आपने 12वी कक्षा के कुछ विद्यार्थियों से सुना होगा कि वे अपनी पढ़ाई के साथ में NDA की तैयारी भी कर रहे है। एनडीए की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद वे भारत की तीनों सेना जल सेना, थल सेना और वायु सेना में से किसी में भी सम्मिलित हो सकते है।
आपने भी कभी न कभी एनडीए की परीक्षा दी होगी। यह विश्व की पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है। आपने एनडीए के बारे में इतना पढ़ा और सुना है पर क्या आप ये जानते है कि आखिर एनडीए का फुल फॉर्म क्या है।
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि NTPC Ka Full Form क्या होता है। आज हम आपको जानकारी देंगे कि एनडीए क्या है और NDA Ka Full Form क्या होता है।

Table of Contents
NDA क्या है
आपको बता दे कि NDA विश्व की पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है। इसे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के नाम से भी जाना जाता है। एनडीए के माध्यम से आप थल सेना, वायु सेना और जल सेना में सम्मिलित हो सकते है। प्रत्येक वर्ष एनडीए द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
इसकी परीक्षा को उत्तीर्ण करके आप भारत की तीनो सेनाओं में से किसी भी एक को ज्वाइन कर सकते है। अर्थात एनडीए भारत की तीनों सेनाओं में भर्ती होने की एक संयुक्त परीक्षा है। बताते चले कि एनडीए अपनी भर्ती परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करता है। इसमें पास होकर आप एक अधिकारी के रूप में भारत की तीनो सेनाओं में से किसी भी एक को ज्वाइन कर सकते है।

ये भी पढ़िए
ATM क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी
IIT Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
NDA Ka Full Form
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि एनडीए को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के नाम से भी जाना जाता है। अगर बात करें इसके फुल फॉर्म की तो एनडीए का फुल फॉर्म होता है National Defence Academy।
NDA की परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवार की सामान्य योग्यता, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण, शारीरिक व सामाजिक कौशल, टीम निर्माण कौशल और विस्तृत व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है |

ये भी पढ़िए
RIP का फुल फॉर्म क्या है, इसका इस्तेमाल कब किया जाता है
FIR Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
NDA में भर्ती होने के लिए योग्यता
आपको बता दे कि NDA की परीक्षा को UPSC द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुछ योग्यताएं भी चाहिए। जैसे उम्मीदवार को 12 कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
साथ ही अगर वायु सेना और जल सेना को ज्वाइन करना है तो गणित और भौतिक विज्ञान के साथ 12 वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 16 से 19 वर्ष के मध्य होना चाहिए तथा उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़िए
CPU का फुल फॉर्म क्या है, जानिए पूरी जानकारी
JCB Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
NDA परीक्षा पैटर्न
आपको बता दे कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा NDA की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। जहां परीक्षा दो चरणों में होती है पहली लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार। बताते चले कि लिखित परीक्षा मुख्यतः सामान्य योग्यता और गणित पर आधारित होती है।
प्रतिवर्ष यह परीक्षा अप्रैल और सितंबर माह में आयोजित होती है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद UPSC के द्वारा साक्षात्कार लिया जाता है। यह साक्षात्कार आयोग द्वारा निर्धारित समिति के द्वारा लिया जाता है।

ये भी पढ़िए
DNA का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी
HIV Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
NDA परीक्षा परिणाम
बता दे कि एनडीए की लिखित परीक्षा उर्तीण होने के बाद SSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिसके पूर्ण होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाता है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की सूची होती है। इस परिणाम को एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़िए
Saree कैसे पहने, जानिए साड़ी पहनने के बारे में पूरी जानकारी
POLICE Ka Full Form क्या होता है, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
NDA प्रशिक्षण
अभ्यर्थी का जब NDA में चयन सफलता पूर्वक हो जाता है तो, उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति किया जाता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सैन्य नेतृत्व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बता दे कि इस परीक्षण के पाठ्यक्रम में 6 सेमेस्टर होते है, जिसमे कठोर शारीरिक प्रशिक्षण शामिल होता है।
इस पाठ्यक्रम में सभी युद्ध संयंत्रों और हथियारों को चलाने का सम्पूर्ण ज्ञान प्रदान किया जाता है। इसमें अन्य योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थियों को जलयात्रा, तलवारबाजी, शूटिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग, नौकायन, घुड़सवारी, मार्शल आर्ट, स्काई ड्राइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग इत्यादि का ज्ञान भी दिया जाता है।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि NDA Ka Full Form क्या है।
ये भी पढ़िए
- GDP क्या है, जानिए जीडीपी के बारे में पूरी जानकारी
- IPS का फुल फॉर्म क्या होता है, जानिए आईपीएस के बारे में पूरी जानकारी
- Top 5 Best Plastic Chairs of India in year 2021, जानिए हिंदी में
- Top 5 Best Formal Shoes of India in year 2021, जानिए हिंदी में
- PH Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- INDIA Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- Google Ka Full Form क्या होता है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- PUBG Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
- ISRO Ka Full Form क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में
FAQ
NDA Ka Full Form क्या होता है?
NDA का फुल फॉर्म होता है National Defence Academy।
NDA परीक्षा पैटर्न कैसा होता है?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा NDA की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। जहां परीक्षा दो चरणों में होती है पहली लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार।