अगर आप स्मार्टफोन का उपयोग करते है तो, आप ने Paytm के बारे में जरूर सुना होगा। पेटीएम का उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए किया जाता है। आम लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता का कारण इससे मिलने वाले आकर्षक कूपन और कैशबैक है।
लेकिन क्या आपको पता है कि आपके द्वारा उपयोग किये जा रहे Paytm का मालिक कौन है तथा यह किस देश का ऐप है। दरअसल लॉकडाउन के बाद जब भारत सरकार ने चाइनीज ऐप पर बैन लगाया तो, लोगों ने गूगल पर पेटीएम से जुड़ी जानकारी के लिए कई बार सर्च किया।
जिसमे लोग यह जानना चाह रहे थे कि आखिर पेटीएम का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Paytm के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Table of Contents
कौन है पेटीएम का मालिक

आपको बता दे कि Paytm के मालिक विजय शेखर शर्मा है, जो वर्तमान में कंपनी के CEO भी है। विजय शेखर ने वर्ष 2010 में ऑनलाइन वॉलेट Paytm की शुरुआत की थी।
हालांकि शुरुआत में यह ऐप इतना ज्यादा लोकप्रिय नहीं था, लेकिन साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद इस ऐप ने सफलता की एक नई इबारत लिखी। अगर बात करें विजय शंकर की तो 8 जुलाई 1978 में जन्मे विजय शेखर ने दिल्ली की टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से 1994-98 के बीच में अपनी पढ़ाई की।
42 साल के विजय 2017 में भारत के यंगेस्ट बिलियनेर बन गए हैं। आज उनकी गिनती भारत के जाने माने बिजनेसमैनों में होती है।
ये भी पढ़िए
भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है
आखिर किस देश की कंपनी है Samsung, कौन है Samsung का मालिक
PUBG किस देश का गेम है और इस गेम का मालिक कौन है
किस देश की कंपनी है Paytm
जैसा की हमने आपको बताया Paytm के फाउंडर का नाम विजय शेखर शर्मा है, जो कि एक भारतीय है। विजय ने पेटीएम की शुरूआत भारत में दिल्ली से मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज प्लेटफार्म के तौर पर की थी।
लेकिन समय के साथ पेटीएम ने अपनी सेवाओं का विस्तार कर लिया, आज Paytm ई कॉमर्स साइट और पेमेंट बैंक जैसी सर्विस भी देता है। पेटीएम का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। अपनी शुरुआत में पेटीएम को सफलता नहीं मिली थी किंतु साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद यह नकद भुगतान का विकल्प बन गया।
अगर बात करे Paytm के फुलफॉर्म की तो यह Pay Through Mobile होता है। इसका मतलब है मोबाइल से पेमेंट करना। वर्तमान में इसकी लोकप्रियता इतनी है कि भारत में ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर इसके के पेमेंट वॉलेट का उपयोग करते है।
उम्मीद है कि आप यह जान गए होंगे कि Paytm का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी हैं।
ये भी पढ़िए
- China में कुल कितने राज्य है, जानिए 2021 की लिस्ट
- जानिए कौन है Mitron App का मालिक तथा यह किस देश का ऐप है
- SBI में रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे चेंज करे
- Airtel सिम का कैसे चेक करे Net Balance, जानिए पूरा तरीका
- Fzmovies 2021 Hollywood और Bollywood मूवीज Download कैसे करें
- 2 सेकंड में कैसे हटाए Photo का Background, जानिए आसान तरीका
FAQ
Paytm के फाउंडर कौन है?
Paytm के फाउंडर का नाम विजय शेखर शर्मा है, जो कि एक भारतीय है। विजय ने पेटीएम की शुरूआत भारत में दिल्ली से मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज प्लेटफार्म के तौर पर की थी।
Paytm का मुख्यालय कहा स्थित है?
ई कॉमर्स साइट और पेमेंट बैंक जैसी सर्विस देने वाले पेटीएम का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में है।