Passport कैसे बनाए, जानिए पासपोर्ट बनाने की पूरी जानकारी

आप सभी ने एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा की होगी, लेकिन जब हम किसी एक देश से दूसरे देश में यात्रा करते है तो हमें Passport की आवश्यकता होती है। वैसे आप में से ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी इसके बारे में सुना तो जरूर होगा। लेकिन आपने क्या कभी इसको बनवाने का प्रयास किया है।

पहले जहां पासपोर्ट बनाने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता था वहीं अब आसानी से आप बिना लंबी लाइन में लगे घर बैठे है ऑनलाइन अपने Passport को बनवा सकते हो।

अगर आपने अभी तक पासपोर्ट नहीं बनाया तो आज हम आपको इसको बनाने के बारे में पूरी जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से देंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि डिजिटल इंडिया के दौर में Passport बनाना कितना आसान हो गया है। 

Passport कैसे बनाए, जानिए पासपोर्ट बनाने की पूरी जानकारी
Passport कैसे बनाए, जानिए पासपोर्ट बनाने की पूरी जानकारी

Passport क्या होता है 

पासपोर्ट बनाने की जानकारी के पहले आपको यह जानना होगा कि आखिर पासपोर्ट होता क्या है। तो आपको बता दे कि Passport किसी देश की सरकार द्वारा जारी किया गया एक दस्तावेज होता है।

यह एक क़ानूनी दस्तावेज होता है, जिसका उपयोग विदेश में यात्रा हेतु किया जाता है। बताते चले कि यह विदेश में यात्रा के दौरान यात्री की पहचान और उसकी नागरिकता बताता है।

पासपोर्ट का उपयोग व्यक्ति के पहचान पत्र के रूप में भी होता है। इसमें व्यक्ति का नाम, जन्म दिनांक, लिंग पिता का नाम, फोटो आदि जानकारियां होती है।

Passport क्या होता है
Passport क्या होता है

ये भी पढ़िए

2021 में भारत के टॉप 5 Best Air Cooler कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट


Passport बनाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट  

जैसे हर पहचान पत्र के बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह Passport को बनवाने के लिए भी कुछ दस्तावेजों की जरुरत होती है।

आइये टेबल के माध्यम से जानते है इन दस्तावेजों के बारे में। 

डॉक्युमेंटडॉक्युमेंट
आधार कार्ड पानी का बिल 
वोटर आईडी कार्ड पैन कार्ड 
जन्म प्रमाण पत्र 10th की मार्कशीट 
वर्तमान पासपोर्ट की कॉपी  
Passport बनाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट
Passport बनाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट

Passport के लिए कैसे करें अप्लाई 

पासपोर्ट बनाने के लिए आपको सबसे पहले पासपोर्ट इंडिया गवर्नमेंट की वेबसाइट पर जाना होगा। जो कि भारत सरकार की ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा है। इस वेबसाइट को ओपन करना होगा।

इसके लिए आपको न्यू यूजर के तौर पर रजिस्टर करना होगा। जिसका बाद आपको पासपोर्ट का ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको सभी जानकारी अच्छी तरह से चेक करके डालना होंगी।

इसमें आपको अपना नाम, पहचान जैसी अपनी सभी पर्सनल डिटेल्स डालना होगी। अब आपको अपना लॉग इन आईडी और पासवर्ड बनाकर डालना होगा। जिसके बाद आपके फोन मैसेज या ईमेल आएगा। इसके बाद आपका यूजर आईडी रजिस्टर होते है आपको लॉग इन करना होगा। 

Passport के लिए कैसे करें अप्लाई
Passport के लिए कैसे करें अप्लाई 

लॉग इन करने के बाद कैसे करें अप्लाई 

एक बार यूजर आईडी रजिस्टर होने के बाद आपको होम पेज पर जाना होगा, जहां आपको Passport के लिए अप्लाई करने का फॉर्म नजर आएगा। इस फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, लिंग, निक नेम, ईमेल जैसी सभी जरूरी जानकारी भरना होगी।

इसके साथ ही आपको Passport के लिए जरूरी दस्तावेज भी फॉर्म के साथ अपलोड करने होंगे। वहीं आपको अपनी डिटेल्स को भरने के साथ में किन्हीं दो लोगों की कांटेक्ट डिटेल्स भी देनी होगी। जैसे है आप मांगी गई सारी डिटेल्स को भरते है, आपको अपना एप्लीकेशन नंबर मिल जाता है।

इसके बाद आप जैसे ही ऑनलाइन या ऑफ़लाइन पेमेंट का ऑप्शन चुनकर, पासपोर्ट ऑफिस सिलेक्ट करेंगे वैसे ही आपको अपोइंटमेंट मिल जाएगी। 


ये भी पढ़िए

12th के बाद IAS की तैयारी कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी


Passport बनाने में कितने पैसे लगते है

आपको बता दे कि पासपोर्ट बनाने में कम से 1500 से लेकर 2000 रूपए तक लगते है। आपका एक बार बनाया गया पासपोर्ट 10 साल की वैधता के साथ में आता है।

अर्थात आप अपने पासपोर्ट से केवल 10 साल तक ही विदेश यात्रा कर सकते है, इसके बाद आपको पुनः पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना होगा।

आपको बता दे कि Passport बनाने में करीब 2 हफ्ते का समय लगता है। यदि आपने अपने सारे दस्तावेज दे दिए है तो आपका पासपोर्ट बनकर आने में करीब 1 से 2 हफ्ते लगेंगे।

Passport बनाने में कितने पैसे लगते है
Passport बनाने में कितने पैसे लगते है

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि पासपोर्ट कैसे बनाएं।


ये भी पढ़िए

  1. ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें, जानिए Online Study के बारे में पूरी जानकारी
  2. पाव भाजी कैसे बनाते हैं, जानिए Pav Bhaji बनाने की पूरी जानकारी
  3. अपने Switch off Mobile को कैसे ढूंढे, जानिए पूरी जानकारी
  4. एक महीने में 10kg वजन कैसे बढ़ाएं, जानिए Weight Gain टिप्स

FAQ

Passport बनाने के लिए क्या डॉक्युमेंट लगते है?

Passport बनाने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, 10th की मार्कशीट और पानी के बिल जैसे डॉक्युमेंट लगते है।

Spread the love

Leave a Comment