OBC Caste क्या है, जानिए ओबीसी कास्ट के बारे में पूरी जानकारी

स्कूल, कॉलेज में एडमिशन लेने या किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उपयुक्त विभाग द्वारा आपसे आपकी कास्ट की सर्टिफिकेट मांगे जाते है। जहां जनरल वाले बिना कास्ट सर्टिफिकेट के एंट्री ले सकते है।

लेकिन ST, SC व OBC वर्ग के लोगों को अपने सर्टिफिकेट जमा करने होते है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आप जनरल कास्ट के तहत एडमिशन पाते है। इसके परिणाम स्वरूप आपको अपनी जाति के लिए सरकार द्वारा दिए गए आरक्षण से भी वांछित होना पड़ता है।

ऐसे में आपका कास्ट सर्टिफिकेट आपके लिये काफी ज़रूरी हो जाता है। आज हम अपने आर्टिकल में आपको OBC कास्ट के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको जानकारी देंगे कि OBC का फुल फॉर्म क्या है तथा इसका अर्थ क्या होता है। 

OBC Caste क्या है, जानिए ओबीसी कास्ट के बारे में पूरी जानकारी
OBC Caste क्या है, जानिए ओबीसी कास्ट के बारे में पूरी जानकारी

OBC क्या है 

ओबीसी क्या है इस बात को जानने के लिए आपका यह जानना जरूरी है कि OBC का फुल फॉर्म क्या होता है। तो आपको बता दे OBC का फुल फॉर्म Other Backward Class होता है।

इसे हिंदी में अन्य पिछड़ा वर्ग के नाम से जाना जाता हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे कि ओबीसी नाम का एक बैंक भी है, जिसे ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स ने नाम से भी जाना जाता है। लेकिन यहां हम बात कर रहे है OBC कास्ट की, तो यह भारत में एक बहुत ही जानी पहचानी टर्म है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 16 में इसे पिछड़ा वर्ग के नाम से संकलित किया गया है। आपको बता दे कि वर्तमान में भारत में ओबीसी की जनसंख्या 42 प्रतिशत है, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के रोजगार में और शिक्षा में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। 

OBC क्या है
OBC क्या है 

ये भी पढ़िए

PWD क्या है तथा यह कौन-कौन से कार्य करता है, जानिए पूरी जानकारी

Gold असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी


OBC कास्ट के बारे में 

बता दे कि ओबीसी कास्ट को सन 1979 में बनाए गए मंडल आयोग की सिफारिश के बाद शामिल किया गया था। इस वर्ग में सरकार की तरफ से विशेष लाभ देने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आने वाले समुदायों को शामिल किया गया था।

इस वर्ग में किसान, मजदूर, चारवाह आदि लोग आते है। बताते चले कि OBC वर्ग को नौकरी में आरक्षण का लाभ 1990 में वीपी सिंह की सरकार की सिफारिशों के बाद मंडल आयोग द्वारा दिया गया था।


ये भी पढ़िए

महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी

Whatsapp पर बिना नंबर सेव करे New Friend कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकरी


वर्तमान में ओबीसी वर्ग को शिक्षण संस्थानों, सरकार द्वारा निर्देशित उपक्रमों तथा सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण दिया जाता है। यह एक बहुत बड़ा बर्ग है जिसकी देश में जनसंख्या करीब 42% है।

1980 में मंडल आयोग की रिपोर्ट की बात करे तो, उस समय देश में ओबीसी वर्ग की जनसंख्या करीब 52% थी। लेकिन साल 2006 में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण की रिपोर्ट में ओबीसी वर्ग की जनसंख्या में कमी देखी गई। यह भारत की जनसंख्या का करीब 41% दर्ज की गई थी। 

OBC कास्ट के बारे में
OBC कास्ट के बारे में 

ये भी पढ़िए

SIR शब्द का फुल फॉर्म क्या है, जानिए इस शब्द से जुड़ी महत्वपूर्व जानकारी

महज कुछ दिनों में अपनी Height कैसे बढ़ाये, जानिए पूरी जानकारी


OBC वर्ग के लाभ 

हालांकि OBC वर्ग में आने वाले लोगों को मिलने वाले लाभों के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर इस वर्ग में कौन कौन सी जाति आती है। तो जैसा कि हमने आपको बताया कि इस वर्ग में समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्थान दिया गया है।

लेकिन देश में यह एक बड़ा वर्ग हैं, जिसके चलते इनमें कई तरह की अलग अलग जातिया आती हैं। हर राज्य में वहां के नियम अनुसार अलग अलग जातियों को OBC वर्ग में जोड़ा गया है। जिसके चलते इसमें सैकड़ों जातिया शामिल है।

आप National Commission for Backward Classes की वेबसाइट पर जाकर किसी भी राज्य की OBC जाति के बारे देख सकते हो। अब अगर बात करे ओबीसी वर्ग को मिलने वाले लाभ की तो जैसा हमने आपको बताया कि इसमें सरकारी नौकरियों में 27 फीसदी आरक्षण मिलता है।

साथ ही में सरकारी नौकरी के आवेदन की फ़ीस भी कम लगती है। इसके अतिरिक्त सरकारी नौकरी के लिए दी गई आयु सीमा में भी छूट मिलती है। वहीं स्कूल व कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे OBC छात्रों को नियमानुसार छात्रवृत्ति मिलती है। 

OBC वर्ग के लाभ
OBC वर्ग के लाभ 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि OBC Caste क्या है।


ये भी पढ़िए

  1. क्या होता है CISF का फुल फॉर्म तथा इसे कैसे करे Join, जानिए पूरी जानकारी
  2. NCR क्या है तथा इसके फायदे क्या है, जानिए पूरी जानकारी
  3. दुनिया के टॉप 10 Best Games कौन से है, जानिए पूरी जानकारी
  4. Mobile में Hindi Typing कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी
  5. KYC क्या होती है तथा क्यों होती है यह जरुरी, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

भारत में OBC कास्ट की जनसंख्या कितने प्रतिशत है?

वर्तमान में भारत में OBC कास्ट की जनसंख्या करीब 42% है। 1980 में यह भारत की जनसंख्या की करीब 52% थी।

OBC का फुल फॉर्म क्या होता है?

OBC का फुल फॉर्म Other Backward Class होता है। इसे हिंदी में अन्य पिछड़ा वर्ग के नाम से जाना जाता हैं।

Spread the love

Leave a Comment