ध्यान कैसे करें, जानिए Meditation करने के विषय में पूरी जानकारी

भागदौड़ भरी जिन्दगी में मन की शान्ति बहुत जरूरी है और इसके लिए Meditation एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Meditation करने से न केवल शरीर को लाभ होता है, बल्कि इससे मन को भी शांति मिलती है।

ध्यान के बाद आप एक सुखद और ताजगी का अनुभव करते है, जो कि इस रफ़्तार से चलते जीवन में बेहद जरूरी है। हालांकि कई सारे ऐसे लोग है जो समय के अभाव और दूसरे कारणों के चलते ध्यान नहीं कर पाते।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो ध्यान तो करना चाहते है, किन्तु इसे करने की सही जानकारी न होने के कारण वे ठीक से ध्यान नहीं कर पाते। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि Meditation कैसे करें।

ध्यान कैसे करें, जानिए Meditation करने के विषय में पूरी जानकारी
ध्यान कैसे करें, जानिए Meditation करने के विषय में पूरी जानकारी

Meditation क्या है 

ध्यान कैसे करें, इस बारे में जानने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर ध्यान क्या होता है। तो आपको बता दे कि ध्यान एक ऐसी प्रक्रिया है, जो आपकी इच्छाओं और आपके गतिशील मन पर आपका नियंत्रण करना सिखाती है।

इसके साथ ही में यह आपके अंदर की शक्तियों से आपको अवगत कराता है। अगर आप प्रतिदिन ध्यान करते है तो अपने आप में तरोताजा महसूस करते है। वहीं जानकार Meditation को सभी बीमारियों का इलाज मानते हैं।

Meditation क्या है
Meditation क्या है 

ये भी पढ़िए

English पढ़ना कैसे सीखें, जानिए आसान भाषा में पूरी जानकारी


कैसे करें Meditation

वैसे ध्यान करना उतना आसान नहीं है, जितना की यह नजर आता है। अक्सर लोग इस बारे में शिकायत करते है कि वे घर पर Meditation करते है पर, वे ठीक तरह से ध्यान नहीं लगा पाते, ऐसे में हम आपको Meditation करने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे है, जिनके माध्यम से आप आसानी से ध्यान कर सकते हैं।

कैसे करें Meditation
कैसे करें Meditation

समय और स्थान का चुनाव

Meditation एक विश्राम का समय है, ऐसे में आपको इसके लिए समय का चुनाव करने की जरूरत है। आप ऐसे समय ध्यान करें जब एकांत हो तथा आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न हो।

अगर आप हमारी माने तो सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ध्यान कर सकते है। यह दोनों ही समय Meditation के लिए परफेक्ट है, क्योंकि इन दोनों ही समय में प्रकृति दिन और रात में परिवर्तित होती है।

इसके साथ ही आपको Meditation करने के लिए सही स्थान का चुनाव करने की भी जरूरत है। आप ऐसे स्थान को चुने जहां बिलकुल शांति हो तथा आपको कोई परेशान न कर सके। 

Meditation - समय और स्थान का चुनाव
Meditation – समय और स्थान का चुनाव

ये भी पढ़िए

गोभी के पराठे कैसे बनाते हैं, जानिए Gobhi Ka Paratha बनाने की पूरी जानकारी


आराम से बैठे और पेट को खाली रखें

ध्यान करने के लिए सबसे जरूरी है आपके बैठने की स्थिति। आप जब भी ध्यान करें तब सुखद और स्थिर अवस्था में बैठने का प्रयास करें। आप Meditation करते वक्त सीधे बैठे और अपनी रीड की हड्डी सीधी रखने का प्रयास करें।

ऐसा करते समय आपको अपने कंधे और गर्दन को पूरा विश्राम देना है। आप चाहें तो चौकड़ी मारकर बैठ सकते है, पद्मासन में बैठने की कोई आवश्यकता नहीं है।

ध्यान रखें कि इस क्रिया के दौरान आपकी आंखें बंद रहें। वहीं आप अगर खाली पेट Meditation करेंगे तो आप ज्यादा समय तक और सही तरह से इसे कर पाएंगे। क्योंकि भोजन के बाद Meditation नींद का कारण बनता है। लेकिन आप अपनी भूख को भी बिलकुल ना मारें, वरना आपको Meditation करने में परेशानी होगी और आपके मन में केवल खाने के ख्याल आएंगे।  

Meditation - आराम से बैठे और पेट को खाली रखें
Meditation – आराम से बैठे और पेट को खाली रखें

ये भी पढ़िए

2021 में भारत के टॉप 5 Best Bluetooth Speaker कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट


वार्मअप से शुरू करने और लंबी और गहरी सांस ले

Meditation में आपको अपने आपको रिलेक्स रखना होगा, इसके लिए आप वार्मअप से शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की बेचैनी दूर होगी तथा आप अपने आप में हल्का महसूस करेंगे।

जो आपको ज्यादा समय तक स्थिर बैठने में सहायता करेगी। वहीं आपको Meditation के पहले गहरी सांस लेना और छोड़ना चाहिए, इससे आपकी सांस की लय स्थिर हो जाती है और आपका मन पूरी तरह से शांत हो जाता है। 

Meditation - वार्मअप से शुरू करने और लंबी और गहरी सांस ले
Meditation – वार्मअप से शुरू करने और लंबी और गहरी सांस ले

ये भी पढ़िए

अपना Youtube Channel कैसे बनाएं, जानिए पूरी जानकारी


आंखों और चेहरे के भाव

ध्यान करते समय आपको अपने चेहरे पर सौम्य मुस्कान रखने की आवश्यकता है, इसे आपको अंदर से एक फर्क महसूस होगा तथा आप अपने भीतर शांति और आराम का अनुभव करेंगे।

वहीं आपको अपनी आँखों के भाव भी Meditation के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप जब ही ध्यान के अंत में पहुंचे तो अपनी अंको को जल्दी से खोलने का प्रयास न करें, बल्कि ध्यान के बाद आँखें धीरे धीरे खोलने। इससे आपको अपने प्रति और वातावरण के प्रति सजग होने के लिए समय मिलेगा। 

Meditation - आंखों और चेहरे के भाव
Meditation – आंखों और चेहरे के भाव

उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Meditation कैसे करें। 


ये भी पढ़िए

  1. कचौड़ी कैसे बनाए, जानिए Kachori बनाने की पूरी जानकारी
  2. 2021 में भारत की टॉप 5 Best Office Chair कौन सी है, जानिए पूरी लिस्ट
  3. Passport कैसे बनाए, जानिए पासपोर्ट बनाने की पूरी जानकारी
  4. 2021 में भारत के टॉप 5 Best Printer कौन से है, जानिए पूरी लिस्ट

FAQ

Meditation के फायदे क्या हैं?

meditation से तनाव कम होता है, उम्र संबंधी स्मृति हानि को कम करता है तथा मन नियंत्रित होता है।

Spread the love

Leave a Comment