Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी

पालक कई गुणों का खजाना हैं, लेकिन यह हर किसी को पसंद हो यह जरूरी नहीं। लेकिन अगर इसे पनीर के साथ बनाया जाए तो इसकी बात ही अलग है। लेकिन हर किसी के हाथों से घर पर रेस्टोरेंट जैसी Palak Paneer बन जाए यह मुमकिन नहीं।

आपको बता दे कि Palak Paneer भारतीय रसोइयों में बनने वाली एक ख़ास डिश है। यह हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद की जाती है। यह रेस्टोरेंट में तो काफी स्वाददार बनती है, लेकिन यह घर पर उतनी अच्छी नहीं बन पाती।

हालांकि अगर सही विधि के अनुसार पालक पनीर बनाई जाए तो, यह आपको बिलकुल रेस्टोरेंट का स्वाद देगी। इससे पहले आर्टिकल में आपको Noodles कैसे बनाते है, इस बारे में बता चुके है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि पनीर कैसे बनाएं। 

Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी

Palak Paneer क्या है 

आपको बता दे कि Palak Paneer, पालक और पनीर को मिलाकर बनाने वाली एक भारतीय डिश है। इस डिश को हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

यह अन्य डिश की तुलना में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि यह गुणों की खान पालक और दूध से बने पनीर से बनी होती है। यह भारत के साथ, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका आदि जगह पर काफी लोकप्रिय है। आइये जानते है पालक पनीर में लगने वाली सामग्री के बारे में। 

Palak Paneer क्या है
Palak Paneer क्या है 

Palak Paneer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

हम आपको 2 से 4 लोगों के लिए पालक पनीर बनाने की विधि के बारे में बता रहे है। अगर आप रेस्टोरेंट जैसी पालक पनीर बनाना चाहते है तो आपको सामग्री सही मात्रा में लेना चाहिए। आइये जानते है पालक पनीर बनाने की आवश्यक सामग्री।

आवश्यक सामग्री

सामग्री मात्रा 
पालक 500  ग्राम 
पनीर 250 ग्राम 
प्याज कद्दूकस किया हुआ 
टमाटर कटे हुए 
अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 चम्मच 
लाल मिर्च 
जीरा ½ छोटा चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच 
हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच 
दालचीनी 1 टुकड़ा  
नमक स्वादानुसार 
तेल 3 बड़ा चम्मच 

सजावट के लिए 

क्रीम 
कद्दूकस किया हुआ पनीर 
अदरक के लच्छे 
Palak Paneer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Palak Paneer बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

Palak Paneer बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले Palak को साफ़ करके धो लें। 
  2. अब कुकर में आधा कप पानी डालकर एक सीटी आने तक पालक को उबाल लें। 
  3. पालक में से पानी निकालकर इसे पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। 
  4. अब कड़ाही में तेल गर्म करने रख दें और उसमे जीरा, खड़ी लाल मिर्च और डाल चीनी डाल दें। 
  5. अब भूनने पर इसमें कटा हुआ प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दे और उसे फ्राई करें। 
  6. जब प्याज सुनहरा हो जाए तो उसमें, हल्दी, टमाटर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर पका लें। 
  7. अब मसाले में पालक का पेस्ट मिलकर उसे 15 मिनट तक धीमी आंच में पका लें। 
  8. जरूरत लगे तो इसमें आधा कप पानी भी डाल लीजिए।
  9. पालक के पकने पर उसमें पनीर के टुकड़े मिक्स कर लें। 
  10. अब 2 मिनट तक पालक पनीर को पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। 
  11. अब इसमें सजावट के लिए क्रीम व कद्दूकस किया हुआ पनीर गार्निश कर लें। 
  12. आपकी Palak Paneer तैयार हो गई है। 
Palak Paneer बनाने की विधि
Palak Paneer बनाने की विधि 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Palak Paneer कैसे बनाएं। 


ये भी पढ़िए

  1. Aloo Paratha कैसे बनाएं, जानिए आलू के पराठे की पूरी जानकारी
  2. चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी
  3. साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनाते है, जानिए Sabudana ki Khichdi बनाने की पूरी जानकारी

FAQ

Palak Paneer में कितनी कैलोरी होती है?

Palak Paneer की एक सर्विंग 320 कैलोरी देती है। जिसमें से कार्बोहाइड्रेट में 60 कैलोरी होती है, प्रोटीन 47 कैलोरी होती है और शेष कैलोरी वसा से होती है जो 213 कैलोरी होती है।

Spread the love

Leave a Comment