अक्सर आपने Noodles बाजार में जरुरी खाएं होंगे। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को नूडल्स काफी पसंद होते है। हर कोई इस चाइनीज डिश का दीवाना होता है। बाजारों में नूडल्स की दुकान पर आपको लंबी-लंबी कतार आसानी से देखने को मिल जाएगी। लेकिन हर बार बाजार की चीजों को खाना सेफ नहीं होता।
बाजार में उपयोग किये जाने वाले मसाले और तेल आपके और आपके परिवार के लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकते है। ऐसे में आप नूडल्स को घर पर बना सकते है।
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको Gujiya कैसे बनाए, इस बारे में जानकारी दे चुके है और अब हम अपने इस आर्टिकल में आपको जानकारी देने वाले है कि Noodles कैसे बनाते है।

Table of Contents
Noodles क्या है
आपको नूडल्स बनाने की विधि के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर नूडल्स क्या होता है। तो आपको बता दे कि नूडल्स एक चाइनीज स्ट्रीट फूड है।
यह मैदे के बने नूडल्स , चाइनीज मसालों और सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। होने को तो नूडल्स चाइनीज डिश है, लेकिन इसकी दीवानगी भारत से लेकर अमेरिका, रूस आदि देशों में भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आइये जानते है नूडल्स कैसे बनाएं।

ये भी पढ़िए
मेथी दाना से हो सकता है गर्भपात, जानिए Methi Dana के बारे में पूरी जानकारी
Noodles बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
हम आपको अपने आर्टिकल में 2 से 4 लोगों के लिए नूडल्स बनाने की सामग्री और विधि के बारे में जानकारी दे रहे है। साथ ही हम आपको वेज नूडल्स घर पर बनाना सिखा रहे है।

आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
हक्का नूडल्स | 1 पैकेट |
कटी हुई हरी,पीली और लाल शिमला मिर्च | 1 कप |
गाजर कटी हुई | 1 |
हरी प्याज लंबे स्लाइस में कटी हुई | 5 |
बीन्स बारीक कटी हुई | 10 |
पत्ता गोभी बारीक कटी हुई | 1 कप |
लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई | 4 |
सोया सॉस | 2 चम्मच |
तेल | जरुरत के अनुसार |
विनेगर | 1 छोटा चम्मच |
चिली सॉस | 1 छोटा चम्मच |
काली मिर्च पाउडर | ½ चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
Noodles बनाने की विधि
आपको अगर बाजार जैसे नूडल्स बनाने है तो सबसे पहले आपको हमारे द्वारा बताई गई सामग्री को सही मात्रा में उपयोग करना होगा। आइये जानते है इसकी विधि-
- आपको सबसे पहले धीमी आंच में एक बर्तन में पानी को गर्म करना होगा।
- जब यह पानी उबलने लग जाए तो आपको इसमें हक्का नूडल्स डालना होगा।
- नूडल्स को पानी में डालने के बाद उसमें नमक और 2 चम्मच तेल डालना होगा।
- अब नूडल्स के पूरी तरह से पकने पर आपको आंच कम कर नूडल्स को छलनी में निकालकर ठन्डे पानी से अच्छी तरह से धोने होंगे।
- अब गैस पर एक कड़ाही में तेल को तेज आंच पर गरम करना होगा।
- इस गरम तेल में लहसुन और प्याज डालकर 1 मिनट तक भूनकर इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डालना होगी।
- अब इस मिश्रण को चम्मच से चलाते हुए 3 मिनट तक भूनना होगा।
- जब यह मिश्रण अच्छी तरह से भून जाए तो इसमें नूडल्स को मिला दें।
- अब इसमें सोया सॉस, विनेगर, चिली सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- 2 मिनट तक नूडल्स को चम्मच से चलाते हुए भून लें।
- आपका हक्का नूडल्स तैयार हो गया।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Noodles कैसे बनाते है।
ये भी पढ़िए
- 2021 में भारत के Top 5 Best Power Bank कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट
- Pranayama कैसे करें, जानिए प्राणायाम करने की पूरी जानकारी
FAQ
Noodles किस देश की डिश है?
Noodles एक चाइनीज डिश है। यही वजह है कि इसे चाइनीज नूडल्स भी कहा जाता है।