2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी

जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था, तब अविभाजित भारत की सीमाएं काफी बड़ी थी, लेकिन 1947 के विभाजन के बाद भारत से पाकिस्तान अलग हो गया।

जहां विभाजन के बाद भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बना वहीं पाकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र की दिशा में अग्रसर हो गया। वर्तमान में हालत ये हुई कि यहां हिंदू आबादी 1 फीसदी से भी कम रह गई।

विश्व स्तर पर अपनी आतंकी गतिविधियों और अपनी फटेहाल अर्थव्यवस्था के लिए सुर्ख़ियों में रहें वाला पाकिस्तान आज एक ग़रीब और पिछड़ा देश बन चुका है।

वहीं भारत आज दुनिया की सबसे तेज़  गति से बढती अर्थव्यवस्था के साथ विश्व गुरु बन चुका है। ऐसे में सबके मन में यही सवाल उठता है कि अपने से बड़े और समृद्ध देश भारत को आँख दिखाने वाले कंगाल पाकिस्तान की 2022 में जनसंख्या कितनी है। तो आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको पाकिस्तान की जनसंख्या की जानकारी देंगे। 

पाकिस्तान की जनसंख्या
2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है, जानिए पूरी जानकारी

पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में छठे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान में दुनिया की लगभग 2.6 फीसदी आबादी रहती है। अगर बात की जाए वर्ष 2022 में यहां की आबादी की तो यह लगभग 23 करोड़ है।

हालांकि किसी देश की सटीक आबादी को जानना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि यह समय समय पर बदलती रहती है। लेकिन जैसा हम आपको पहले बता चुके ही कि विश्व में कई ऐसी वेबसाइट है जो हर देश की जनसंख्या की गिनती कर रही है।

ऐसी ही एक वेबसाइट है वर्ल्ड काउंटर, जिससे हमने Pakistan की जनसंख्या की जानकारी ली है। हालांकि विश्व में कई देश ऐसे है जिनकी जनसंख्या काफी धीमी गति से बढ़ रही है, वहीं आर्थिक तंगी और बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। 


ये भी पढ़िए

Jio Phone में Play Store कैसे चलाए, जानिए पूरी जानकारी


पाकिस्तान में जनसंख्या बढ़ने की रफ़्तार 

आपको बता दे कि भारत से विभाजन के बाद 1947 में पाकिस्तान की आबादी 4 करोड़ के आसपास थी, लेकिन वर्ष 1985 तक यह आबादी 8 करोड़ के करीब पहुंच गई।

इसके बाद वर्ष 2000 तक पहुंचते-पहुंचते यहां की आबादी 14 करोड़ के पार पहुंच गई। वर्तमान में 22 करोड़ की आबादी वाले Pakistan की रफ़्तार को देखते हुए जानकारों का मानना है कि यह वर्ष 2025 तक 25 करोड़ की आबादी को पार कर जाएगा।

इतना ही नहीं अगर पाकिस्तान में जनसंख्या वृद्धि की दर इसी तरह रही तो वर्ष 2050 तक पाकिस्तान की आबादी 30 करोड़ के भी पार पहुंच जाएगी। अगर बात करे आबादी के हिसाब से विश्व के टॉप 10 देशों की तो इसमें पाकिस्तान छठे स्थान पर है। आइए देखते है जनसंख्या के आधार पर विश्व के टॉप 10 देशों की लिस्ट।   

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 10 देश  

देश स्थान जनसंख्या 
चीन 142 करोड़ 
भारत 2136 करोड़ 
संयुक्त राज्य अमेरिका 334 करोड़ 
इंडोनेशिया 423 करोड़
पाकिस्तान 523 करोड़ 
ब्राजील621 करोड़ 
बांग्लादेश 716 करोड़ 
नाइजीरिया 815 करोड़ 
रूस 914 करोड़ 
मेक्सिको 1012 करोड़ 

पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या 

जब भारत से पाकिस्तान का विभाजन हुआ तब ज्यादातर मुस्लिम पाकिस्तान की ओर चले गए। जिनमें कुछ संख्या में हिंदू भी थे। अगर बात करे 1947 की तो मुस्लिम बहुल राष्ट्र Pakistan की आबादी करीब 4 करोड़ थी। जिसमें 96 फीसदी आबादी मुस्लिम धर्म के लोगों की थी।

वहीं 2 प्रतिशत हिंदू और 2 प्रतिशत अन्य धर्म को मानने वाले लोग भी यहां पर थे। लेकिन वर्तमान समय की बात की जाए तो 22 करोड़ आबादी वाले Pakistan में 1 फीसदी भी हिंदू आबादी नहीं बची है।

वहीं अन्य धर्मों की आबादी भी लगातार घटती जा रही है। इतना ही नहीं वर्तमान में लगातार हिंदू और अन्य धर्म के लोगों पर अत्याचार हो रहे है। इन सभी पर धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। 

जानिए 2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है
जानिए 2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है

ये भी पढ़िए

Roposo किस देश का है ऐप है और इसका मालिक कौन है


भारत और पाकिस्तान की तुलना 

भारत और पाकिस्तान की तुलना किसी भी स्तर पर करना बेमानी होगी। दरअसल भारत जहां अपनी तेज़  गति से बढती अर्थव्यवस्था के चलते विश्व गुरु बन गया है। वहीं फटेहाल पाकिस्तान आर्थिक तंगी के चलते दूसरे देशों से कर्ज मांगने पर मजबूर है।

कोरोनावायरस महामारी के दौर में जहां भारत ने न केवल COVID-19 पर कंट्रोल पाया बल्कि कोरनावायरस की वैक्सीन का निर्माण कर अपने पड़ोसी देशों को इस वैक्सीन को मुफ्त में मुहैया कराना भी कराया है।

वहीं Pakistan दूसरे देश कि मदद तो छोडिए अपने देश में कोरोना की ठीक से जांच तक नहीं कर सका। अगर बात करें जनसंख्या में तुलना की तो भारत जनसंख्या में विश्व में दूसरे स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान छठे स्थान पर। 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप यह जान गए होंगे कि 2022 में पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है। 


ये भी पढ़िए

  1. Whatsapp Hack कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
  2. LPG और CNG में क्या अंतर है, जानिए पूरी जानकारी
  3. Photo से Video बनाने वाले Apps को Free में कैसे डाउनलोड करे
  4. Hotstar से गैलरी में Video या Movie कैसे डाउनलोड करे

FAQ

पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

लॉर्ड माउंटवेटन द्वारा 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान को उसकी शक्ति ट्रांसफर कर दी गई थी। इसी के चलते पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान थे। वे 14 अगस्त 1947 से 16 अक्टूबर 1951 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

Spread the love

Leave a Comment