PCS Officer कैसे बने, जानिए पूरी जानकारी

आज भारत में हर एक स्टूडेंट का सपना है कि वह भविष्य में किसी सरकारी अधिकारी के रूप में नौकरी करे। बहुत से लोगों में PCS Officer बनने को लेकर क्रेज होता है। क्योंकि इस सरकारी नौकरी में आपको न केवल अच्छी सैलरी मिलती है बल्कि कई सारी अन्य सुविधाएं और अधिकार भी प्राप्त होते है।

हलाकि यह एक ज़िम्मेदारी वाली पोस्ट होती है, जिसके लिए आपके पास योग्यता होना जरूरी है। PCS Officer बनना वैसे काफी कठिन होता है। लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करें तो आसानी से PCS Officer बन सकते है। इस नौकरी को पाने के लिए मेरिट किए हुए स्टूडेंट तैयारी करते है।

इसलिए इस नौकरी को पानी काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि PCS Officer कौन होता है तथा PCS Officer कैसे बना जाता है।

PCS Officer कैसे बने, जानिए पूरी जानकारी
PCS Officer कैसे बने, जानिए पूरी जानकारी

PCS Officer कौन होता है 

अगर आप यह जानना चाहते है कि PCS Officer कौन होता है, उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है, कि आखिर PCS का फुल फॉर्म क्या होता है। आपको बता दे कि PCS का फुल फॉर्म होता है Provincial Civil Service। इसे हिंदी भाषा में प्रांतीय सिविल सेवा भी कहा जाता है। 

PCS Officer राज्य की नीति बनाने से जुड़ा पद होता है। इसका आवेदन व परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है।

इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को SDM, DSP, RTO, BDO, जिला खाद विपणन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आदि के पद पर नौकरी के अवसर दिए जाते है। यह पद आवेदकों को उनकी मेरिट के अनुसार ही दिए जाते है।

PCS Officer कौन होता है
PCS Officer कौन होता है 

ये भी पढ़िए 

निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी


PCS Officer बनने के लिए योग्यता 

अगर आप PCS Officer बनना चाहते है तो उसके पहले आपको इसके लिए आपको यह जान लेना जरूरी है कि PCS Officer बनने के लिए क्या क्या योग्यता आवश्यक है।

तो आपको बता दे कि PCS Officer बनने के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कुछ योग्यता मापदंड निश्चित किए गए है, जिनमें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मापदंड शामिल है। अगर बात करे शैक्षिक योग्यता की तो उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है।

इसके साथ ही उसकी आयु न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इस आयु सीमा में ST/SC व OBC उम्मीदवार को कुछ छूट दी जाती है। वहीं इस भर्ती में कुछ विशेष पदों जैसे कारागार अधिकारी और पुलिस अधिकारी के पद के लिए सामान्यतः 165 सेंटीमीटर से `167 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई हैं। 

PCS Officer बनने के लिए योग्यता
PCS Officer बनने के लिए योग्यता 

ये भी पढ़िए

POK क्या है तथा भारत और पाकिस्तान के लिए इसके क्या मायने है, जानिए पूरी जानकारी


PCS Officer की चयन प्रकिया 

अगर आप भी पीसीएस ऑफिसर बनना चाहते है, तो आपको इससे जुड़ी चयन प्रकिया की जानकारी होना बेहद जरूरी है। UPPSC द्वारा PCS Officer की चयन प्रकिया 3 अलग अलग चरणों में की जाती है।

जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। आइये जानते है पीसीएस ऑफिसर के चयन की 3 अलग अलग प्रकिया। 

PCS Officer की चयन प्रकिया
PCS Officer की चयन प्रकिया 

प्रारंभिक परीक्षा 

PCS ऑफिसर के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार कि प्रारंभिक परीक्षा होती है। इसमें आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं।

इसमें सामान्य अध्ययन के 200-200 अंकों के 4 पेपर होते हैं।  हिंदी व निबंध के 150-150 अंकों के प्रश्न पत्र होते है, वहीं वैकल्पिक विषय के प्रश्न पत्र 200-200 अंकों के होते है। 

मुख्य परीक्षा 

मुख्य परीक्षा में वे उम्मीदवार हिस्सा ले सकते है, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होते है। अर्थात जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करते है उन्हें ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। जहां पेपर व उनके अंकों का निर्धारण निम्न तरीके से होता है। 

पेपर अंक
हिंदी 150 अंक 
निबंध 150 अंक
सामान्य अध्ययन 1 200 अंक
सामान्य अध्ययन 2 200 अंक
सामान्य अध्ययन 3 200 अंक
सामान्य अध्ययन 4 200 अंक
वैकल्पिक विषय पेपर 1 200 अंक
वैकल्पिक विषय पेपर 2 200 अंक

साक्षात्कार 

मुख्य परीक्षा के बाद में जो उम्मीदवार सफल होते है, उनका साक्षात्कार होता है। यह साक्षात्कार 100 अंकों का होता है। जिसमें आपके विचार, विपरीत स्थितियों में लेने की क्षमता और नेतृत्व क्षमता का परीक्षण किया जाता है।

बता दे कि साक्षात्कार पहले 200 अंकों का होता था। ग़ौरतलब है कि साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व का परीक्षण भी किया जाता है। इसमें अभ्यार्थी को वर्तमान में घटित होने वाली घटनाओं के विषय में जानकारी होना चाहिए।

साथ ही इस बात के लिए उम्मीदवार को दिमागी रूप से पूरी तरह तैयार होना चाहिए की वह इस पद के योग्य अभ्यार्थी है। साक्षात्कार PCS Officer बनने का अनितिम चरण होता है, जिसके बाद आप PCS Officer बन सकते हो। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह भी जान गए होंगे कि PCS Officer कौन होता है और PCS ऑफिसर कैसे बना जाता है।


ये भी पढ़िए

  1. CEO किसको कहते है तथा इनकी सैलरी कितनी होती है, जानिए पूरी जानकारी
  2. ISD क्या होता है और इसका फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी
  3. ICT क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

PCS का फुल फॉर्म क्या होता है?

PCS का फुल फॉर्म होता है Provincial Civil Service। इसे हिंदी भाषा में प्रांतीय सिविल सेवा भी कहा जाता है। PCS Officer राज्य की नीति बनाने से जुड़ा पद होता है।

PCS Officer की चयन प्रकिया कितने चरणों में होती है?

PCS Officer की चयन प्रकिया 3 अलग अलग चरणों में की जाती है। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।

Spread the love

Leave a Comment