हर घर में रोज के खाने में Rice तो जरुरी बनते है। यह हर घर की पहली पसंद होते है। चाहे शादी हो या फिर कोई प्रोग्राम चावल का बनना तो जैसे जरूरी हो जाता है। लोग चावल को बढे चाव से खाते है। हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा चवाल को बेहद पसंद किया जाता है।
लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह शिकायत रहती है कि उनके चावल, शादीयों और रेस्टोरेंट पर मिलनें वाले चावल की तरह नहीं बन पाते।
ऐसे में वे घर पर खिले खिले चावल का स्वाद नहीं ले पाते। हम अपने पिछले आर्टिकल में जहां आपको जानकारी दे चुके है कि Lauki ka Halwa कैसे बनाये। ऐसे में आज हम आपको जानकारी देंगे की आखिर Rice कैसे बनाए।

Table of Contents
Rice के बारे में
चावल एक ऐसी डिश है जिसे भारत के हर कोने में पसंद किया जाता है, चाहे व कश्मीर से कन्याकुमारी हो या फिर भारत का कोई कोना हर जगह चावल को बड़े चाव से खाया जाता है।
यह हर आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद होते है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग हर देश में चावल काफी ज्यादा पसंद किये जाते है। इन देशों में श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, चीन जैसे एशियाई देश तो शामिल है ही।
इसके साथ ही कई यूरोपीय देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी Rice लोगों के भोजन में शामिल होते है। अतः कहा जा सकता है कि पूरी दुनिया में अगर आपको कोई एक भोजन कॉमन मिलेगा तो वह राईस ही है। आइये जानते है चावल बनाने की विधि के बारे में।

Rice बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
जैसा कि हर भारतीय डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह Rice बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है।
हम अपने आर्टिकल में आपको 2 से 4 लोगों के लिए राईस बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में बता रहे है। आइए जानते है राईस बनाने के लिये कौन कौन सी सामग्री की आवश्यकता होती है।
चावल के लिए आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
बासमती राइस | 250 ग्राम |
पानी | 400 मिली लीटर |
नींबू | ½ |
घी | 2 बड़ा चम्मच |
छलनी | 1 बड़ी |
कड़ाही/पतीला | 1 बड़ी |
नमक | 1 छोटा चम्मच |
Rice बनाने की विधि
हम अपने आर्टिकल में आपको Riceबनाने की विधि के बारे में विस्तार से बता रहे है। यह विधि आप ध्यान से पढ़े और हमारे द्वारा बताई गई सभी स्टेप्स का सही तरीके से पालन करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप खिले खिले Rice बना पाएंगे।

- आपको सबसे पहले चावल को 3 बार अच्छी तरह से धो लेना है।
- अब इन धुले हुए चावल में पानी डाले और 30 मिनट के लिए रख दें।
- एक बड़े बर्तन/कड़ाही/पतीले में 400 मिली लीटर पानी को डालकर उसे माध्यम आंच पर रख दें।
- पानी जब हल्का-सा उबलने लगे तो इसमें नमक डालकर मिलाले और फिर इस पानी में चावल डालकर ढककर रख दें।
- 10 मिनट बाद इसमें आधे नींबू का रस निचोड़ कर डाल दें और फिर चावल को ढककर 2-3 मिनट तक उबालें।
- अब बताए गए समय बाद कड़छी से चावल के एक-दाने को निकालकर उंगली से दबाकर देखें, अगर यह आसानी से दब जाएं तो समझिए चावल पूरी तरह से पक चुके हैं।
- आपको अब चावल को एक बड़ी छलनी से छानकर एक प्लेट में फैलाकर रखना होगा।
- आप अब चावल पर घी फैलाकर डाल दें। आप हल्के हाथ से घी को मिलाएंगे तो अच्छा होगा।
- 10 मिनट बाद आप देखेंगे कि प्लेट पर रखे चावल अच्छी तरह से खिल गए होंगे।
- आपके चावल पूरी तरह से बनकर तैयार है, आप चाहे तो दाल से खाएं या फिर पुलाव बना लें।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Rice कैसे बनाए।
ये भी पढ़िए
- Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी
- Masala Pasta कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
FAQ
Rice का अग्रणी उत्पादक देश कौन सा है?
चीन दुनिया का सबसे बड़ा Rice उत्पादक है – लगभग 193 मिलियन मीट्रिक टन (FAO 2008), जिसका कुल विश्व चावल उत्पादन का 35% हिस्सा है।
भारत के किस राज्य में सर्वाधिक Rice उत्पादन होता है ?
भारत के राज्य पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक Rice उत्पादन होता हे।