अगर आपने कभी मैथ्स पढ़ा होगा तो आपने Percentage के बारे में जरूर सुना होगा। जिस तरह मैथ्स में जोड़, घटाव, गुणा और भाग के बारे में पता होना जरुरी है। ठीक उसी तरह किसी भी नंबर का परसेंटेज निकालने का फ़ॉर्मूला आना जरुरी है।
वैसे परसेंटेज निकालना कोई मुश्किल काम नहीं है, बल्कि यह आसानी से निकल जाता है। बस आपको भाग और गुणा करना आना चाहिए। अगर आप किसी भी नंबर का भाग और गुणा करना जानते है तो आप आसानी से परसेंटेज निकाल सकते है।
लेकिन अगर आपको परसेंटेज निकालना नहीं आता है, तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको परसेंटेज निकालना बताएंगे। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको गणित कैसे सीखें इस बारे में विस्तार से बता चुके है। अब जानते है कि Percentage कैसे निकाले।

Table of Contents
Percentage क्या होता है
परसेंटेज कैसे निकाले यह जानने से पहले आपका यह जानना ज़रूरी है कि आखिर परसेंटेज क्या होता है। तो आपको बता दे कि परसेंटेज एक तरह फ्रैक्शन या रेश्यो होता है, जिसे 0 से 100 नंबर के बीच में व्यक्त किया जाता है। हिंदी में परसेंटेज को प्रतिशत कहा जाता है।
इसे % के चिन्ह के द्वारा दर्शाया जाता है। बता दे कि परसेंटेज को pct या pct। भी कहा जाता है। यह दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों में उपयोग किया जाता है। जैसे लोन पर ब्याज, प्रोडक्ट पर कमीशन या फिर एग्जाम के रिजल्ट का प्रतिशत निकालने में।

Percentage का उपयोग
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों परसेंटेज बहुत काम आता है। आइये जानते है इसका उपयोग कहा कहा होता है।
- किसी एग्जाम के रिजल्ट में कुल कितने नंबर हासिल किये यह परसेंटेज पर ही आधारित होता है।
- जब किसी दुकान में कोई डिस्काउंट ऑफर दिया जाता है, तो वह भी परसेंटेज से दर्शाया जाता है।
- बैंक में पर्सनल लोन, बिजनेस लोन या फिर किसी अन्य तरह के लोन लिए जाते है, तो उसका ब्याज आपको परसेंटेज के माध्यम से ही बताया जाता है।
- किसी कंपनी में कार्य करने वाले विक्रेता को प्रोडक्ट की खरीद पर परसेंटेज में भी कमीशन मिलता है।
- वहीं किसी कंपनी के प्रॉफिट और लॉस को परसेंटेज में ही ज्ञात किया जाता है।

Percentage निकालने का तरीका
हमने अपने आर्टिकल में आपको बताया कि परसेंटेज क्या है तथा इसका क्या इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब हम आपको परसेंटेज निकालने का तरीका बताने जा रहे है। आपको बता दे कि परसेंटेज निकालने के तीन मेथड होते है।

Method 1 : परसेंटेज पता करने के लिए
परसेंटेज निकालने का फ़ॉर्मूला Scored Marks × 100 ÷ Total Marks होता है। इसे अगर सरल शब्दों में समझा जाए तो आपने जितने अंक हासिल किए उसको 100 नंबर से गुणा करे और जो भी रिजल्ट आता है उसे कुल मार्क्स से भाग कर दे। उदाहरण के लिए अगर किसी स्टूडेंट ने 600 में से 300 मार्क्स हासिल किए तो उसका परसेंटेज निकालने के लिए –
- सबसे पहले आपको 300 को 100 से गुणा करना है, तो उसका रिजल्ट 30,000 आएगा।
- अब आपको 30,000 को 600 से भाग देना होगा, इसका रिजल्ट 50 आएगा।
- इसका अर्थ है कि अगर किसी ने 600 में से 300 अंक हासिल करें है तो उसका परसेंटेज 50% होगा।
Method 2 : परसेंटेज से नंबर कैसे पता करें
अगर आपको परसेंटेज पहले से पता है और आपको कुल अंक के विषय में पहले से जानकारी है, तो ऐसे में आपको एग्जाम में अपने अंक पता करने के लिए अपने अंक को X मानना होगा।
अब आपको कुल मार्क्स को 100 से भाग देना होगा। अब जो भी रिजल्ट आये उसका परसेंटेज में गुणा करना होगा। ऐसे में आपको यह पता चल जाएगा कि आपको कितने मार्क्स मिले। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 600 मार्क्स का पेपर दिया और आपका परसेंटेज 50% है तो अपने मार्क्स पता करने के लिए-
- आपको 600 को 100 से भाग देना होगा, जिसका हल 6 मिलता है।
- अब आपको अपने परसेंटेज यानी 50% में 6 का गुणा करना होगा, जिसका हल 300 मिलता है।
- अर्थात किसी को 600 मार्क्स के पेपर में यदि 50% आता है तो उसने 300 मार्क्स हासिल किए है।
Method 3 : कुल नंबर पता करने के लिए
अगर आपको यह पता है कि आपको परीक्षा में कितने परसेंटेज हासिल हुआ तथा आपके मार्क्स कितने थे, लेकिन आपको यह नहीं पता कि कुल पेपर कितने मार्क्स का था। तो इसके लिए आपको कुछ अलग तरीके से गणना करने की जरूरत है। ऐसे में आपने जितने मार्क्स हासिल किये है उसे 100 नंबर से गुणा करना होगा।
अब जो भी रिजल्ट आता है उसे अपने परसेंटेज से भाग देना होगा, तो आपको कुल मार्क्स पता चल जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर आपने एग्जाम में 300 मार्क्स हासिल करे और आपके परसेंटेज 50% आये हो तो कुल मार्क्स का पता लगाने के लिए-
- आपको सबसे पहले 300 को 100 से गुणा करना होगा, जिस रिजल्ट 30,000 आता है।
- अब आपको अपने परसेंटेज 50 में 30,000 को भाग करना होगा, जिसका रिजल्ट 600 आता है।
- इसका अर्थ यह हुआ कि आपको एग्जाम में 300 मार्क्स और 50% परसेंटेज है तो आपको कुल 600 नंबर मिले।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Percentage कैसे निकाले।
ये भी पढ़िए
- Website कैसे बनाए, जानिए वेबसाइट बनाने की पूरी जानकारी
- Aadhar Card से Mobile Number कैसे लिंक करें, जानिए पूरी जानकारी
- थाना प्रभारी को Application कैसे लिखे, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Percentage निकालने के कितने तरीके होते है?
Percentage निकालने के तीन मेथड होते है।