भारत सरकार द्वारा करीब 200 से ज्यादा चाइनीज ऐप को बैन करने के बाद भारत में उन ऐप्स के विकल्पों की खोज होने लगी। बैन हुए ऐप्स में Pubg, UC ब्राउजर और Tik Tok जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स शामिल थे।
सरकार के द्वारा बैन किए गए इन ऐप्स को लोगों ने आड़े हाथों लेते हुए, इन ऐप्स के भारतीय विकल्प की तलाश भी शुरू कर दी। नतीजा ये हुए कि कई भारतीय ऐप्स की चाँदी हो गई। रातों रात कई भारतीय ऐप्स इतने ज्यादा लोकप्रिय हो गये कि उन्होंने चाइनीज ऐप्स का स्थान ले लिया।
इन्ही ऐप्स में से एक ऐप था Roposo, जिसने टिक टोक जैसे शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप को कुछ ही समय में रिप्लेस कर दिया।
वैसे तो टिक टोक के भारत में बैन होने के बाद कई सारे ऐप्स प्ले स्टोर पर आए, लेकिन लोकप्रियता के मामले में Roposo ने पहला स्थान हासिल कर लिया। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताने वाले है कि रोपोसो किस देश का ऐप है और इसका मालिक कौन है।

Table of Contents
कौन है Roposo का मालिक
आपको बता दे कि Roposo ऐप के तीन मालिक है, अर्थात तीन दोस्त मयंक भांगडिया (CEO) अविनाश सक्सेना और कौशल शुभांक ने इस ऐप को मिलकर बनाया है। बताते चले कि रोपोसो के फाउंडर मयंक, अविनाश और कौशल तीनो ही IIT दिल्ली के छात्र रह चुके हैं।
रोपोसो की पेरेंट कंपनी Glance InMobi Pte। Ltd है। वैसे तो रोपोसो ऐप को साल 2014 में ही बना लिया गया था, लेकिन उस समय शॉर्ट वीडियो ऐप इतने लोकप्रिय नहीं थे। जिसके चलते Roposo को सफलता नहीं मिली। लेकिन जब दुनियाभर में टिक टोक को लोकप्रियता मिली तो, कई सारे उससे मिलते जुलते ऐप भी बनने लगे।
ऐसे में जब भारत सरकार द्वारा टिक टोक को बैन किया गया तब Roposo को टिक टोक का विकल्प बनने का एक अच्छा अवसर मिला। जिसके बाद यह एंड्राइड और iOS के लिए लॉन्च कर दिया गया।

ये भी पढ़िए
आखिर क्या होता है NPA, जानिए आसान भाषा में पूरी जानकारी
आखिर कितना है पृथ्वी का क्षेत्रफल, जानिए पूरी जानकारी
जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
Roposo किस देश का ऐप है
जैसा कि हमने आपको बताया कि रोपोसो के फाउंडर या कहे की तीनों मालिक IIT दिल्ली के छात्र रहे है। 10 जून 2020 को लॉन्च हुए इस गेम को Glance कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह ऐप एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है, जिसे टिक टोक के विकल्प के तौर पर बनाया गया है।
हालांकि कंपनी की और से इसे साल 2014 में बनाने की बात कही गई थी। इस ऐप में आपको टिक टोक के जैसे है कई फीचर मिलते है, लेकिन डाटा प्राइवेसी के लिहाज से यह ऐप टिक टोक से बेहतर है।
जैसा कि कंपनी द्वारा बताया गया था कि रोपोसो ऐप में यूज़र का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है। कंपनी यूज़र के डाटा को किसी के साथ भी शेयर नहीं करती है।
ये भी पढ़िए
अपना मोबाइल नंबर बदलकर किसी को Fake Call कैसे करे
AM और PM का क्या मतलब होता है, जानिए पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे?
Roposo ऐप की खासियत
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह यूज़र डाटा सेफ्टी के हिसाब से तो बेस्ट ऐप है ही इसके साथ ही इसके अंदर मौजूद फीचर्स भी इसे Tik Tok से अलग बनाते है।
बता दे कि रोपोसो ऐप देश की 15 भाषाओं में उपलब्ध है। इसके साथ इसमें आप अपने मन पसंद के वीडियो को केटेगरी के हिसाब से देख सकते है। साथ ही साथ इस ऐप में दी गई कई सारी केटेगरी के चलते आप अपनी इच्छा से अलग- अलग केटेगरी के वीडियो बना सकते है।
अगर बात करे गूगल प्ले स्टोर की तो, इस ऐप को अब तक 50 मिलियन यूज़र्स अर्थात 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। वहीं ऐप स्टोर पर इस ऐप को 4.2 रेटिंग मिली हुई है। इस ऐप की लोकप्रियता का एक अन्य कारण इस ऐप में वीडियो क्रिएट करने पर फैन्स के द्वारा मिलने वाले कॉइन है। इन कॉइन को आप पैसों में कन्वर्ट कर उपयोग भी कर सकते हैं।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जान गए होंगे कि Roposo किस देश का है ऐप है और इसका मालिक कौन है।
ये भी पढ़िए
- 2021 में नेपाल की जनसंख्या कितनी है, जानिए Nepal की पूरी जानकारी
- Idea Sim में Caller Tune को free में कैसे करे सेट
- दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम क्या है, जानिए Longest Man की पूरी जानकारी
- 2021 में भारत में कुल कितने गाँव है, जानिए भारतीय Village की कुल संख्या
- Jio का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है
- आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक
- PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
FAQ
Roposo कब लॉन्च किया गया था ?
शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Roposo को 10 जून 2020 को Glance कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था।
Roposo के मालिक का नाम क्या है ?
शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप Roposo के तीन मालिक है, जिनके नाम मयंक भांगडिया,अविनाश सक्सेना और कौशल शुभांक है।