हमारे देश मे कई लोग ऐसे है जो सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए मेहनत करते है। सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के अपने लक्ष्य में हर तैयारी करने वाला व्यक्ति कंपनियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते रहते है। आज हम आपको जिस कंपनी के बारे में बता रहे है, वह देश की एक मशहूर कंपनी मानी जाती है। हम बात कर रहे है, NTPC के बारे में।
इस कंपनी में नौकरी पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते है। लेकिन क्या आप इस कंपनी के विषय में पूरी तरह से जानते है। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको बता चुके है कि आखिर GDP Ka Full Form क्या है। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि आखिर NTPC Ka Full Form क्या होता है।

Table of Contents
NTPC Ka Full Form क्या है
एनटीपीसी क्या है यह जानने के लिए आपको सबसे पहले इसका फुल फॉर्म जानना होगा। आपको बता दे कि NTPC Ka Full Form होता है National Thermal Power Corporation। इसका हिंदी में अर्थ होता है राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम। आपको बता दे कि यह भारत की एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।
एनटीपीसी का मुख्यालय देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस कंपनी की स्थापना भारत सरकार द्वारा देश में बिजली उत्पादन में तेजी लाने के लिए की गई थी। यहाँ स्थापित क्षमता और उत्पादन के मामले में भारत की सबसे बड़ी थर्मल पावर जनरेटिंग कंपनी है।

NTPC क्या है
जैसा कि हमने आपको NTPC का फुल फॉर्म बताया कि इसका अर्थ होता है National Thermal Power Corporation। यह भारत की एक सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी है। बिजली उत्पादन के में तेजी लाने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित की गई यह कंपनी भारत में थर्मल पावर जनरेटिंग करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।
यह बिजली उत्पादन के अलावा बिजली व्यापर, कोयला खनन, उपकरण निर्माण, बिजली वितरण और अक्षय ऊर्जा आदि से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही यह बिजली संयंत्र निर्माण से संबंधित परामर्श सेवाएं प्रदान करने का कार्य भी करती है। NTPC बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में भी सूचीबद्ध है।

NTPC का इतिहास
आपको बता दे कि 7 नवंबर 1975 को NTPC को एक पावर जनरेटिंग कंपनी के रूप मे शामिल किया गया था। जहां 19 मार्च 1976 को श्री डी.वी. कपूर जी NTPC के पहले अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किये गए थे।
भारत सरकार द्वारा 8 दिसंबर 1976 को NTPC की पहली परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई थी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के सिंगरौली मे थर्मल पावर प्रोजेक्ट थी। बता दे कि इसे 1997 में नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया गया था। 2004 मे एक सूचीबद्ध कंपनी बनने के बाद 2005 मे इसे एनटीपीसी लिमिटेड नाम दिया गया था।

NTPC भर्ती के लिये योग्यता
आपको बता दे कि RBI प्रतिवर्ष NTPC में विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। इसके लिए कुछ विशेष शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। अगर आप इन योग्यताओं को पूरा करते है तो आप एनटीपीसी की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है।

Under Graduate Post के लिये योग्यता
अगर आप अंडर ग्रेजुएट पोस्ट जैसे Junior Clerk Typist, Account Clerk Typist, Junior Time Keeper, Train Clerk, Commercial Ticket Clerk आदि के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको 12वीं में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए तथा हिंदी और इंग्लिश की कम्प्यूटर टाइपिंग भी आना चाहिए।
इसके साथ ही आपकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। बता दे कि OBC Category के उम्मीदवार को इस भर्ती परीक्षा में 3 साल की छूट मिलती हैं। वहीं SC और ST Category के उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी जाती है।
Graduate Post के लिये योग्यता
अगर उम्मीदवार ग्रेजुएट पोस्ट जैसे Traffic assistant, Guards, Senior Commercial Ticket Clerk, Senior Clerk Short Typist, Junior Account Assistant Typist, Senior Time Keeper, Commercial Prentice, Station Master आदि के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
साथ ही आपको हिंदी और इंग्लिश की कम्प्यूटर टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए। इसके साथ ही आपकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होना चाहिए। बता दे कि OBC Category के उम्मीदवार को इस भर्ती परीक्षा में 3 साल की छूट मिलती हैं। वहीं SC और ST Category के उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी जाती है।
NTPC भर्ती एग्जाम पेटर्न
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती एग्जाम पेटर्न में कुल दो स्टेज होती है। जहां पहले पेपर में कुल प्रश्नों की संख्या 100 होती है। प्रत्येक प्रश्न के 1 अंक मिलते है। जहां सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते है। इन प्रश्नों में जनरल अवेयरनेस के 40 प्रश्न, मैथ्स के 30 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग के 30 प्रश्न आते है। इस पेपर की समयावधि 90 मिनट होती है। वहीं दूसरे पेपर में कुल प्रश्नों की संख्या 120 होती है।
प्रत्येक प्रश्न के 1 अंक मिलते है। जहां सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते है। इन प्रश्नों में जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग के 35 प्रश्न आते है। इस पेपर की समयावधि भी 90 मिनट होती है। इसके अतिरिक्त NTPC के लिए मांगी गई हिंदी टायपिंग 25 wpm और इंलिश टाइपिंग 30 wpm होनी चाहिए।

NTPC Document Verification
जैसा कि अब तक हमने आपको एनटीपीसी के बारे में तथा उसकी भर्ती परीक्षा के विषय में बताया। अब आपको बता दे कि एनटीपीसी में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में इसके लिए आपके पास टेबल में बताये गए डॉक्यूमेंट होना चाहिए।
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन | डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन |
---|---|
10वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट | 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट |
ग्रेजुएशन डिग्री | एससी एसटी सर्टिफिकेट |
ओबीसी-एनसीएल सर्टिफिकेट | इनकम सर्टिफिकेट |
मायनोरिटी सर्टिफिकेट | मेडिकल सर्टिफिकेट (पीडब्लयूबीडी के लिए) |
डिसचार्ज सर्टिफिकेट (एक्स सर्विसमेन) | जे एण्ड के डोमिसिल सेर्टिफिकेट (यदि हो) |
डेथ सर्टिफिकेट (विधवा महिला उम्मीदवार के लिए) | एनओसी (एक्स सर्विसमेन) |
आवेदन शुल्क की स्लिप | एलिजब्लिटी सर्टिफिकेट |
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि NTPC Ka Full Form क्या होता है।
ये भी पढ़िए
- IPS का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए आईपीएस के बारे में पूरी जानकारी
- ATM क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी
- RIP का फुल फॉर्म क्या है, इसका इस्तेमाल कब किया जाता है
- CPU का फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी
- DNA का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी
- IIT Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- FIR Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- JCB Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- POLICE Ka Full Form क्या होता है, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
FAQ
NTPC Ka Full Form क्या होता है?
NTPC का फुल फॉर्म National Thermal Power Corporation होता है।
NTPC का मुख्यालय कहां स्थित है?
NTPC का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।