Methi ke Parathe कैसे बनाएं, जानिए मेथी के पराठे की पूरी जानकारी

भारत में आलू के पराठे और गोभी के पराठे की तरह ही Methi ke Parathe खाना काफी पसंद किया जाता है। यह लोकप्रिय होने के साथ-साथ काफी आसानी से बनने वाली डिश भी है।

लोग इस डिश को न केवल बड़े चाव से खाते है, बल्कि यह हेवी होने के कारण आसानी से आपकी भूख को भी मिटा देता है। मेथी का पराठा केवल नाश्ते के तौर पर नहीं खाया जाता, बल्कि यह लंच और डिनर के रूप में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

ठंड के दिनों में तो भारतीय मेथी के पराठे को हर दूसरे दिन बनाते है। इसे दही और मीठी चटनी के साथ में खाने पर अलग ही आनंद आता है। हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको Mooli Paratha कैसे बनाए यह बता चुके है और आज हम आपको जानकारी देने वाले है कि Methi ke Parathe कैसे बनाएं। 

Methi ke Parathe कैसे बनाएं, जानिए मेथी के पराठे की पूरी जानकारी

Methi ke Parathe की लोकप्रियता  

भारत में आलू पराठा, मूली पराठा, गोभी पराठा जैसे कई तरह के पराठे बनाए जाते है, लेकिन मेथी के पराठे की बात की कुछ और है।

यह पराठा स्वादिष्ट होने के साथ साथ आपको ठंड के दिनों में सेहतमंद रखने में भी सहायता करता है। बता दे कि मेथी के पराठे को पंजाब राज्य में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसके साथ ही मध्य भारत में भी मेथी के पराठे काफी लोकप्रिय है। अगर बात करें अन्य देशों कि तो भारत के अलावा मेथी के पराठे कनाडा, पाकिस्तान, श्रीलंका यहां तक की कई फॉरेन कंट्रीयों में भी पसंद किया जाता है। 


Methi ke Parathe की लोकप्रियता
Methi ke Parathe की लोकप्रियता 

ये भी पढ़िए

Chole Bhature कैसे बनाएं, जानिए छोले भटूरे बनाने की पूरी जानकारी


Methi ke Parathe बनाने की सामग्री 

जैसा कि हर भारतीय डिश को बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की सामग्री का उपयोग किया जाता है, ठीक उसी तरह Methi ke Parathe बनाने के लिए आपको कुछ मसालों और सामग्री की आवश्यकता होती है।

हम अपने आर्टिकल में आपको 2 से 4 लोगों के लिए मेथी का पराठा बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में बता रहे है। आइए जानते है Methi ke Parathe बनाने के लिये कौन कौन सी सामग्री आवश्यक होती है। 

सामग्री मात्रा
आटा 500 ग्राम  
तेल 3 चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
पानी आवश्यकतानुसार 
मेथी बारीक़ कटी हुई 2 कप 
हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई3   
लहसुन 6 कलियां 
बेसन  1 कप 
नमक स्वादानुसार 
तेल पराठे सेकने के लिए कुछ मात्रा में
अदरक बारीक कटा हुआ1 छोटा टुकड़ा 
अजवाइन 1 छोटी चम्मच 


ये भी पढ़िए

Masala Pasta कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी


Methi ke Parathe बनाने की विधि 

हम आपको मेथी के पराठे बनाने की विधि बता रहे है, ऐसे में ध्यान रहे कि, हमारे द्वारा बताई गई सामग्री सही मात्रा में हो। आइये जानते है मेथी के पराठे की विधि-

  1.  सबसे पहले एक बर्तन में आपको आटा और बेसन छान कर लेना है।
  2.  मेथी के साथ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लेना है।
  3. अब आटे और बेसन में मेथी का पेस्ट, अजवाइन, नमक और पानी डालकर इसे अच्छे से नर्म गूंद लें।
  4. आपको पराठे के लिए गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनानी होगी।
  5. अब इन लोइयों को तोड़कर अलग अलग बेलें।
  6. मध्यम आंच पर गैस पर एक तवा रख दे।
  7. तवे के गर्म होने के बाद इसपर तेल डालकर उसे चिकना कर लें। 
  8. अब इसपर पराठे को सेकें और पराठे के दोनों तरफ तेल जरूर लगाएं।
  9. इस तरह आपको बाकी के पराठे सेकना होंगे। 
  10. आपके गरमा गरम मेथी के पराठे बनकर तैयार हो गए है, जिन्हें आप अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
Methi ke Parathe बनाने की विधि
Methi ke Parathe बनाने की विधि 

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Methi ke Parathe कैसे बनाएं।


ये भी पढ़िए

  1. गोभी के पराठे कैसे बनाते हैं, जानिए Gobhi Ka Paratha बनाने की पूरी जानकारी
  2. Aloo Paratha कैसे बनाएं, जानिए आलू के पराठे की पूरी जानकारी
  3. कैसे बनाएं राजस्थानी दाल-बाटी, जानिए Dal Bati बनाने की पूरी जानकारी

FAQ

Methi ke Parathe की लोकप्रियता किस राज्य में सबसे अधिक है?

Methi ke Parathe पंजाब राज्य में सबसे ज्यादा पसंद किये जाते है।

Methi ke Parathe किस चीज से बनते है?

Methi ke Parathe मुख्यतः मेथी की भाजी से बनते है।

Spread the love

Leave a Comment