निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी

आज हम अपने आर्टिकल में आपको Niwas Praman Patra बनाने के विषय में पूरी जानकरी देंगे। सभी जानते है कि निवास प्रमाण पत्र सभी लोगों के लिए कितना आवश्यक होता है। यह भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

यह न केवल आपका किसी राज्य, शहर, जिले में रहने का एक सबूत होता है, बल्कि यह आपकी नागरिकता की एक पहचान भी होता है। इन दिनों ख़बरों में भी आपने CAA जैसे बिल के बारे में सुना होगा। जहां नागरिकता की पहचान को बताना अनिवार्य कर दिया गया है।

साथ ही बाहरी लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए भी इस बिल में प्रावधान है। हलाकि निवास प्रमाण पत्र इससे थोड़ा भिन्न है। आज हम आपको Niwas Praman Patra के बार में विस्तार से बताएंगे। 

निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी
निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाए, जानिए Niwas Praman Patra की पूरी जानकारी

कैसे बनवाये निवास प्रमाण पत्र

हालांकि पहले निवास प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑफ़लाइन ही एकमात्र विकल्प हुआ करता था। जिसमें न केवल आपको सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर काटने पड़ते थे, बल्कि इसकी प्रक्रिया पूर्ण होने में काफी ज्यादा समय भी लगता था।

लेकिन अब आप ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते है। सरकार द्वारा इस सेवा को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप अपने घर पर बैठकर Niwas Praman Patra के लिए आवेदन कर सकते है।

हालांकि आपको इसके लिए कुछ स्टेप्स को फ़ॉलो करना होगा।उसके पहले आपको निवास प्रमाण पत्र को बनाने के लिए लगने वाले दस्तावेज़ों के बारे में जानना जरूरी है। 

कैसे बनवाये Niwas Praman Patra
कैसे बनवाये Niwas Praman Patra

ये भी पढ़िए

Online DJ Name Maker से DJ Name Voice कैसे बनाते है, जानिए पूरी जानकारी


निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

  1. राशन कार्ड की फोटो कॉपी 
  2. घोषणा पत्र जो स्वप्रमाणित हो
  3. आवेदक का पहचान पत्र 
  4. आधार कार्ड 
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 
  6. राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र 
Niwas Praman Patra बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज़
Niwas Praman Patra बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

ये भी पढ़िए

VIP का मतलब क्या होता है तथा किसे कहा जाता है VIP, जानिए पूरी जानकारी


कैसे करे निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन 

अब तक आपने यह तो जान लिया कि आखिर निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगते है। लेकिन अब हम आपको बताएंगे कि निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे। 

  1. आपको अपने राज्य की निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाली वेबसाइट विजिट करना होगी। 
  2. अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज ओपन होगा, जहां आपको निवास प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. यहां आपसे पंजीयन का विकल्प मांगा जाएगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। 
  4. नए पंजीयन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमें आपको मोबाइल नंबर ईमेल आदि जानकारी डालकर अपना अकाउंट बनाना होगा। 
  5. अब आपको निवास प्रमाण पत्र बनाने का विकल्प दिखेगा, जिसपर क्लिक कर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसपर आपको सारी जानकारी भरना होगी। 
  6. आपको अब अपने सभी मांगे गए दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करना होगा। 
  7. अब आपको यहां निवास प्रमाण पत्र के लिए एक निश्चित शुल्क जमा करने के लिए कहा जाएगा, जो आपको जमा करना होगा। 
  8. आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो गया है, जिसकी आपको एक प्रति मिलेगी। इस प्रति को आपको संभालकर रखना है। 
  9. अब आपके आवेदन को वेरीफाई किया जाएगा और अप्रूवल मिलते है आपका निवास प्रमाण पत्र बन जाएगा।
कैसे करे Niwas Praman Patra के लिए आवेदन
कैसे करे Niwas Praman Patra के लिए आवेदन 

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाते है।


ये भी पढ़िए

  1. ICT क्या है तथा यह कैसे काम करता है, जानिए पूरी जानकारी
  2. MC किसे कहते है तथा इसके लक्षण क्या होते है, जानिए पूरी जानकारी
  3. BTC क्या होता है और इसका कोर्स कैसे करे, जानिए पूरी जानकारी

FAQ

Niwas Praman Patra बनाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए राशन कार्ड की फोटो कॉपी, घोषणा पत्र जो स्वप्रमाणित हो, आवेदक का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

CAA का फुल फॉर्म क्या है?

CAA का फुल फॉर्म Citizen Amendment Act होता है। इस कानून को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहते है।

Spread the love

Leave a Comment