इन दिनों शादी और पार्टियों का सीजन चल रहा है। हर कोई DJ पर डांस करता हुआ, झूमता हुआ नजर आ जाएगा। शादी पार्टी में अगर DJ न हो तो, माहौल ही नहीं जमता।
ऐसे में हर कोई शादी और पार्टियों में DJ जरूर रखता है। लेकिन हर किसी के लिए किसी DJ (Disc jockey) को बुलाकर पार्टी करना संभव नहीं होता। ऐसे में ज्यादातर लोग खुद अपने घर की पार्टी में DJ जॉकी बन जाते है। आपने भी कभी न कभी अपने घर की पार्टी में डीजे की भूमिका निभाई होगी।
किसी गाने का रिमेक्स बनाते समय आपके मन में भी गाने में प्रोफेशनल डीजे की तरह अपना नाम डालने की चाहत तो होती होगी, लेकिन गाने में अपना नाम कैसे डाले यह ना जान पाने के कारण आप ऐसा नहीं कर पाए होंगे।
लेकिन आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Online DJ Name Maker से DJ Name Voice कैसे बनाते है, इस विषय में पूरी जानकारी देंगे।

Table of Contents
गाने में कैसे आता है DJ का नाम
अक्सर आप किसी पार्टी में गाने को सुनते है तो, उस गाने को DJ अपने हिसाब से रीमिक्स करता है। इस गाने में अलग प्रकार की धुनों का मिश्रण व कई प्रकार के गानों का मिश्रण कर डीजे आपके लिए एक बेहतरीन गाना बनाता है।
इसी गाने के बीच में कभी कभी आपको DJ का नाम सुनाई देता है। जैसे उदाहरण के लिए सावन में लग गई आग गाना बज रहा है और बीच में आपको किसी डीजे का नाम कुछ ऐसे सुनाई देगा।। DJ रोहित या कुछ और। इस तरह आपने किसी न किसी गाने में DJ का नाम सुना ही होगा।

ये भी पढ़िए
क्या होता है CISF का फुल फॉर्म तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी
ऑनलाइन DJ Name मेकर
आपको वैसे तो ऑनलाइन कई सारी अलग-अलग वेबसाइट मिल जाएंगी DJ सांग में अपना वॉईस टेग डालने के लिए। इन वेबसाइट में से कुछ में अपना वॉईस टेग डालना कठिन है और कुछ में यह बड़ी आसानी से डल जाता है।
आज हम आपको इसके लिए बेहद ही आसान तरीका बता रहे है, जिसके माध्यम से आप आसानी से कुछ ही मिनट में DJ सांग में अपने नाम का टेग डाल सकते है। इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजें होना चाहिए।

ये भी पढ़िए
दुनिया के टॉप 10 Best Games कौन से है, जानिए पूरी जानकारी
Mobile में Hindi Typing कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
DJ Name वॉईस के लिए आवश्यक चीजें
अगर आप डीजे नेम वॉईस बनाना चाहते है तो, उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजें होना चाहिए। इन चीजों की मदद के बिना आप गाने में अपना नाम नहीं जोड़ सकते। आइए जानते है कि गाने में अपने नाम का टेग डालने के लिए किन चीजों की जरुरत होती है।
- आपके पास एक लेपटॉप या कम्पयूटर होना चाहिए।
- अगर आपके पास लेपटॉप या कम्प्यूटर नहीं है तो आप अपने एंड्राइड फोन का भी उपयोग कर सकते हो।
- इसके साथ ही आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
अगर आपके पास ये सारी चीजें है तो आप आसानी से DJ सांग में अपना नाम जोड़ सकते है।
ये भी पढ़िए
NCR क्या है तथा इसके फायदे क्या है, जानिए पूरी जानकारी
कैसे बनाए DJ Name Voice
जैसा कि हमने आपको बताया आपके पास नेट कनेक्शन के साथ लेपटॉप, कंप्यूटर या एंड्राइड फोन में से कोई एक चीज होना चाहिए।
अब हम आपको गाने में अपना नाम कैसे जोड़े इस बारे में बताएंगे। इसके लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फ़ॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको fromtexttospeech.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको एक पेज दिखाई देगा, जिसमें कुछ जरूरी जानकारी सेट करने के बाद आपको एक राइटिंग बॉक्स दिखाई देगा, जहां आपको उस नाम को डालना है जो आप डीजे वॉईस टेग में सेट करना चाहते हैं।
- आपको अब लैंग्वेज सिलेक्ट करने का ऑप्शन दिखेगा, जहां आपको US English सेट करना होगा।
- अब सिलेक्ट वॉईस ऑप्शन में जाकर आपको अपनी मनपसंद वॉईस सिलेक्ट करना होगी।
- इसमें आपको स्पीड सिलेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है, जहां आपको मीडियम ही चुनना है।
- अब आखिर में आपको क्रिएट ऑडियो फाइल पर क्लिक कर देना है।
- ऐसा करते है आपको डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा, जहां से आपके डिवाइस में DJ Name Voice tag डाउनलोड होने लगेगा।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जान गए होंगे कि Online DJ Name Maker से DJ Name Voice कैसे बनाते है।
ये भी पढ़िए
- VIP का मतलब क्या होता है तथा किसे कहा जाता है VIP, जानिए पूरी जानकारी
- OBC Caste क्या है, जानिए ओबीसी कास्ट के बारे में पूरी जानकारी
- PWD क्या है तथा यह कौन-कौन से कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी
- SIR शब्द का फुल फॉर्म क्या है, जानिए इस शब्द से जुड़ी महत्वपूर्व जानकारी
FAQ
DJ का फुल फॉर्म क्या होता है?
DJ का फुल फॉर्म Disc jockey होता है।