में दरदरा सा पीस लें। 
  4. अब आपको आलू उबालकर उसे दुकड़ों में काट लेना है। 
  5. एक घंटे में जब साबूदाना फूल जाए तो उसे पानी से निकाल कर अलग रख देना है। 
  6. अब गैस पर एक कड़ाही में घी को गर्म करने के लिए रख दें। 
  7. घी के गर्म होने के बाद में उसमें जीरा डालकर फ्राई करें। 
  8. अब घी में करी पत्ता, हरी मिर्च फ्राई करके उसमें आलू डाल दे। 
  9. आप चाहे तो स्वाद के लिए टमाटर भी डाल सकते है। 
  10. अब इस मिश्रण को धीमी में आंच में कम से कम 2 मिनट के लिए चम्मच से चलाते हुए पकाएं।
  11. पानी से निकालकर रखे हुए साबूदाने को अब इस मसाले में डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  12. करीब 5 मिनट के लिए खिचड़ी को प्लेट से ढ़ककर माध्यम आंच पर पकने के लिय छोड़ दे।
  13. अब कड़ाही से प्लेट हटा दे और खिचड़ी में पिसे मूंगफली दाने को मिला दे। 
  14. करीब एक मिनट तक खिचड़ी को चलाते रहें। 
  15. अब साबूदाने की खिचड़ी में सेंधा नमक और नींबू का रस मिला दे और खिचड़ी को चलाते रहें। 
  16. अब गैस बंद कर दें आपकी खिचड़ी तैयार हो चुकी है। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाएं।


ये भी पढ़िए

  1. Noodles कैसे बनाते है, जानिए नूडल्स बनाने की पूरी जानकारी

FAQ

भारत में Sabudana का उत्पादन सबसे पहले कहां हुआ था?

भारत में साबूदाने का उत्पादन सबसे पहले तमिलनाडु के सेलम में हुआ था।

Sabudana किस चीज से बनता है?

भारत में साबूदाना टेपियोका की जड से बनाया जाता है, जिसे “कसावा” व मलयालम मे “कप्पा” कहते हैं।

Spread the love

Leave a Comment