टीवी पर न्यूज़ डिबेट में अक्सर आपने POK के बारे में सुना होगा। जहां कंगाली की हालत से जूझ रहे पाकिस्तान के जानकर POK को अपना हिस्सा बताते नजर आते है। वहीं भारत भी POK पर अपना दावा करता आया है।
वहीं आये दिन दोनों देशों के नेता अपने भाषणों में भी POK का जिक्र करते नजर आ ही जाते है। POK का मुद्दा इतना ज्यादा सेंसिटिव है कि संयुक्त राष्ट्र भी इस मुद्दे से अपने आपको दूर रखते हुए, यह भारत और पाकिस्तान का आपसी मामला बताता रहा है।
ऐसे में आपके मन में अक्सर सवाल उठता होगा कि आखिर POK क्या है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको POK के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Table of Contents
पीओके का फुल फॉर्म
अपने अक्सर फिल्मों में टीवी पर या फिर आम लोगों के बीच POK शब्द को सुना होगा, लेकिन आप इसका अर्थ नहीं जानते होंगे। आपको बता दे कि POK का फुलफॉर्म Pakistan Occupied Kashmir होता है। इसे हिंदी भाषा में पाक अधिकृत कश्मीर भी कहा जाता है।
अर्थात कश्मीर का वह हिस्सा जो की पाकिस्तान में है वह POK कहलाता है। POK लम्बे समय से भारत और पाकिस्तान के लिए अपनी नाक का सवाल रहा है।
दोनों ही देशों के बीच यह काफी लम्बे समय से चल रहा विवाद है। जिसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है। हालांकि भारत की ओर से हमेशा से ही संयम से काम लिया जाता है, लेकिन पाकिस्तान हमेशा विवाद चाहता है।

ये भी पढ़िए
VIP का मतलब क्या होता है तथा किसे कहा जाता है VIP, जानिए पूरी जानकारी
क्या होता है CISF का फुल फॉर्म तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी
Mobile में Hindi Typing कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
POK क्या है
जैसा कि POK के फुल फॉर्म से पता चलता है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर POK कहलाता हैं। बता दे कि POK कश्मीर का मूल भाग हुआ करता था, लेकिन पाकिस्तान ने हमला कर इस भाग पर अपना कब्ज़ा कर लिया।
तब से यह हिस्सा पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। जानकारों की माने तो आजादी के समय कश्मीर के राजा हरिसिंह थे एक छोटा राज्य होने के चलते पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण कर इसके कई हिस्सों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था।

