बाजारों में जब कभी हम चाट खाने के लिए जाते है Pav Bhaji का अगर स्वाद न चखे यह तो मुमकिन नहीं। पाव भाजी एक ऐसी डिश होती है, जो लगभग हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद होती है। वैसे तो पाव भाजी भारत के हर राज्य में पसंद की जाती है, लेकिन महाराष्ट्र में इसको लेकर एक अलग ही क्रेज दिखाई देता है।
वहां सुबह का नाश्ता हो, या दोपहर का लंच हो या फिर रात का खाना पाव भाजी खाने वाले दीवाने आपको हर समय मिल जाएंगे। बाजारों में मिलने वाली पाव भाजी तो सभी को पसंद आती है, लेकिन अक्सर लोग इसे घर पर बनाने से बचते है।
इसके पीछे का कारण सही रेसिपी पता न होने के चलते Pav Bhaji का स्वादिष्ट न बन पाना। ऐसे में हम आपको आज अपने आर्टिकल में बताएंगे कि पाव भाजी कैसे बनाते हैं।

Pav Bhaji क्या है
पाव भाजी को बनाने की विधि जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आखिर पाव भाजी क्या है। तो आपको बता दे कि यह ब्रैड के मोटे और गोल पाव तथा सब्जियों को मिलाकर बनने वाली एक डिश है।
यह हर उम्र के व्यक्ति की पसंदीदा डिश है। पाव भाजी में एक हेल्दी डिश है, इसमें सब्जियों का मिश्रण होता है। यह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड आइटम है।
इसे लंच से लेकर डिनर तक कभी भी खाया जा सकता है। क्योंकि यह सभी प्रकार की सब्जियों से बनी डिश है, इसलिए इसको खाने पर शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

ये भी पढ़िए
2021 में भारत के टॉप 5 Best Air Cooler कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट
Pav Bhaji बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
वैसे तो पाव भाजी अपने नाम से ही इस बात को दर्शा देती है कि इसमें पाव और भाजी अर्थात सब्जियों का मिश्रण होगा।
लेकिन आपको बता दे कि अक्सर लोग पाव भाजी की सही सामग्री के बिना इसे बना लेते है और फिर उन्हें पाव भाजी खाकर वह स्वाद नहीं मिलता, जैसा बाजार में मिलता है, ऐसे में हम आपको टेबल के माध्यम से पाव भाजी की सामग्री बता रहे है। यह सामग्री उसी मात्रा में होना चाहिए जैसा हम बता रहे हैं।

आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
बारीक कटी हरी शिमला मिर्च | 40 ग्राम |
कटी गाजर | 40 ग्राम |
कटी पत्ता गोभी | 40 ग्राम |
कटी ताजा बीन्स | 40 ग्राम |
कटा प्याज | 50 ग्राम |
अदरक-लहसुन पेस्ट | 50 ग्राम |
सफ़ेद मक्खन | 80 ग्राम |
कटा अदरक | 5 ग्राम |
हरे मटर | 50 ग्राम |
नमक | स्वादानुसार |
पाव भाजी मसाला | दो छोटे चम्मच |
कटी हरी मिर्च | 8 |
कटा हरा धनिया | 5 ग्राम |
बारीक कटे टमाटर | 150 ग्राम |
साबुत जीरा | एक छोटा चम्मच |
ताजा टोमैटो प्यूरी | 150 ग्राम |
उबाल कर मैश किए गए आलू | 2 |
गोल कटे प्याज | 2 |
बटर | 100 ग्राम |
नींबू कटे | 4 नग |
ये भी पढ़िए
गिलोय का काढ़ा कैसे बनाये, जानिए Giloy का काढ़ा बनाने की पूरी जानकारी
Pav Bhaji बनाने की विधि
अब तक हमने आपको पाव भाजी क्या है और उसमें लगने वाली सामग्री के बारे में विस्तार से बताया। अब आपको हम इसको बनाने की विधि बता रहे है, जिसे आप ध्यान से पढ़े और इसी के हिसाब से पाव भाजी बनाएं।
अगर आप हमारे द्वारा बताई गई इस विधि को सही से फॉलो करेंगे तो आप भी बाजार की तरह स्वादिष्ट पाव भाजी बना सकते है। आइए जानते है

Pav Bhaji की विधि-
- सबसे पहले एक बर्तन में बटर को डालकर गर्म कर ले और इसके पिघलने पर इसमें प्याज, अदरक जीरा डालकर तड़का लगाएं।
- एक मिनट तक इसे भूनते रहें, उसके बाद इस्मने अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे।
- जब यह पेस्ट हल्के भूरे रंग का हो जाए तो इसमें, धनिया, मिर्च पाउडर और हरी सब्जियां मिलाकर अच्छी तरह पका ले।
- 10 मिनट तक पकाने के बाद अब इसमें कटे टमाटर और टोमैटो प्यूरी मिलाएं।
- अब इसे 8 मिनट तक ढककर पकाएं।
- जैसे है आपके टमाटर नरम हो जाएं आप इसमें पाव भाजी मसाला और नमक डालकर इसे 20 मिनट के लिए धीमी आंच में पकने दे।
- आप इस दौरान चम्मच से इसे चलते रहे ताकि भाजी जले ना और बर्तन में चिपक न जाए।
- अब 20 मिनट होते है आप इसे गैस से नीचे उतार ले और भाजी पर हरा धनिया डाल ले।
- आखिर में आपको तेज आंच पर तवा गरम करना होगा और इसपर थोडा सा बटर लगाकर पाव को सेंकना होगा।
- पाव को सेकने के बाद आप प्लेट में भाजी और पाव को रखे, आप चाहें तो भाजी पर बटर, प्याज और नींबू गार्निश कर भी इसे सर्व कर सकते है।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे की Pav Bhaji कैसे बनाते हैं।
ये भी पढ़िए
- अपने Switch off Mobile को कैसे ढूंढे, जानिए पूरी जानकारी
- एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं, जानिए Weight Gain टिप्स
FAQ
Pav Bhaji किस शहर का फेमस स्ट्रीट फ़ूड है?
Pav Bhaji देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड आइटम है। वहां के लोग इसे लंच से लेकर डिनर तक कभी भी आपको खाते हुए मिल जाएंगे।