आप अक्सर अपने लेपटॉप, कंप्यूटर या स्मार्टफोन में म्यूजिक सुनते होंगे। यह न केवल मनोरंजन के एक साधनों में से है बल्कि अगर आप कही दूर सफ़र पर जा रहे है तो भी गाने आपके सफ़र को आसान बना देते है। अक्सर गानों को सुनते समय आप उस म्यूजिक का कवर पिक्चर देखते होंगे।
इस कवर पिक्चर में आप जिस फिल्म का Mp3 Song सुन रहे होंगे वो आपको दिखाई देता है। इसी के साथ में गाने से जुड़ी कुछ डिटेल्स भी आपको लिखी नजर आती होंगी, जैसे यह गाना कहां से डाउनलोड किया गया है और गाने का नाम क्या है तथा यह किस फिल्म का है।
ऐसे में अगर आप चाहे तो उस Mp3 Song के कवर पिक्चर को बदलकर अपना फोटो भी लगा सकते है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आखिर Mp3 Song में अपना फोटो कैसे लगाए।

Table of Contents
कैसे बदले Mp3 Song कवर पिक्चर
जैसा कि हमने आपको बताया कि आज हम अपने आर्टिकल में आपको Mp3 Song की कवर पिक्चर बदलना बताएंगे। दरअसल Mp3 सॉंग की कवर पिक्चर बदलने के दो तरीके है। एक कम्प्यूटर के माध्यम से और दूसरा आपके स्मार्टफोन के माध्यम से।
इन दोनों ही तरीकों का उपयोग करने के लिए आपके पास कंप्यूटर/ लेपटॉप या स्मार्टफोन होना अवस्थ्यक है। एक बार जब आप अपने एमपी3 सॉंग की पिक्चर को बदल देंगे तो आपके द्वारा किसी को भी यह गाना अपने स्मार्टफोन, लेपटॉप या कंप्यूटर से शेयर करने पर, उस व्यक्ति को आपकी तस्वीर ही इस Mp3 Song के कवर में नजर आएगी। आइए जानते है Mp3 सॉंग में अपना फोटो लगाने के तरीके।

ये भी पढ़िए
Phishing क्या है, जानिए फिशिंग अटैक से कैसे बचे
कंप्यूटर के माध्यम से Mp3 सॉंग में लगे अपना फोटो
अगर आपके पास पर्सनल कंप्यूटर या लेपटॉप है तो इसके लिए ब्राउजर पर जाकर आपको Mp3Tag नाम के एक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा। इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फ़ॉलो करना होंगे।
- सबसे पहले Mp3Tag सॉफ्टवेयर को गूगल से डाउनलोड करे।
- अब इस सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर या लेपटॉप में इंस्टाल कर ले।
- आपको अब जिस भी Mp3 Song पर फोटो लगाना है या उसका कवर पिक्चर बदलना है उसे सॉफ्टवेयर में एड करे।
- अब आपको Song पर राईट क्लिक करना होगा।
- राईट क्लिक करने के बाद आपको Extended Tag का ऑप्शन दिखेगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी गेलेरी से किसी फोटो को सिलेक्ट करके OK पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते है आपके फोटो पर आपके द्वारा चुना गया फोटो ऐड हो जाएगा।

मोबाइल से Mp3 Song में अपना फोटो कैसे लगाए
हमने आपको कंप्यूटर के माध्यम से एमपी3 सॉंग में फोटो लगाने के बारे मे बताया, अब जानते है कि मोबाइल से गाने में अपना फोटो कैसे लगाए।
तो आपको बता दे कि जिस तरह कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर की आवश्यकता पड़ी थी, ठीक उसी तरह मोबाइल से गाने में अपना फोटो लगाने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से Star Music Tag Editor नाम के ऐप को डाउनलोड करने की जरुरत पड़ेगी। आइए जानते है इस ऐप का उपयोग करने की प्रक्रिया।
- आपको अपने स्मार्टफोन में Google प्ले स्टोर से Star Music Tag Editor ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- अब इस ऐप को ओपन करना होगा, जहां आपको आपके Mp3 Songs की लिस्ट मिल जाएगी।
- अब आप उस गाने को सिलेक्ट करे, जिसपर आपको फोटो लगाना है या उसका कवर बदलना है।
- आपको अब Pick Picture ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने ढेर सारे फोटो आ जाएंगे, जहां आपको अपने पसंद के फोटो का चुनाव करना है।
- कवर फोटो लगाने के साथ आप उस गाने का नाम और उसकी डिटेल्स भी सेट कर सकते है।
- अब आपको सेव ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- ऐसा करते है आपके Mp3 Song पर फोटो दिखने लगेगा।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप यह भी जान गए होंगे कि Mp3 Song में अपना फोटो कैसे लगाए।
ये भी पढ़िए
- गाड़ी के नंबर से Owner का नाम कैसे पता करे, जानिए पूरी जानकारी
- जानिए दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कौन सा है, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
- अपने मोबाइल से Free में Android App कैसे बनाए, जानिए पूरी जानकारी
FAQ
Google Play Store क्या है??
Google Play Store आपको लाखों ऐप्स और गेम्स तक पहुंच प्रदान करता है जिन्हें आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं।
MP3 का फुल फॉर्म क्या है?
Mp3 Moving picture Experts group का तीसरा प्ररूप है । अर्थात Mp3 “MPEG layer 3” का short रूप है ।