Dal Bati खाना किसे पसंद नहीं होता। शगाई हो या फिर कोई छोटा मोटा प्रोग्राम हर फंक्शन की जान होता है दाल बाटी। अगर तीखी दाल के साथ में खस्ता बाटी मिल जाए तो फिर तो बात ही बन जाती है।
होने को तो यह राजस्थान की पारंपरिक डिश है, लेकिन यह पूरे देश में बड़े चाव के साथ में खाई जाती है। हालांकि इस डिश को केवल दिन में ही खाया जाता है, इसके पीछे का कारण इसका काफी हैवी होना है।
तीखी दाल और घी में डूबी बाटी के नाम से ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो यह डिश बनाना काफी आसान है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यही शिकायत रहती है कि उनके घर पर शादी, पार्टी और बाजारों में मिलने वाले दाल बाटी की तरह स्वाद नहीं आता। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको Mooli Paratha बनाने की विधि के बारे में बता चुके है और आज हम अपने आर्टिकल में आपको राजस्थानी Dal Bati बनाने की विधि बताएंगे।

Table of Contents
Dal Bati चूरमा के बारे में
बता दे कि दाल बाटी राजस्थान का एक पारंपरिक व्यंजन है। जो भारत के लगभग हर राज्य में काफी पसंद की जाती है, लेकिन राजस्थान के अलावा यह मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में ख़ासतौर पर पसंद की जाती है।
यह व्यंजन हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद में आती है। शहरी हो या ग्रामीण हर क्षेत्र में इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लोग इस व्यंजन को काफी ज्यादा पसंद करते है। आइये जानते है इस व्यंजन को बनाने में लगने वाली सामग्री और विधि के बारे में।

Dal Bati बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
हम आपको 5 से 6 लोगों के लिए दाल, बाटी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के विषय में बता रहे हैं। आपको ध्यान रखना है कि सामग्री सही मात्रा में हो वरना आपके दाल बाटी बाजार की तरह नहीं बन पाएंगे।
दाल के लिए आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
अरहर दाल | 250 ग्राम |
टमाटर कटे हुए | 2 |
लहसुन | 4 कलियां |
अदरक कद्दूकस किया हुआ | 1 टुकड़ा |
नारियल कद्दूकस किया हुआ | 1 चम्मच |
प्याज बारीक कटी | 2 |
हरी मिर्च के छोटे टुकड़े | 4 |
लाल मिर्च पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
हल्दी | ¼ छोटा चम्मच |
तेल | 2 बड़े चम्मच |
साबुत धनिया | 1 छोटा चम्मच |
हींग | चुटकी भर |
नमक | स्वादानुसार |
चीनी | 1 छोटा चम्मच |
नींबू का रस | 1 नींबू |
धनियापत्ती | 1 बड़ा चम्मच |
बाटी बनाने के लिए
सामग्री | मात्रा |
---|---|
आटा | 500 ग्राम |
तेल मोयन के लिए | 1 बड़ा चम्मच |
घी | 150 ग्राम |
जीरा | 1 छोटा चम्मच |
अजवाइन | 1 छोटा चम्मच |
दही | ½ छोटी कटोरी |
नमक | स्वादानुसार |
Dal Bati बनाने की विधि
हम आपको अपने आर्टिकल में दाल बाटी बनाने की विधि बता रहे है, आप हमारे द्वारा बताई गई विधि के अनुसार ही पूरा व्यंजन तैयार करें।

दाल बनाने की विधि
- आपको सबसे पहले दाल को अच्छे से धोना होगा।
- अब कुकर में पानी, नमक हल्दी और दाल मिलाकर 4 सिटी आने तक पकाना होगा।
- अब गैस पर एक पैन लेकर उसमे घी डालकर गरम करना होगा।
- जैसे ही तेल गरम हो जाए उसमें जीरा, राई, सबूत धनिया, हींग और नारियल बूरा डालना होगा।
- अब हरी मिर्च, टमाटर, अदरक, लहसुन और प्याज डालकर अच्छी तरह से फ्राई करना होगा।
- अब आपको इस मिश्रण में लाल मिर्च और दाल डालकर 3 उबाल आने तक पकाना होगा।
- दाल के पाक जाने पर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और चीनी डालना होगी।
- अब चार उबाल आने के बाद आंच बंद करना होगा। आपकी दाल बनकर तैयार है।
बाटी बनाने की विधि
- आपको आटे में अजवाइन, तेल, दही, जीरा डालकर गुनगुने पानी से गूंद लेना है।
- अब 20 मिनट तक इस आटे को रखे रहना है।
- आपको अब आटे की गोल बाटियां बनाकर गरम ओवन में रखना होगी।
- बाटी को आप बाटी मेकर स्टैंड पर भी बना सकते हैं।
- आप कंडे में भी बाटी को सेंक सकते है।
- अब हल्की आंच में बाटी को हल्का गुलाबी होने तक सेंके।
- सेंकने के बाद इसपर घी लगा लें।
- आपकी दाल और बाटी बनकर तैयार हो गई है।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि राजस्थानी Dal Bati कैसे बनाएं।
ये भी पढ़िए
- Masala Pasta कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी
- Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- Aloo Paratha कैसे बनाएं, जानिए आलू के पराठे की पूरी जानकारी
FAQ
Dal Bati किस राज्य की पारंपरिक डिश है
Dal Bati राजस्थान की पारंपरिक डिश है।
ग्रामीण क्षेत्र में किस तरह से Dal Bati बनाई जाती है?
ग्रामीण क्षेत्र में कंडे पर Dal Bati बनाई जाती है।