कोरोना के इस दौर में जहां आम आदमी ने बाजारों के खाने से दूरी बना ली है, वहीं घरों पर नई-नई डिश बनाने का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा बना है।
लोगों ने जहां लॉकडाउन से सबक लेते हुए घर पर ही Momos, पानी पूरी, डोसा, खमंड, गुलाब जामुन जैसी कई डिश को न केवल खुद के लिए बनाया बल्कि अपने पूरे परिवार को इन शानदार फास्ट फ़ूड का स्वाद चखाया। ऐसे में आज हम आपको लोकप्रिय चायनीज डिश Momos के बारे में बताने जा रहे हैं।
कुछ लोगों की इस बारे में शिकायत रहती है कि वे जब भी Momos बनाते है वह ठीक तरह से बन नहीं पाता है। ऐसे में आज हम आपको अपने आर्टिकल में वेज मोमोज बनाने की पूरी विधि बता रहे है।

Momos क्या है
आपको बता दे कि मोमोज वैसे तो नेपाल और तिब्बत की पारंपरिक डिश है,लेकिन सबसे स्वादिष्ट मोमोज शिलांग में मिलते हैं। जहां एक चीनी समुदाय द्वारा इस डिश को शिलांग लेकर आया गया था। बताते चले कि मोमो एक चाइनीज शब्द है, जिसका अर्थ भाप में पकी हुई रोटी होता है।
यह अरुणाचल प्रदेश के शेरदुकपेन और मोनपा जनजाति के खान पान का मुख्य हिस्सा हैं। आपको बता दे कि मोमोज में भरने के लिए चिकन, वेजिटेबल और अन्य चीजों का उपयोग किया जाता है।
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको कचौड़ी बनाने की विधि के बारे में बता चुके है, वहीं आज हम आपको अपने आर्टिकल में आपको वेज मोमोज बनाने की विधि बता रहे है।

गणित कैसे सीखें, जानिए Maths सीखने के विषय में पूरी जानकारी
Momos बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
हम आपको 2 से 4 लोगों के लिए वेज मोमोज बनाने की विधि और उससे जुड़ी आवश्यक सामग्री के बारे में बता रहे है। आइये टेबल के माध्यम से जानते है वेज मोमोज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
प्याज बारीक कटा | 1 |
लहसुन बारीक कटी | 5 कलियां |
शिमला मिर्च बारीक़ कटी | 1 |
बंदगोभी बारीक कटी | 1 कप |
गाजर कद्दूकस की हुई | ½ कम |
पनीर चूरा | ½ |
तिल का टेल | 2 बड़े चम्मच |
पिसी काली मिर्च | ¼ चम्मच |
लाल मिर्च | ¼ चम्मच |
हरी मिर्च बारीक़ कटी | 1 |
कद्दूकस किया अदरक | 1 बड़ा चम्मच |
सिरका | 1 बड़ा चम्मच |
सोया सॉस | 1 टेबल स्पून |
बारीक कटा हरा धनिया | 2 टेबल स्पून |
नमक | स्वादानुसार |
तेल | कुछ मात्रा में |

Momos बनाने की विधि
- मोमोज बनाने के लिए आप एक बर्तन में मैदा छान कर, उसे पानी से नर्म गूंदने के बाद एक घंटा ढककर रखें।
- अब मोमोज की स्टफिंग अर्थात भरावन बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करले।
- तेल गर्म होने पर उसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर उसे फ्राई कर लें।
- अब कड़ाही में सभी तरह कि सब्जियां, पनीर, लाल मिर्च, काली मिर्च, सिरका, सोया सॉस, धनिया और नमक मिला दे।
- सभी मसाले डाल देने के बाद इसे दो मिनट तक फ्राई करें।
- अब गूंदे हुए मैदे की गोल-गोल लोई बनाकर उसे सूखे मैदे में लपेटकर छोटी-छोटी पूरी के रूप में बेल ले।
- पूरी बेलने के बाद उनमें भरावन रखकर पूरी को मोड़कर बंद कर रख दे।
- यही प्रक्रिया आप सभी लोई के साथ दोहराए।
- मोमोज को पकाने के लिए भाप वाला बर्तन लेकर उसके निचले बर्तन में आधे से अधिक पानी भर दे।
- पानी से भरे बर्तन को गैस पर गर्म करें और ऊपर वाले जालीनुमा बर्तन में मोमोज रखकर बर्तन को ढक दे।
- अब धीमी आंच पर भाप में मोमोज को 10 मिनट तक पकाएं।
- आप मोमोज के लिए एक बर्तन में पानी रखकर उसपर चावल वाली छलनी रखकर भी इस विधि को अपना सकते है।
- इसके लिए भी आपको बर्तन में पानी रखकर उसपर चावल की छलनी रखना होगी तथा उसपर मोमोज रखकर उसे ढकना होगा।
- कुछ ही पल में आपके वेज Momos बनकर तैयार हो जाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप मोमोज बनाने की विधि जान गए होंगे।
ये भी पढ़िए
- ध्यान कैसे करें, जानिए Meditation करने के विषय में पूरी जानकारी
- कचौड़ी कैसे बनाए, जानिए Kachori बनाने की पूरी जानकारी
- 2021 में भारत की टॉप 5 Best Office Chair कौन सी है, जानिए पूरी लिस्ट
FAQ
Momos का अर्थ क्या होता है?
मोमो एक चाइनीज शब्द है, जिसका अर्थ भाप में पकी हुई रोटी होता है।
Momos किस जनजाति के खान पान का मुख्य हिस्सा हैं?
यह अरुणाचल प्रदेश के शेरदुकपेन और मोनपा जनजाति के खान पान का मुख्य हिस्सा हैं।