हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है उसके बारे में बता चुके हैं। वहीं हम आपको भारत में कितने राज्य है, इस विषय में भी जानकारी दे चुके हैं। लेकिन आज हम अपने आर्टिकल में आपको क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य Rajasthan के विषय में बताएंगे।
सभी जानते है राजस्थान अपने रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। लेकिन वहां की संस्कृति और कला की झलक पूरे भारत में नजर आती है। हजारों की तादात में विदेशी पर्यटक Rajasthan की इसी कला और संस्कृति को देखने के लिए आते है।
ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे की राजस्थान में कुल कितने जिले हैं तथा उन जिलों के नाम क्या है। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे की इन जिलों में रहने वाले लोगों की जनसंख्या कितनी हैं।

Table of Contents
राजस्थान के बारे में
क्षेत्रफल की दृष्टि से Rajasthan भारत का सबसे बड़ा राज्य है। हालांकि आजादी के बाद क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश था। लेकिन 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होकर एक नया राज्य बना।
इसके बाद क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य बन गया। राजस्थान में कई पुराने मंदिर, किले और भवन स्थित है। जिन्हें देखने के लिए भारतीय पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटक भी आते है।
राजस्थान का स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है। बता दे कि Rajasthan की स्थापना आजादी के दो साल बाद अर्थात 30 मार्च 1949 को हुई थी।

ये भी पढ़िए
POC क्या होता है तथा इसके क्या लाभ है, जानिए पूरी जानकारी
भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान
30 मार्च 1949 को एक राज्य के रूप में स्थापित हुए Rajasthan की राजधानी जयपुर है। 342239 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले राजस्थान की जनसंख्या 74791568 है।
वहीं राजस्थान में कुल गांवों की संख्या 44794 है। अगर बात की जाए राजस्थान में जिलों की संख्या की तो यहां वर्तमान में 33 जिले है।
जहां जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर है, तो क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है। वहीं अगर बात करे क्षेत्रफल में सबसे छोटे जिले की तो, राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर है तथा जनसंख्या में Rajasthan का सबसे छोटा जिला जैसलमेर है।

ये भी पढ़िए
TSP क्या है तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या है, जानिए पूरी जानकारी
राजस्थान के जिलों के नाम
जैसा की हमने आपको बताया की राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। जिनके नाम हमने आपको टेबल के माध्यम से बताए है।
Rajasthan के जिलों के नाम | राजस्थान के जिलों के नाम | Rajasthan के जिलों के नाम |
---|---|---|
अजमेर | दौसा | कोटा |
अलवर | धौलपुर | नागौर |
बाँसवाड़ा | डूंगरपुर | पाली |
बाड़मेर | हनुमानगढ़ | प्रतापगढ़ |
बारां | जयपुर | राजसमंद |
भरतपुर | धोलपुर | सवाई माधोपुर |
भीलवाड़ा | जैसलमेर | सीकर |
बीकानेर | जालौर | सिरोही |
बूंदी | झालावाड़ | श्रीगंगानगर |
चित्तौड़गढ़ | झुंझुनू | टोंक |
चुरू | जोधपुर | उदयपुर |
राजस्थान से जुड़ी कुछ अन्य बातें
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई थी। राजस्थान में भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल स्थित है, जिसे थार मरुस्थल के नाम से जाना जाता है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में खेलकूल का सामान निर्मित किया जाता है। Rajasthan के करौली में विश्व प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर तथा जैसलमेर में तनोट देवी का मंदिर स्थित है। भारत की एकमात्र लवणीय नदी लूणी नदी वाले राज्य Rajasthan का राजकीय खेल बास्केटबॉल है।

उम्मीद है आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी तथा आप जान गए होंगे कि राजस्थान में कुल कितने जिले है तथा उनके नाम क्या है।
ये भी पढ़िए
- PCS Officer कौन होता है तथा PCS ऑफिसर कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी
- CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी
- निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी
FAQ
Rajasthan की जनसंख्या कितनी है?
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान जनसंख्या 74791568 है।
Rajasthan की राजधानी का नाम क्या है?
30 मार्च 1949 को एक राज्य के रूप में स्थापित हुए राजस्थान की राजधानी जयपुर है।