इसके बाद राजा हरिसिंह ने अपने राज्य की रक्षा के लिए भारत के गवर्नर जनरल माउंटबैटन के साथ संधि कर कश्मीर को भारत में विलय करना स्वीकार कर लिया था।
इसके बाद भारत सरकार ने अपनी सेना कश्मीर भेजकर कश्मीर के कई कई हिस्सों को पाकिस्तान से आजाद कराया था। हालांकि कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान का आज भी कब्ज़ा है। भारत सरकार द्वारा हाल ही में कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है।
ये भी पढ़िए
OBC Caste क्या है, जानिए ओबीसी कास्ट के बारे में पूरी जानकारी
NCR क्या है तथा इसके फायदे क्या है, जानिए पूरी जानकारी
दुनिया के टॉप 10 Best Games कौन से है, जानिए पूरी जानकारी
पीओके से जुडी कुछ मुख्य बाते
POK पर हाल ही में संसद में गृहमंत्री अमीत शाह ने बयान दिया था कि यह भारत का हिस्सा है और हम इसे लेकर रहेंगे। ऐसे में भारत के इरादे POK को लेकर पूरी तरह से साफ़ है।
वहीं पाकिस्तान में भी POK के लोग अलग राज्य को लेकर अपना विरोध प्रकट करते आये है। आइये जानते है POK के बारे में कुछ खास बाते-
- यह भारत के कश्मीर का वह हिस्सा है जिसे पाकिस्तान ने 1947 में कबीलाई विद्रोहियों के साथ मिलकर अपने कब्ज़े में ले लिए था।
- POK पाकिस्तान द्वारा दो अलग हिस्सों में बाँट दिया गया था, जिनमें एक गिलगित-बाल्टिस्तान और दूसरा आजाद कश्मीर कहलाता है।
- POK वाले क्षेत्र खुद को स्वशासन संबंधी विधानसभा की बाते करते है, लेकिन यह पूरी तरह से पाकिस्तान के नियंत्रण में है।
- पीओके की सीमाएँ पाकिस्तानी पंजाब, चीन के जिन्जियांग, अफग़ानिस्तान के वाखान गलियारे और भारतीय कश्मीर से जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़िए
PWD क्या है तथा यह कौन-कौन से कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी
दुनिया के टॉप 10 Best Games कौन से है, जानिए पूरी जानकारी
NCR क्या है तथा इसके फायदे क्या है, जानिए पूरी जानकारी
POK को लेकर पाकिस्तान और भारत का दावा
अगर पीओके को लेकर पाकिस्तान के दावे की बात करते तो वह दावा करता है कि सन 1933 में पाकिस्तान की घोषणा के अनुसार मुस्लिम बहुमत के आधार पर जम्मू कश्मीर को मिलकर भारत के पांच राज्यों को मिलाकर पाकिस्तान की स्थापना होनी थी।
लेकिन भारत इस बात को नहीं मानता है। वहीं भारत POK को लेकर दावा करता रहा है कि साल 1947 की लड़ाई से पूर्व जम्मू कश्मीर भारत का एक मुख्य अंग था, जिसपर धोखे से पाकिस्तान ने कब्ज़ा कर लिया था।

ये भी पढ़िए
SIR शब्द का फुल फॉर्म क्या है, जानिए इस शब्द से जुड़ी महत्वपूर्व जानकारी
Mobile में Hindi Typing कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
क्या होता है CISF का फुल फॉर्म तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी
विवाद का मुख्य कारण
भारत और पाकिस्तान की बीच सबसे ज्यादा तनाव का माहौल रहता है। आए दिन पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है। जिसका जवाब भारत के सैनिक बखूबी तरीके से देते है। लेकिन भारत कभी भी आगे होकर किसी भी देश पर हमला नहीं करता।
वहीं पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने के लिए पूरे विश्व में बदनाम है। इन सब बातों का केंद्र POK ही है। लगातार पाकिस्तान भारत के राज्य कश्मीर की मांग करता रहा है, वहीं भारत भी पाकिस्तान को कश्मीर का एक इंच भी देने को तैयार नहीं है। उल्टा भारत POK को भी पाकिस्तान से आजाद कर वापस अपने देश में मिलाने की बात कह चुका है।

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह भी जान गए होंगे कि POK क्या है तथा भारत और पाकिस्तान के लिए इसके क्या मायने है।
ये भी पढ़िए
- ICT क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी
- MC किसे कहते है तथा इसके लक्षण क्या होते है, जानिए पूरी जानकारी
- BTC क्या होता है और इसका कोर्स कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
- Online DJ Name Maker से DJ Name Voice कैसे बनाते है, जानिए पूरी जानकारी
- Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
- महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
POK का फुलफॉर्म क्या है?
POK का फुलफॉर्म Pakistan Occupied Kashmir होता है। इसे हिंदी भाषा में पाक अधिकृत कश्मीर भी कहा जाता है। अर्थात कश्मीर का वह हिस्सा जो की पाकिस्तान में है वह POK कहलाता है
POK पर पाकिस्तान ने कब कब्ज़ा किया था?
यह भारत के कश्मीर का वह हिस्सा है जिसे पाकिस्तान ने 1947 में कबीलाई विद्रोहियों के साथ मिलकर अपने कब्ज़े में ले लिए था।