इन दिनों आपने टीवी समाचारों में NCB डिपार्टमेंट की छापेमारी से जुड़ी खबरे सुनी होंगी। NCB की इस छापेमारी में बॉलीवुड की कई बड़ी सेलेब्रिटीज के नाम सामने आये थे।
हालांकि NCB की इस जांच में कुछ बड़ा तो सामने नहीं आया, लेकिन इस जांच ने एनसीबी को खबरों में ला दिया। साथ ही फ़िल्मी दुनिया का काला सच भी आम लोगों के बीच में आ गया।
ऐसे में सभी के मन में सवाल उठता है कि आखिर NCB क्या है तथा यह क्या काम करती है। इसके साथ ही एनसीबी का फुल फॉर्म क्या होता है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको NCB के विषय में जानकारी विस्तार से बताएंगे।

Table of Contents
NCB Ka Full Form क्या है
अगर आपएनसीबी के बारे में जानना चाहते है तो आपको NCB का फुल फॉर्म जानना होगा। NCB का फुल फॉर्म होता है Narcotics Control Bureau। इसे हिंदी में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो कहा जाता है। लेकिन यह आम लोगों के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नाम से मशहूर है।
यह एक प्रकार की ख़ुफ़िया एजेंसी है, जो अवैध ड्रग्स तस्करी को रोकने और अवैध पदार्थों के दुरूपयोग से बचाव का कार्य करती है। एनसीबी का मुख्यालय दिल्ली में है। वहीं इसकी क्षेत्रीय इकाईयां मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, इंदौर, जोधपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, बेंगलूरू, अहमदाबाद, जम्मू और पटना में स्थित हैं।
बता दे कि NCB के महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या भारतीय राजस्व सेवा (IS) के आधिकारी होते है। एनसीबी की स्थापना मार्च 1986 में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट,1985 की धारा 4(3) के तहत स्थापित किया गया था।

ये भी पढ़िए
Bhamashah Card कैसे बनाये, जानिए कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी
NCB के कार्य
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अर्थात एनसीबी के कई भिन्न-भिन्न कार्य होते है। इनके मुख्य कार्य में देश के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध मादक तस्करी को रोकना है।
इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के साथ संबंध विकसित करना है। एनसीबी के ख़ुफ़िया संस्थान है, जो देश को नशीली वस्तुओं से बचाने का कार्य करती है। इसके अतिरिक्त भी एनसीबी कई कार्य करती है। आइये जानते है NCB के कार्य।
- देश के लिए खुफिया जानकारी को एकत्रित करने का कार्य करना।
- एकत्रित खुफिया जानकारी को प्रसारित करना।
- राष्ट्रीय औषधि प्रवर्तन सांख्यिकी को तैयार करना।
- INCB,UNDCP, INTERPOL जैसी कई अलग-अलग प्रकार की अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से संबंध विकसित करना।
- नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी को रोकना और उसे ख़त्म करना।
- राज्य में ड्रग कानून प्रवर्तन के प्रयासों में सहयोग करना।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह जान गए होंगे की NCB Ka Full Form क्या है तथा यह क्या कार्य करता है।
ये भी पढ़िए
- ACC का फुल फॉर्म क्या है, जानिए ACC से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी
- सपने में Lion अर्थात शेर देखने का क्या अर्थ होता है, जानिए पूरी जानकारी
- BSC क्या है तथा BSC का कोर्स कैसे करें, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
NCB Ka Full Form क्या होता है?
NCB का फुल फॉर्म होता है Narcotics Control Bureau। इसे हिंदी में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो कहा जाता है। लेकिन यह आम लोगों के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नाम से मशहूर है।
NCB के कार्य क्या है?
NCB के कई भिन्न-भिन्न कार्य होते है। इनके मुख्य कार्य में देश के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध मादक तस्करी को रोकना है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के साथ संबंध विकसित करना है।