आमतौर पर नाश्ते में Paratha खाना सभी को पसंद होता है और अगर Mooli Paratha हो तो क्या कहने। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको Aloo Paratha बनाने और गोभी का पराठा बनाने के बारे में जानकारी दे चुके है। पराठे एक लोकप्रिय नाश्ता होने के साथ-साथ काफी आसानी से बनने वाला नाश्ता भी है।
लोग इस नाश्ते को न केवल बड़े चाव से खाते है, बल्कि यह काफी हेवी होने के कारण आसानी से आपकी भूख को भी मिटा देता है। Mooli Paratha ब्रेक फास्ट के साथ लंच और डिनर में भी काफी पसंद किया जाता है।
ठंड के दिनों में भारतीय Mooli Paratha अपने डेली के भोजन में शामिल करते है। दही और मीठी चटनी के साथ में इसे खाने पर स्वाद दोगुना हो जाता है। अक्सर लोगों के मन में बाजार जैसा क्रिस्पी मुली का पराठा घर पर बनाने की विधि जानने को लेकर उत्सुकता रहती है। ऐसे में आज हम आपको जानकारी देने वाले है कि घर पर Mooli Paratha कैसे बनाएं।

Table of Contents
Mooli Paratha के बारे में
आपको बता दे कि मूली पराठा भारत ही नहीं बल्कि एशिया के कुछ देशों में काफी पसंद की जाती है। लेकिन अगर बात करे इसको पसंद करने वाले आयु वर्ग के बारे में, तो यह आलू और गोभी के पराठे की तुलना में कम पसंद की जाती है।
अगर बात करें इस डिश के बारे में तो यह मूली के मसाले को पराठे में भरकर तैयार की जाती है। यह खाने में आलू और गोभी पराठे की तरह होती है, लेकिन इसमें मूली के कारण थोड़ा तीखापन होता है।
इसलिए यह बच्चों द्वारा कम ही पसंद की जाती है। इसकी लोकप्रियता भारत में पंजाब और हरियाणा में काफी ज्यादा है। आइये जानते है Mooli Paratha बनाने की विधि।

Mooli Paratha बनाने की सामग्री
जैसा कि हर भारतीय डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक उसी तरह Mooli Paratha बनाने के लिए आपको कुछ मसालों और सामग्री की आवश्यकता होती है।
हम अपने आर्टिकल में आपको 2 से 4 लोगों के लिए मूली का पराठा बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में बता रहे है। आइए जानते है Mooli Paratha बनाने के लिये कौन कौन सी सामग्री की आवश्यकता होती है।

आटा गूंदने के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
आटा | 3 कप |
तेल | 1 चम्मच |
नमक | ½ चम्मच |
पानी | आवश्यकतानुसार |
भरावन के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
मूली | 2 |
हरी मिर्च | 1 टीस्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबलस्पून |
हरा धनिया (बारीक कटा) | ¼ कटोरी |
नमक | स्वादानुसार |
घी पराठे सेकने के लिए | कुछ मात्रा में |
अदरक कद्दूकस किया हुआ | 1 |
चाट मसाला | 1 चम्मच |
भुना जीरा पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
Mooli Paratha बनाने की विधि
हम आपको मूली के पराठे बनाने की विधि बता रहे है, ऐसे में ध्यान रहे कि, हमारे द्वारा बताई गई सामग्री सही मात्रा में हो। आइये जानते है मूली पराठा की विधि-
- सबसे पहले एक बर्तन में आपको आटा लेना है।
- अब इस आटे में अजवाइन, नमक और पानी डालकर इसे अच्छे से नर्म गूंद लें।
- पराठे का भरावन बनाने के लिये मूली को छीलकर धो लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें।
- अब मूली में हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, और नमक डालकर उसे अच्छी तरह मिला ले।
- ऐसा करते है आपके पराठे का भरावन तैयार हो जाएगा।

पराठा बनाने का तरीका
- आपको पराठे के लिए गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनानी होगी।
- अब इन लोइयों को तोड़कर अलग अलग बेलें।
- इस गोल बेली हुई रोटी के बीच में एक चम्मच भरावन रखें, आप भरावन के मसाले की भी लोइया बना सकते है।
- अब इस रोटी के किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बना लें।
- भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर उसे दोबारा बेल लें।
- अब आपको गैस पर धीमी आंच पर तवे को गरम करने के लिए रखना होगा और इसपर घी डालकर इसे चिकना करना होगा।
- घी के गरम होते ही तवे पर पराठे को डालना होगा।
- अब आपको पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पलटकर सेंकना होगा।
- इसी तरह आपको पराठे के दूसरे हिस्से को भी सेंकना होगा।
- इसी तरह आपको बाकी के पराठे भी सेंकना होंगे और आपके पराठे बनकर तैयार हो जाएंगे।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Mooli Paratha कैसे बनाएं।
ये भी पढ़िए
- Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी
- Masala Pasta कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
FAQ
Mooli Paratha किस राज्य का व्यंजन है?
Mooli Paratha एक पंजाबी व्यंजन है जो सर्दियों में सुबह के नाश्ते में चाय के साथ या खाने में दही के साथ परोसा जाता है।