छोटे बच्चे हो या बड़े सभी को Pasta खाना काफी पसंद होता है। और हो भी क्यों न Pasta खाने में इतना स्वादिष्ट होता है, कि जो एक बार इसे खाले वो इसके स्वाद को कभी नहीं भूलता और बार बार इसे खाना चाहता है।
अगर खाने में Masala Pasta मिल जाए तो फिर क्या कहने। हालांकि Masala Pasta घर पर बनाने को लेकर लोगों की ढेर सारी शिकायत रहती है। ऐसे में आज हम अपने आर्टिकल में आपको Masala Pasta बनाने की विधि बता रहे है।
हम अपने पिछले आर्टिकल में आपको Chole Bhature कैसे बनाएं इस विषय में बता चुके है। तो आइये जानते है कि Masala Pasta कैसे बनाएं।

Table of Contents
Masala Pasta क्या है
आपको बता दे कि मसाला पास्ता एक कॉन्टिनेंटल डिश है। यह खाने में काफी लाजवाब होती है। इसे भारत समेत एशियाई देशों जैसे चीन, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे देशों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी काफी पसंद किया जाता है।
यह मुख्यतः पास्ता को विभिन्न मसालों के साथ में मिलाकर बनाया जाता है।यह एक ऐसी डिश है जो कि हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आती है। चाहे बच्चा हो या फिर बड़ा पास्ता हर किसी का फेवरेट होता है।

Masala Pasta बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
हम अपने आर्टिकल में आपको 2 से 4 लोगों के लिए Masala Pasta बनाने की विधि और उसके लिए जरूरी सामग्री के बारे में बता रहे है। ध्यान रहें सभी सामग्री सही मात्रा में होना चाहिए।

आवश्यक सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
पास्ता | 250 ग्राम |
शिमला मिर्च बारीक कटी हुई | ½ कप |
टमाटर बारीक कटी हुई | ½ कप |
प्याज बारीक कटी हुई | ½ कप |
लहसुन बारीक कटी हुई | 1 बड़ा चम्मच |
हरी मिर्च बारीक कटी हुई | 1 छोटा चम्मच |
अजवाइन की पत्ती | 1 छोटा चम्मच |
टोमैटो प्यूरी | 1 कप |
काली मिर्च पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | ½ छोटा चम्मच |
चीज घिसा हुआ | 2 बड़ा चम्मच |
चीनी | एक छोटा चम्मच |
तेल | दो बड़े चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
Masala Pasta बनाने की विधि

- सबसे पहले मध्यम आंच में एक पैन में पानी को उबलने रखें।
- जैसे ही पानी उबले उसमे पास्ता डालकर उसे उबालकर आंच को बंद कर दे।
- आप इसमें थोडा सा तेल भी डाल दें ताकि पास्ता आपस में चिपक ना जाए।
- पास्ता जब पूरी तरह से उबल जाए तो उसे पानी से छानकर एक कटोरी में अलग से निकाल कर रख दें।
- गरम पानी से पास्ता निकालकर इसे तुरंत ठन्डे पानी से धों लें। ऐसा करने से आपका पास्ता खिला हुआ रहेगा।
- अब मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल को गरम होने के लिए रख दें।
- जैसे ही तेल गरम हो जाए इसमें हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, टमाटर, शिमला मिर्च डाल दें और उसे 4 मिनट तक सुनहरा होने तक भूने।
- अब इसमें टोमैटो प्यूरी, काली मिर्च पाउडर, चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर इसे अच्छे से चलाएं।
- ग्रेवी के गाढ़ा हो जाने के बाद में इसमें पास्ता मिला दें और 2 मिनट के बाद आंच को बंद कर दें।
- अब आंच को बंद करने के बाद ही चीज को इसमें मिलाएं।
- अब आपका Masala Pasta तैयार हो गया, इसे टोमैटो केचप के साथ में सर्व करें।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Masala Pasta कैसे बनाएं।
ये भी पढ़िए
- Palak Paneer कैसे बनाएं, जानिए हिंदी में पूरी जानकारी
- Aloo Paratha कैसे बनाएं, जानिए आलू के पराठे की पूरी जानकारी
- चावल की खीर कैसे बनाए, जानिए Kheer बनाने की पूरी जानकारी
FAQ
Masala Pasta किस देश की डिश है?
Masala Pasta यूरोप का एक व्यंजन है, ख़ास तौर पर यह “इटली” का मुख्य व्यंजन है।