अपने प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर के चलते भारत में बैन हुआ Tik Tok ऐप भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ।
इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि प्ले स्टोर पर इसके बिलियन में डाउनलोड थे। लेकिन जब भी कोई ऐप मार्केट में लोकप्रिय होता है तुरंत ही उसका क्लोन मार्केट में आ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ टिकटोक के साथ।
दरअसल इसकी लोकप्रियता को देखते हुए Likee, Vigo, Josh जैसे कई ऐप मार्केट में आ गये। इन्ही ऐप्स के बीच एक नए ऐप Mitron ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की। यह ऐप भारतीय टिक टोक ऐप के नाम से भारत में आया था, लेकिन लॉन्च होते है विवादों में आ गया। आज हम आपको Mitron ऐप के बारे में जानकारी देंगे कि आखिर इसका मालिक कौन है तथा यह किस देश का ऐप है।

Table of Contents
Mitron ऐप के मालिक का नाम
जानकारी के अनुसार मित्रों ऐप के मालिक का नाम Shivank Agrawal हैं। शिवांक IIT रुड़की के स्टूडेंट है। हालांकि शिवांक ने यह ऐप खुद नहीं बनाया था, बल्कि उन्होंने इस ऐप के सोर्स कोड को ख़रीदा था। 11 अप्रैल 2020 को लॉन्च हुआ मित्रों ऐप प्लेस्टोर में Mitron TV के नाम से पब्लिश हुआ था।
भारतीय के टिक टोक के नाम से प्रचार होने के चलते यह ऐप गूगल प्लेस्टोर में कुछ ही महीने में 5 मिलियन से ज्यादा यूज़र्स द्वारा डाउनलोड किया जा चुका था।
लेकिन यह ऐप विवादों में तब आया जब 2 जून 2020 को प्लेस्टोर से इस ऐप को हटा दिया गया। गूगल प्लेस्टोर द्वारा मित्रों ऐप को हटाने के पीछे की वजह ऐप की सिक्यूरिटी और प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ी बताई गई। लेकिन कुछ अपडेट के बाद यह ऐप प्लेस्टोर पर पुनः लौट आया।
ये भी पढ़िए
जनसंख्या, क्षेत्रफल और अर्थव्यवस्था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट
जानिए क्या होती है TRP और इसे कैसे मापा जाता है?
कौन है Facebook का मालिक, यह किस देश की कंपनी है
आखिर किस देश का ऐप है Mitron

भारतीय ऐप के नाम से सुर्खियां पाने वाला मित्रों ऐप कुछ समय के लिए गूगल प्लेस्टोर से भी हटाया गया था, जिसके पीछे इसकी प्राइवेसी पॉलिसी और सिक्युरिटी को वजह बताया गया था।
ऐसे में आप सबके मन में यह सवाल उठता होगा कि, आखिर मित्रों है किस देश का ऐप। हालांकि कुछ लोग तो इसे भारतीय ऐप भी मान रहे होंगे। लेकिन आपको बता दे कि यह एक पाकिस्तानी ऐप है।
ये भी पढ़िए
Free Fire का मालिक कौन है और यह किस देश का गेम है
वर्तमान में भारत में कितने जिले है
भारतीय Mobile कंपनियां कौन-कौन सी है, देखिए 2021 की लिस्ट
जी हां इस ऐप को पाकिस्तान के इरफ़ान शेख की पाकिस्तानी कंपनी Qboxus ने तैयार किया था। इस ऐप का असल नाम पाकिस्तानी टिकटोक बताया गया, जिसे भारत के शिवांक ने 2500 रूपए में ख़रीदा था।
इस गेम को बनाने वाली कंपनी के फाउंडर इरफ़ान शेख का कहना था कि उन्होंने इस गेम का सोर्स कोड 2500 रूपए में बैच दिया था। उन्हें लगा था कि कस्टमर उनके सोर्स कोड का इस्तेमाल कर कुछ नया बनाएगा, लेकिन इस ऐप का बस नाम और लोगो बदलकर इसे प्लेस्टोर पर अपलोड कर दिया गया था।
उम्मीद है आपको यह पता चल गया होगा कि Mitron ऐप का मालिक कौन है तथा यह किस देश का ऐप है।
ये भी पढ़िए
- SBI में रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे चेंज करे
- Airtel सिम का कैसे चेक करे Net Balance, जानिए पूरा तरीका
- किसी Mobile Number की डिटेल्स कैसे पता करें, जानिए कुछ आसान तरीके
- 10th 12th की मार्कशीट से कैसे ले लोन, जानिए Marksheet Loan की पूरी जानकारी
- TIK TOK के मालिक का नाम क्या है तथा यह किस देश का एप्लीकेशन है
FAQ
Mitron ऐप के डेवलपर का नाम क्या है?
Mitron ऐप को पाकिस्तान के इरफ़ान शेख की पाकिस्तानी कंपनी Qboxus ने तैयार किया था। इस ऐप का असल नाम पाकिस्तानी टिकटोक बताया गया, जिसे भारत के शिवांक ने 2500 रूपए में ख़रीदा था।।
Mitron किस देश का ऐप है?
Mitron एक पाकिस्तानी ऐप है