प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के माध्यम से आज भारत में हर छोटे गांवो को शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। आज भारत में शायद ही ऐसा कोई गांव होगा जहां पक्की सड़क नहीं होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का विजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था।
वे हर गांव तक सड़क पहुंचाना चाहते थे। पूर्व प्रधानमंत्री के इसी सपने को साकार करते हुए भारत सरकार पिछले 15 सालों से हर गाँव को PMGSY योजना के माध्यम से पक्की सड़क पहुँचाने का काम करती आ रही है।
लेकिन समय के साथ साथ PMGSY की इन सड़कों के हालात भी खस्ता होतें जा रहे हैं। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आखिर PMGSY की खराब सड़कों की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें।

Table of Contents
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत भारत के हर गांव में पक्की सड़क की व्यवस्था करना सरकार की योजना है, जिसे लगभग पूरा भी किया जा चुका है। लेकिन इनमें से कुछ गावों की सड़कों को बने काफी ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में बहुत से ग्रामीणों के मन में यह सवाल रहता है कि खराब सड़कों की शिकायत कैसे करें। तो आपको बता दे कि इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी किया गया ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। भारत सरकार के इस ऐप का नाम Meri Sadak है। आइये जानते है इस ऐप के विषय में विस्तार से जानकारी।

ये भी पढ़िए
BEP क्या होता है तथा इसकी गणना कैसे की जाती है, जानिए पूरी जानकारी
ANM और GNM क्या होता है तथा कैसे किए जाते है यह कोर्स, जानिए पूरी जानकारी
Rajasthan में कुल कितने जिले है तथा उनके नाम क्या है, जानिए पूरी जानकारी
Meri Sadak App पर PMGSY की खराब सड़क की शिकायत कैसे करें
अगर आप भी PMGSY के तहत बनी सड़क के खराब हो जाने की शिकायत करना चाहते है, तो आप यह काम अपने फोन या कंप्यूटर के माध्यम से अपने घर पर बैठकर कर सकते है।
इस काम को करने के लिए आपको किसी भी तरह के पैसों का खर्च नहीं करना होगा, बल्कि आप बस एक क्लिक से अपने गांव की ख़राब सड़क को ठीक करा सकते है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फ़ॉलो करनी होगी।

ये भी पढ़िए
IP Address क्या होता है और यह कैसे चेक करें, जानिए पूरी जानकारी
CO Officer क्या होता है और कैसे बना जाता है, जानिए पूरी जानकारी
खाली जगह पर Mobile Tower कैसे लगवाए, यहां जानिए पूरी जानकारी
खराब सड़क को ठीक करने की शिकायत कैसे करें
- सबसे पहले आपको Meri Sadak App डाउनलोड करना होगा।
- अब आपको इसमें अपनी भाषा चुनना होगी तथा इस पर साइन अप करना होगा।
- साइन अप करने के लिए आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारी डालनी होगी।
- अब आपको अपने द्वारा बनाए गए अकाउंट को लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन करने के बाद आपको add फीडबैक में ख़राब सड़क की फोटो अपलोड करना होगी तथा उसके साथ थोड़ी जानकारी लिखना होगी।
- आपको अब यहां फीडबैक एरिया और रिमार्क के ऑप्शन दिखेंगे। जहां आपको अपने एरिया की जानकारी भर कर रिमार्क में जाकर उसे होने वाली परेशानियों का विवरण देना होगा।
- अब आपको राज्य, जिले और अपने ब्लॉक वाले ऑप्शन पर जानकारी भरकर आगे क्लिक करना होगा।
- PMGSY के इस ऐप में आपको PMGSY YES, NO और DON’T Know के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें आपको बताना है कि आपकी सड़क PMGSY में आती है, नहीं आती है या आपको पता नहीं।
- अंत में आपको रोड़ का नाम, गांव का नाम आदि जानकारी भरकर अपडेट फीडबैक ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी। अब आपके नंबर पर किसी सरकारी अधिकारी का कॉल अन्य किसी जानकारी के लिए आएगा। जिससे आपकी खराब सड़क की समस्या का समाधान निकलेगा।

उम्मीद है आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी तथा आप जान गए होंगे कि PMGSY की खराब सड़क की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें।
ये भी पढ़िए
- ITI क्या है तथा ITI का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
- त्वचा को गोरा करने के घरेलू उपाय क्या है, जानिए Fair Skin के लिए पूरी जानकारी
- BA के बाद अपना करियर कैसे बनाये, जानिए पूरी जानकारी
- Online Complaint कैसे दर्ज करें, जानिए ऑनलाइन शिकायत करने की पूरी जानकारी
FAQ
PMGSY का फुल फॉर्म क्या है?
PMGSY का फुल फॉर्म प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना है। इस योजना का उद्देश्य भारत के हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचाना है।