जब कभी भी गर्मियों का मौसम आता है, लोग रात के खाने के बाद स्वीट डिश के रूप में Mawa Kulfi को काफी पसंद करते है। यह एक ऐसा इंडियन डिजर्ट है जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
हर वर्ग के लोग चाहे बड़े और या फिर छोटे बच्चे, सभी मावा कुल्फी को चाव से खाते है। हर कोई चाहता है कि वो अपने घर पर ही मावा कुल्फी बनाए, लेकिन अक्सर लोगों की यही शिकायत रहती है कि उनके द्वारा घर पर बनाई गई मावा कुल्फी बिलकुल भी बाजार की तरह नहीं बनी।
हम जहां अपने पिछले आर्टिकल में आपको जानकारी दे चुके है कि स्वादिष्ट और टेस्टी Dahi Vada कैसे बनाए। वहीं आज हम अपने आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे कि मावा kulfi कैसे बनाए।

Table of Contents
Mawa Kulfi क्या है
आपको बता दे कि मावा कुल्फी मावा अर्थात खोया और दूध से बनने वाली कुल्फी है। यह एक भारतीय स्वीट डिजर्ट है, जिसे भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
गर्मी के दिनों में तो यह हर स्ट्रीट की जान होती है। इसे खाने के लिए लोगों की लंबी लंबी लाइन भी आपको देखने को मिल जाएगी।
मावा कुल्फी को पूरे भारत में पसंद किया जाता है। इसके साथ ही विदेशों में भी मावा कुल्फी काफी पसंद की जाती है। आइये जानते है मावा कुल्फी बनाने के सम्पूर्ण जानकारी।

Mawa Kulfi के लिए आवश्यक सामग्री
हम आपको 2 से 4 लोगों के लिए मावा कुल्फी में लगने वाली सामग्री के बारे में बता रहे है।
अगर आप बाजार में मिलने वाली मावा कुल्फी की तरह अपने गहर पर मावा कुल्फी बनाना चाहते है तो आपको हमारे द्वारा बताई गई सामग्री को सही और उचित मात्रा में लाना होगा।
ऐसा करने से आप भी बाजारों में मिलने वाली मावा कुल्फी की तरह घर पर मावा कुल्फी बना सकते है।
मावा कुल्फी के लिए आवश्यक सामग्री
मावा | 3 बड़े चम्मच |
फुल क्रीम दूध | ½ लीटर |
कॉर्नफ्लोर | 1 छोटा चम्मच |
चीनी | 2 चम्मच |
इलायची पाउडर | ½ चम्मच |
पानी | ¼ कप |
कटा हुआ पिस्ता | 1 बड़ा चम्मच |
बादाम कटा हुआ | 1 बड़ा चम्मच |
Mawa Kulfi बनाने की विधि

- सबसे पहले आपको एक भारी तले के बर्तन में दूध डालकर उसे गैस पर तेज आंच में गर्म करने के लिए रख दें।
- दूध में उबाल आने के बाद गैस को धीमा करें और इसे जब तक चलाते रहे जब तक यह गाढ़ा ना हो जाए।
- इस समय आप चम्मच को चलाते रहे ताकि दूध चम्मच और बर्तन पर न चिपके।
- अब कॉर्नफ्लोर को पानी में डालकर उसे मिलाए।
- कॉर्नफ्लोर में दाने पड़ जाने पर इसे गाढे दूध में मिलाकर चलते रहे।
- अब इस दूध और कॉर्नफ्लोर के मिश्रण में चीनी, पिस्ता, इलायची पाउडर और खोया मिला दे।
- अब इस घोल को 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं और गैस को बंद कर दें।
- पके हुए मिश्रण को ठंडा होने दे और कुछ समय बाद कुल्फी के सांचे में डालकर सेट होने तक या फिर 5 से 6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
- सेट होने के बाद कुल्फी को चाक़ू कि मदद से सांचे से निकाले और 4-5 हिस्सों में काटकर सर्व करें।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Mawa Kulfi कैसे बनाए।
ये भी पढ़िए
- Methi ke Parathe कैसे बनाएं, जानिए मेथी के पराठे की पूरी जानकारी
- Rice कैसे बनाए, जानिए खिले खिले चावल बनाने की पूरी जानकारी
- कैसे बनाएं राजस्थानी दाल-बाटी, जानिए Dal Bati बनाने की पूरी जानकारी
- Mooli Paratha कैसे बनाए, जानिए घर पर मूली पराठा बनाने की विधि
FAQ
Mawa Kulfi क्या है
मावा कुल्फी मावा अर्थात खोया और दूध से बनने वाली कुल्फी है।
Mawa Kulfi किस डीजर्ट की श्रेणी में आती है?
Mawa Kulfi भारतीय स्वीट डिजर्ट की श्रेणी में आती है।